Versuchen GOLD - Frei

गौ सेवा की सनातन परम्परा एवं महत्व

Open Eye News

|

June 2023

भगवान शंकर ने भी गौ सेवा करने वालों की प्रशंसा की है। एक बार शिवजी ने विद्वानों की सभा का आयोजन किया। कुछ विद्वान देरी से आये।

- डॉ. शारदा मेहता

गौ सेवा की सनातन परम्परा एवं महत्व

विद्वानों को ऐसा भासित हुआ कि विलम्ब से पहुँचकर इन व्यक्तियों ने भगवान शिव का अपमान किया है। यह अनुचित कार्य है। जब सभा समाप्त हुई तो शिवजी ने कहा कि आज मैं कुछ विद्वानों को पुरस्कृत करूँगा। भले ही ये विद्वान मेरी सभा में देरी से पहुँचे परन्तु इन्होंने रास्ते में एक गाय की सेवा की है। गाय का पैर कीचड़ में फँस गया था और निकलने में असमर्थ थी, तभी इन लोगों ने उस असमर्थ गाय की सहायता की और उसका पैर किच? से निकाला। इन्होंने गौ सेवा की। गौ सेवा कभी व्यर्थ नहीं होती है। इसीलिए मैं पुरस्कृत कर रहा । एक कथा के अनुसार जब शंकर जी को द्वारपाल गणेश जी ने माता पार्वती के आदेश के कारण घर में प्रवेश नहीं करने दिया तो शिवजी ने गणेश का सिर काट दिया। माता पार्वती ने शिवजी से कहा कि कुछ भी करो परन्तु मेरे पुत्र का सिर जोड़ दो। देवताओं के चिकित्सक अश्विनी कुमारों ने एक हाथी का सिर गणेश जी को लगाया। शंकर पार्वती यह देखकर अति प्रसन्न हुए और उन्होंने अश्विनी कुमारों को गाय दान में दी। (दोनों कथाएँ पुराण ग्रन्थों पर आधारित) भगवान श्रीकृष्ण को तो बाल्यावस्था से ही गौ धन अत्यधिक प्रिय था। बाल्यावस्था से ही वे गायों को जंगल चराने जाने की हठ करते थे। माता यशोदा उन्हें जाने से रोकती थी कि तुम अभी बहुत छोटे हो, जब थोड़े बड़े हो जाओं तो अवश्य जाना। महाकवि सूरदास जी अपने महाकाव्य में बालक कृष्ण और माता यशोदा की बातचीत को पद्यात्मक स्वरूप में कहते हैंआज में गाइ चरावन जैहों। वृन्दावन के भाँति भाँति फल अपने कर में खेहों ।। ऐसी बात कहौ जनि बारे देखो अपनी भाँति । तनक तनक चलिहौ कैसे आवत है है राति ।। प्रात जात गैया लै चारन घर आवत हैं सांझ । तुम्हरे कमल बदन कुम्हिलै हे रैगत घामहि मांझ || तेरी सौं मोहि घाम न लागत भूख नहीं कछु नेक। सूरदास प्रभु कहौ न मानत पर्यो अपनी टेक।। श्री रामावतार भी सम्पूर्ण मानव समाज के हित के लिये ही हुआ था। महाकवि तुलसीदासजी स्वयं कहते हैं- विप्र धेनु सुर संत हित लीन्ह मनुज अवतार। निज इच्छा निर्मित तनु माया गुन गोपार।। (श्रीरामचरितमानस बालकाण्ड दोहा 192) राजा दशरथ और रानी कौसल्या के महल के पीछे असंख्य गाय माता थी। उनकी सम्पूर्ण व्यवस्था राजा रानी बड़ी सावधानी से करते थे। भगवान राम ने भी करोड़ों गायें समय-समय पर दान की थी। गौ सेवा

WEITERE GESCHICHTEN VON Open Eye News

Open Eye News

Open Eye News

बुलडोजर कार्रवाई में अहम है 'सुप्रीम' आदेश

भारतीय राजनीति का स्वरूप अब बदल चुका है।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

औद्योगिक क्षेत्र से श्रमिकों का कृषि की ओर बढ़ता रुझान

शहरों में जाकर काम करने वाले भारत के लोग बड़ी संख्या में अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

रोजगार और निवेश से संपन्न, समृद्ध, स्वावलंबी बनता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश को सम्पन्न, समृद्ध, स्वावलंबी और सक्षम राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जोर शोर से जुटे हुए हैं।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

मुफ्त की रेवड़ियों ने सरकारों की कर दी वापसी

देश के मतदाता लगता है, मुफ्त की रेवड़ियों के लालच में मतदान करने लगे हैं। इसी का परिणाम है कि महाराष्ट्र और झारखंड में सत्ताएं बरकरार रही हैं।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

आखिर अडानी के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हुए हैं अमेरिकी ?

बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस ने अदाणी पर भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (2200 करोड़ रुपए से ज्यादा) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है,जो एक गम्भीर बात है।

time to read

5 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

झारखंड में अमित शाह के ऐलान के मायने

1981 के जनगणना में आदिवासियों की आबादी में मामूली बढ़त देखी गई।

time to read

5 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

चुनाव आयोग को सजग सतर्क रहने की जरूरत

चुनाव प्रचार के दौरान भाषाई स्तर, नेताओं की भंगिमा और राजनीतिक जुमलों के प्रयोग ने मतदाताओं में चिन्ता पैदा की है।

time to read

3 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

फुड सेफ्टी डिसप्ले बोर्ड संबंधी दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन

खाद्य अधिकारी मानते हैं कि ये एक्ट नहीं है

time to read

3 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

20 लिटर जार में बिकने वाला पानी अमानक

पूरे देश में हट रोज 20 लिटर के जार में पेयजल खुले तौर पर बेचा जा रहा है जिसे आर.ओ. वॉटर के रूप में बेचा जाता है।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में अब तेज रफ्तार से विकास की रेल चल रही है।

time to read

3 mins

November 2024

Translate

Share

-
+

Change font size