Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr

Versuchen GOLD - Frei

लीथियम खोजने की कवायदें जारी

Open Eye News

|

February 2023

खदान मंत्रालय ने हाल ही में घोषणा की कि भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) ने देश में लीथियम और सोने के भंडार खोज निकाले हैं और ऐसे लगभग 51 खनिज ब्लॉक राज्य सरकारों को सौंप दिए गए हैं।

- दिनेश सी. शर्मा

लीथियम खोजने की कवायदें जारी

लीथियम की महत्ता के कारण यह सूचना भारतीय और विदेशी समाचारपत्रों की सुर्खी बनी यह खनिज पदार्थ लीथियम- ऑयन बैटरियों का सबसे महत्वपूर्ण घटक है और स्मार्टफोन से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन तक अनेकानेक बैटरियों में प्रयुक्त होता है। इस खनिज की मांग आगे भी बहुत बढ़ने वाली है क्योंकि विभिन्न क्षेत्रों में दुनिया जीवाश्म ईंधन से हटकर सतत एवं स्वच्छ ऊर्जा की ओर पहल कर रही है और इस परिवर्तन में एक बड़ी भूमिका लीथियम बैटरियों की है, जो बारम्बार चार्ज होने और लंबे समय तक ऊर्जा का भंडारण करने में सक्षम हैं। इसीलिए लीथियम को अक्सर 'श्वेत सोना' या 'नवीनतेल' भी कहा जाता है। खदान मंत्रालय ने पहचाने गए भंडारों में जिस भारी मात्रा में लीथियम (5.9 मिलियन टन) होने का जिक्र किया है, उसने विश्वभर को हैरान कर डाला है, क्योंकि अगर यह सच है तो विश्व के लीथियम-नक्शे में भारत 'कुछ भी नहीं' वाले पायदान से उठकर रातों-रात चोटी के 10 देशों में एक हो जाएगा। तो क्या इस घोषणा को लीथियम स्रोत की दौड़ में शामिल होने की औपचारिक प्रविष्टि माना जाए? पर, खुशियां मनाने से पहले जरा गहराई में झांक लें। खदान मंत्रालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में प्रयुक्त शब्द दुविधा और विरोधाभास का आभास देते हैं। इसमें कहा गया 'जीएसआई ने पहली बार सत्यापित किया है कि जम्मूकश्मीर के रियासी जिले के सलाल-हैमाना इलाके में 5.9 मिलियन टन 'लीथियम-इन्फर्ड' स्रोत (जी-3) हैं।' भूविज्ञान शब्दकोश में 'इन्फर्ड' (अनुमानित) विशेषण का प्रयोग उस खनिज स्रोत के लिए किया जाता है जिसकी भूगर्भीय उपस्थिति का तो पता हो, लेकिन उसे अभी एक 'प्रामाणिक' स्रोत नहीं कहा जा सकता और न ही इसके लगातार मिलते रहने का पक्का सुबूत होता है। अब इस 'इन्फर्ड' स्रोत की वास्तविक मात्रा (टनों में) कितनी होगी, गुणवत्ता श्रेणी और खनिज तत्व कितने होंगे, अनुमान के स्तर पर यह बहुत ज्यादा भरोसेमंद नहीं होता । संयुक्त राष्ट्र वर्गीकरण तंत्र और संबंधित खनिज तत्व नियमावली के तहत किसी खनिज की खोज के चा

WEITERE GESCHICHTEN VON Open Eye News

Open Eye News

Open Eye News

बुलडोजर कार्रवाई में अहम है 'सुप्रीम' आदेश

भारतीय राजनीति का स्वरूप अब बदल चुका है।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

औद्योगिक क्षेत्र से श्रमिकों का कृषि की ओर बढ़ता रुझान

शहरों में जाकर काम करने वाले भारत के लोग बड़ी संख्या में अपने गांवों की ओर लौट रहे हैं।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

रोजगार और निवेश से संपन्न, समृद्ध, स्वावलंबी बनता मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश को सम्पन्न, समृद्ध, स्वावलंबी और सक्षम राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जोर शोर से जुटे हुए हैं।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

मुफ्त की रेवड़ियों ने सरकारों की कर दी वापसी

देश के मतदाता लगता है, मुफ्त की रेवड़ियों के लालच में मतदान करने लगे हैं। इसी का परिणाम है कि महाराष्ट्र और झारखंड में सत्ताएं बरकरार रही हैं।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

आखिर अडानी के पीछे हाथ धोकर क्यों पड़े हुए हैं अमेरिकी ?

बता दें कि यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस ने अदाणी पर भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (2200 करोड़ रुपए से ज्यादा) की रिश्वत देने का आरोप लगाया है,जो एक गम्भीर बात है।

time to read

5 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

झारखंड में अमित शाह के ऐलान के मायने

1981 के जनगणना में आदिवासियों की आबादी में मामूली बढ़त देखी गई।

time to read

5 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

चुनाव आयोग को सजग सतर्क रहने की जरूरत

चुनाव प्रचार के दौरान भाषाई स्तर, नेताओं की भंगिमा और राजनीतिक जुमलों के प्रयोग ने मतदाताओं में चिन्ता पैदा की है।

time to read

3 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

फुड सेफ्टी डिसप्ले बोर्ड संबंधी दिशा निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन

खाद्य अधिकारी मानते हैं कि ये एक्ट नहीं है

time to read

3 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

20 लिटर जार में बिकने वाला पानी अमानक

पूरे देश में हट रोज 20 लिटर के जार में पेयजल खुले तौर पर बेचा जा रहा है जिसे आर.ओ. वॉटर के रूप में बेचा जाता है।

time to read

4 mins

November 2024

Open Eye News

Open Eye News

डबल इंजन की सरकार में तेज रफ्तार से चल रही है छत्तीसगढ़ में विकास की रेल-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ में अब तेज रफ्तार से विकास की रेल चल रही है।

time to read

3 mins

November 2024

Translate

Share

-
+

Change font size