Versuchen GOLD - Frei
घुसपैठियों पर घमासान
India Today Hindi
|July 30, 2025
बिहार में मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बीच बांग्लादेशी घुसपैठियों का मसला तेजी से चर्चा में आया. मगर सीमांचल में जिन्हें घुसपैठिए बताया जा रहा, उन्हें तो सरकार ने पिछले 26 वर्ष से अति पिछड़ा श्रेणी का आरक्षण दे रखा है. उनके नेता भाजपा से चुनाव भी लड़ते आए हैं. पूरे मामले की जमीनी पड़ताल
पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बांग्लादेश और नेपाल की सीमा से सटा बिहार का किशनगंज जिला भी राज्य के बाकी हिस्सों की तरह इन दिनों मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में जोर-शोर से जुटा हुआ है. मगर इस गहमागहमी के बीच सीमांचल के इस इलाके की सियासी फिजा में एक और मुद्दा उमड़ रहा है. वह है कथित बांग्लादेशी घुसपैठ का. यहां के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अभिनव मोदी बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ लंबे समय से अभियान
चला रहे हैं. किशनगंज में कारोबारियों की एक कॉलोनी में वे मिलते ही इसको लेकर फूट पड़ते हैं, "सीमांचल में जो बांग्लादेशी घुसपैठ है, उसका मामला पेपर वेरीफिकेशन से तो सुलझेगा नहीं क्योंकि इन घुसपैठियों ने लंबे समय से कागज जुटाने का ही काम किया है." उनकी मानें तो, "यहां का बच्चा-बच्चा जानता है कि बांग्लादेशी घुसपैठिया कौन है. वे अपनी भाषा, वेशभूषा और घर बनाने के तरीके से ही पहचान में आ जाते हैं. उन्होंने अपने समुदाय का नाम शेरशाहबादी रख लिया है और इसी नाम से उन्हें ईबीसी आरक्षण भी मिला है, जाति प्रमाणपत्र भी बनता है. यहां जो खुद को शेरशाहबादी कहते हैं, वे सौ फीसद बांग्लादेशी घुसपैठिए हैं."
मगर भाजपा के ही एक अन्य नेता और कोचाधामन विधानसभा से पार्टी के टिकट पर दो बार चुनाव लड़ चुके अब्दुर रहमान की राय बिल्कुल अलग है. रहमान कहते हैं, "किसी ने 40-50 साल पहले घुसपैठ कर ली हो तो अलग बात है मगर जब से हमने होश संभाला है, हमें पता नहीं इस इलाके में कोई घुसपैठ हुई है." वे खुद शेरशाहबादी बिरादरी से हैं और किशनगंज जिले में शेरशाहबादी संगठन के सचिव भी हैं. उनके मुताबिक, "घुसपैठ यहां कोई समस्या नहीं है. हमारी पार्टी भाजपा के जो लोग ऐसा कहते हैं, वे सचाई से दूर हैं या फिर सियासी फायदे के लिए इस मुद्दे को उठाते हैं. यहां के झूठ से हो सकता है पार्टी को देश के दूसरे इलाकों में फायदा होता हो, इसलिए हम लोग चुप रह जाते हैं. मगर हमारा मानना है कि किसी को घुसपैठिया या बांग्लादेशी कहकर देश की तरक्की को न रोका जाए. हम लोग शेरशाहबादी हैं, इसी देश के रहने वाले हैं."

Diese Geschichte stammt aus der July 30, 2025-Ausgabe von India Today Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON India Today Hindi
India Today Hindi
परदे से निकला असल नायक
वंचितों के हिमायती नायक के रूप में विजय की परदे पर गढ़ी गई छवि तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बनी शख्सियतों की परंपरा के अनुरूप थी
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तख्त के साए में शब्दों का उजेरा
बादशाह अकबर के नवरत्नों में से एक अब्दुर्रहीम खानेखानां के जीवन को केंद्र में रखकर लिखा गया दीपा गुप्ता का उपन्यास हुमा का पंख ऐतिहासिक उपन्यासों की श्रेणी में एक सराहनीय हस्तक्षेप है.
3 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
हिमंत का एकछत्र राज
भाजपा की लगातार तीसरी जीत के पीछे मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा के कल्याण कार्यक्रमों का विस्तार, चुनाव क्षेत्रों का परिसीमन, पहचान वाली राजनीति की गोलबंदी और ध्रुवीकरण की रणनीति मुख्य वजह रही. इन सबने मिलकर असम की सियासी धुरी बदलकर रख दी
9 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
तट प्रदेश कांग्रेस का
केरल के मतदाताओं ने वाम मोर्चे के जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास को सजा दी और कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ को सौंपा भारी जनादेश
8 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
ऐतिहासिक विजय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में ममता का किला ढहाकर फहराया भाजपा का विजय ध्वज. अटूट संकल्प, सुनियोजित रणनीति और उस पर अचूक अमल की पूरी अंतर्कथा
13 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक कदम आत्म-निर्भरता की ओर
देश में सैन्य और नागरिक हेलिकॉप्टरों की अप्रत्याशित मांग बढ़ने के साथ ही निजी कंपनियां इसे पूरी करने के लिए विदेशी कंपनियों से साझेदारी कर रहीं. यह भारत के आत्मनिर्भर एअरोस्पेस हब बनने की दिशा में साबित हो सकता है अहम मोड़
6 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
उल्टे पांव चलता 'इंडिया'
संसद में डटकर खड़ा रहने वाला गठबंधन राज्यों में लगातार जमीन खोता जा रहा. इसके सिकुड़ते नक्शे ने रणनीति, नेतृत्व और पहचान को लेकर मतभेदों को उघाड़कर रख दिया
7 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
बढ़ती उम्र को यूं बनाएं वरदान
अपनी नई किताब द लॉन्जेविटी कोड में राष्ट्रीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद खोल रहे बेहतर और लंबा जीवन जीने का राज
1 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
यहां तो रंगासामी सदाबहार
मतदाताओं के बीच एन. रंगासामी की लोकप्रियता के बूते पर एनडीए ने कांग्रेस की अगुआई वाली चुनौती को किया ध्वस्त
2 mins
May 20, 2026
India Today Hindi
एक दरवेश, एक तहजीब और कई यादें
सिख न ईसाई, न हिंदू, न मुसलमान है तू तेरा ईमान यह कहता है कि इंसान है तू
2 mins
May 20, 2026
Listen
Translate
Change font size
