Versuchen GOLD - Frei

कितना सार्थक है भारतीय रेल में निजी ठेकेदारों की भागीदारी

Open Eye News

|

March 2024

भारतीय रेल ने कुछ वर्षों पहले रेल यात्रियों को सुलभ और साफ सुथरे डिब्बों के साथ आरामदेह सफर बनाने के लिए निजी ठेकेदारों की भागीदारी से 'ऑनबोर्ड हाऊसकीपिंग सर्विसेज' शुरू की थी। माह अक्टूबर 2023 में इस सेवा में बरती जा रही लापरवाही को 'ओपन आई न्यूज' ने प्रकाशित किया था और इस मामले का अनुसरण करते हुए पत्रिका ने उच्च स्तर पर मामला पहुंचाने के साथ-साथ 'सूचना का अधिकार एक्ट' के जरिए अंदर की हकीकत जानने का प्रयास किया। आरटीआई के तहत जो दस्तावेज हासिल हुए वे काफी रोचक और आश्चर्यजनक होने के साथ-साथ ये भी सवाल खड़े करते हैं कि क्या वाकई यात्रियों के लिए बनी सेवाओं को भारतीय रेल से छीनकर निजी हाथों में सौंपने का भारतीय रेल मंत्रालय का फैसला सही था? क्या निजी हाथों में ये सेवाएं देना सार्थक सिद्ध हुआ है?

कितना सार्थक है भारतीय रेल में निजी ठेकेदारों की भागीदारी

भारतीय रेल के प्रमुख रेल प्रबंधक, महाप्रबंधक, सतर्कता विभाग और रेल मंत्रालय को उक्त मुद्दे पर चल रही लापरवाही से आगाह करने के बाद 'ओपन आई न्यूज' ने देश के चुनिंदा रेल मंडलों में आरटीआई के जरिए प्रमुख बिंदुओं पर जानकारी हासिल करने की दिशा में तमाम प्रयास किए। ये प्रमुख बिंदु थे कि एक ट्रेनों में ऑन बोर्ड हाऊस कीपिंग (ओबीएचएस) यानि कोच की सफाई इत्यादि कार्य, दूसरा ट्रेन में लिनेन डिस्ट्रीब्यूशन (बेडरोल इत्यादि सप्लाई कार्य) तीसरा पिछले एक साल अर्थात् जनवरी 2023 से दिसंबर 2023 के दौरान इन सेवाओं की चेकिंग करने के लिए रेल अफसरों ने कितने बार ट्रेन में औचक निरीक्षण किया, उन निरीक्षण रिपोर्ट की प्रतियां चौथा अनुबंध के अनुसार यात्रियों से शिकायत मिलने के बाद गड़बड़ी मिलने पर संबंधित ठेकेदारों पर कितना जुर्माना लगाया गया। काफी लंबी जद्दोजहद के बाद कुछ रेल मंडलों ने जानकारी के दस्तावेज तो भेजे मगर कुछ रेल मंडल अभी भी जानकारी छिपा रहे हैं। 

शुरुआत अगर दक्षिण मध्य रेल सिकंदराबाद से की जाए, तो इस मंडल ने रेल्वे बोर्ड के निर्देश एक कोच एक अटैण्डेंट को दरकिनार कर दो कोच एक अटेन्डेंट का अनुबंद ठेकेदार से किया है। रेल बोर्ड के निर्देश 14.9.17 में स्पष्ट लिखा है कि कोच अटेंडेंट कोच में भिखारियों और अनाधिकृत लोगों के कोच में प्रवेश को रोकेगा, मगर मंडल ने इस काम की जिम्मेदारी आरपीएफ और टीटीई पर डालने की जानकारी दी है। इस मंडल से चलने वाली ट्रेनों के लिए 5 ठेके दिए गए हैं। एक शिकायत पर सिर्फ 3215/-रु. की पेनाल्टी लगाने के सवाल पर इस मंडल के अधिकारी ने जानकारी दी कि उनका मंडल अब पेनाल्टी बढ़ाने का फैसला लेने जा रहा है। निरीक्षण के प्रश्न पर मंडल ने नियमित रूप से औचक निरीक्षण की जानकारी दी।

WEITERE GESCHICHTEN VON Open Eye News

Open Eye News

Open Eye News

बुलडोजर कार्रवाई में अहम है 'सुप्रीम' आदेश

भारतीय राजनीति का स्वरूप अब बदल चुका है।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

औद्योगिक क्षेत्र से श्रमिकों का कृषि की ओर बढ़ता रुझान

शहरों में जाकर काम करने वाले भारत के लोग बड़ी संख्या में अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

रोजगार और निवेश से संपन्न, समृद्ध, स्वावलंबी बनता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश को सम्पन्न, समृद्ध, स्वावलंबी और सक्षम राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जोर शोर से जुटे हुए हैं।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

मुफ्त की रेवड़ियों ने सरकारों की कर दी वापसी

देश के मतदाता लगता है, मुफ्त की रेवड़ियों के लालच में मतदान करने लगे हैं। इसी का परिणाम है कि महाराष्ट्र और झारखंड में सत्ताएं बरकरार रही हैं।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

आखिर अडानी के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हुए हैं अमेरिकी ?

बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस ने अदाणी पर भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (2200 करोड़ रुपए से ज्यादा) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है,जो एक गम्भीर बात है।

time to read

5 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

झारखंड में अमित शाह के ऐलान के मायने

1981 के जनगणना में आदिवासियों की आबादी में मामूली बढ़त देखी गई।

time to read

5 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

चुनाव आयोग को सजग सतर्क रहने की जरूरत

चुनाव प्रचार के दौरान भाषाई स्तर, नेताओं की भंगिमा और राजनीतिक जुमलों के प्रयोग ने मतदाताओं में चिन्ता पैदा की है।

time to read

3 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

फुड सेफ्टी डिसप्ले बोर्ड संबंधी दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन

खाद्य अधिकारी मानते हैं कि ये एक्ट नहीं है

time to read

3 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

20 लिटर जार में बिकने वाला पानी अमानक

पूरे देश में हट रोज 20 लिटर के जार में पेयजल खुले तौर पर बेचा जा रहा है जिसे आर.ओ. वॉटर के रूप में बेचा जाता है।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में अब तेज रफ्तार से विकास की रेल चल रही है।

time to read

3 mins

November 2024

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size