हरियाणा के सोनीपत निवासी कुश्ती खिलाड़ी अंकित बैयनपुरिया 2022 में कंधे की चोट के चलते खेल छोड़कर सोशल मीडिया पर फिटनेस के वीडियो डालने लगे। धीरे-धीरे वे अपनी वर्जिश की तकनीकों और कठोर अनुशासन के चलते लोकप्रिय हो गए। अपने वीडियो की शुरुआत में वे अपने दर्शकों को 'राम राम भाई सारेयाणे' कह के अभिनंदन करते हैं। इस खास शैली ने उन्हें दर्शकों के साथ जुड़ने में काफी मदद की है। उन्हें प्रसिद्धि तब मिली जब अंतरराष्ट्रीय उद्यमी और लेखक एंडी फ्रिसेला से प्रेरित होकर उन्होंने '75 डे हार्ड चैलेंज' नाम की शारीरिक और मानसिक वर्जिश शुरू की। इसके बाद उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया, जब बीते साल अगस्त में उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक वीडियो में बातचीत करते हुए लोगों ने देखा।
अपने '75 डे चैलेंज' कार्यक्रम के तहत उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के 'स्वच्छता के लिए श्रमदान' अभियान में हिस्सा लिया जो पार्टी के 'स्वच्छता ही सेवा' नामक प्रचार अभियान का अंग था। उनकी वीडियो प्रधानमंत्री के सरकारी सोशल मीडिया एकाउंट पर जारी की गई। रातोरात उनके फॉलोवर बढ़ कर दोगुने हो गए। फिलहाल इंस्टाग्राम पर बैयनपुरिया के 77 लाख से ज्यादा फॉलोवर हैं और यूट्यूब पर उनकी संख्या 37 लाख से ऊपर है। पार्टी के अभियान का हिस्सा बनने से केवल उन्हें ही फायदा नहीं हुआ बल्कि उनके अभियान ने पार्टी की रणनीति को उनके दर्शकों तक पहुंचाने का भी काम किया।
पिछले कुछ साल में राजनीतिक दल घर-घर जाकर प्रचार करने के बजाय सोशल मीडिया पर असर रखने वाले बैयनपुरिया जैसे लोगों के भरोसे हो गए हैं। ऐसे असरदार लोग पार्टी के प्रचार का वाहक बनकर उभरे हैं। बहुत महीन तरीकों से और अनौपचारिक बातचीत के माध्यम से ये लोग पार्टी के संदेश को शहर, गांव और कस्बों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। खासकर ऐसे असरदार लोगों की पहुंच युवाओं तक है, जो राजनीतिक दलों के संभावित वोट बैंक हैं। ये लोग सोशल मीडिया के लोकप्रिय चेहरे होते हैं और अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं। इन्हें आजकल सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कहा जाता है।
Diese Geschichte stammt aus der May 13, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent ? Anmelden
Diese Geschichte stammt aus der May 13, 2024-Ausgabe von Outlook Hindi.
Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Bereits Abonnent? Anmelden
जाति और जनतंत्र
पत्रकार और इतिहासकार अरविंद मोहन की जातियों का लोकतंत्र शृंखला की महत्वपूर्ण पुस्तक है, जाति और चुनाव। विशेष कर 18वीं लोकसभा के चुनाव के मौके पर इसका महत्व और बढ़ जाता है।
बिसात पर भारत की धाक
देश के प्रतिभावान खिलाड़ी इस खेल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं और नई-नई प्रतिभाओं की आमद हो रही है
परदे पर राम राज की वापसी
आज राम रतन की चमक छोटे और बड़े परदे पर साफ दिख रही है, हर कोई राम नाम की बहती गंगा में हाथ धोना चाहता है
ईवी बिक्री की धीमी रफ़्तार
कीमतें घटने के बावजूद इलेक्ट्रिक गाड़ियों की उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ी
उखड़ते देवदार उजड़ती शिमला
पहाड़ों की रानी शिमला आधुनिक निर्माण के लिए पेड़ों की भारी कटाई से तबाह होती जा रही, क्या उस पर पुनर्विचार किया जाएगा
कंगना का चुनावी कैटवॉक
मंडी का सियासी अखाड़ा देवभूमि की गरिमा को ठेस पहुंचा रहा
जोर दोनों तरफ बराबर
दो पूर्व मुख्यमंत्री और एक केंद्रीय मंत्री के लिए चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल, लेकिन मतदाताओं की उदसीनता बनी चुनौती
बागियों ने बनाया रोचक
बागियों और दल-बदल कर रहे नेताओं के कारण इस बार राज्य में चुनाव हुआ रोचक, दारोमदार आदिवासी वोटों पर
एक और पानीपत युद्ध
भाजपा की तोड़ में हुड्डा समर्थकों और जाति समीकरणों पर कांग्रेस का दांव
संविधान बना मुद्दा
यूपी में वोटर भाजपा समर्थक और विरोधी में बंटा, पार्टी की वफादारी के बजाय लोगों पर जाति का दबाव सिर चढ़कर बोल रहा, बाकी सभी मुद्दे वोटरों की दिलचस्पी से गायब दिख रहे