100 शक्तिशाली महिलाएं : मनोरंजन
India Today Hindi|January 03, 2024
राजनीति, कारोबार, विज्ञान, कला, मनोरंजन, खेल, शिक्षा, कानून और प्रतिरक्षा आदि विभिन्न क्षेत्रों में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली वे महिलाएं, जिनकी मौजूदगी हमें यह एहसास कराती है कि आखिर महिला सशक्तीकरण के मायने क्या हैं
सुहानी सिंह, आदित्य श्रीकृष्ण,
100 शक्तिशाली महिलाएं : मनोरंजन

इधर-उधर की न बात कर

दीपिका पादुकोण, 37 वर्ष

अभिनेत्री

दीपिका पादुकोण ने 21 की उम्र में ओम शांति ओम के साथ रुपहले परदे पर पदार्पण किया, जिसका निर्देशन महिला डायरेक्टर (फराह खान) ने किया था. यह बात उनकी नजर से नहीं चूकी कि दूसरी महिला डायरेक्टर (मेघना गुलजार की छपाक) के साथ काम करने में उन्हें करीब 13 साल लगे, जो उनकी प्रोड्यूस की गई पहली फिल्म भी थी. उनका कहना है कि शुरुआती सालों में उन्होंने लैंगिक गैरबराबरी पर गौर नहीं किया. मगर धीरे-धीरे एहसास हुआ कि 100 साल पुरानी इंडस्ट्री में यह कितनी गहराई से समाई है. चाहे मेहनताने में फर्क हो या हीरो की वैनिटी वैन को लोकेशन के नजदीक पार्क करना या पैक-अप के समय उनके शॉट को अहमियत देना, यह सब आम बात थी. ऐसा नहीं कि दीपिका कार्यस्थल को लेकर टेसुए बहा रही हैं. वे तो बस हकीकत सामने रख रही हैं. उनके शब्दों में, "हमें ख्याल रखना होगा कि यह कोई मर्दों के खिलाफ औरतों की बातचीत नहीं है, बल्कि दोनों की बराबरी के बारे में है."

दीपिका 2013 से चीजों को बदलने में सबसे आगे रहीं. वे कहती हैं, ‘‘अपनी यात्रा और काम के जरिए, और आज मैं जो असर डाल पाती हूं उसके जरिए, मैं समझना चाहती हूं कि मैं नैरेटिव बदलना कैसे शुरू कर सकती हूं." आज भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली अभिनेत्री विज्ञापनों के लिए भारी-भरकम फीस वसूल करती हैं और अकेले भारत में 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार करने वाली पहली हिंदी फिल्मों (पठान, जवान) में आई हैं. बेहतर भूमिकाओं और सौदों के लिए अब उन्हें मोलभाव नहीं करना पड़ता; वे अब खुद उनकी राह चले आते हैं. वे कहती हैं, "ज्यों ही वे देखते हैं कि आप कामयाब हैं, वे आपको संजीदगी से लेने लगते हैं." फिर भी वे मानती हैं कि जब उन्होंने यथास्थिति को चुनौती देना शुरू किया, तो उसका विरोध हुआ. “लोग आपको प्रोटेक्ट करने की कोशिश करते हैं. वे बदलाव से भयभीत हैं और टकराव से बचना चाहते हैं. यह 'उसे क्यों हाथ लगाता जो कि ठीकठाक चल रहा है' वाला रवैया है. मगर क्या कोई ठहरकर सोचता है कि हम इसे बेहतर कैसे बना सकते हैं?"

Diese Geschichte stammt aus der January 03, 2024-Ausgabe von India Today Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der January 03, 2024-Ausgabe von India Today Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS INDIA TODAY HINDIAlle anzeigen
फिर आ गया हूं मैं
India Today Hindi

फिर आ गया हूं मैं

फिल्म टिप्सी के जरिए सनसनीखेज वापसी करने के साथ दीपक तिजोरी कई और नए प्रोजेक्ट्स के जरिए अपने लिए नए-नए मुकाम बनाने की राह पर

time-read
1 min  |
June 05, 2024
चुनौतियों के बीच नया चेहरा
India Today Hindi

चुनौतियों के बीच नया चेहरा

क्लासिक, म्यूजिकल, रियलिस्टिक नाटकों के नियमित शो; दूरदराज की आंचलिक जमीन से आए ताजगी से भरे कलाकार; और महत्वाकांक्षी प्लानिंग. देश के इस राष्ट्रीय रंगमंडल ने बढ़ी हलचलों से जगाई उम्मीद

time-read
4 Minuten  |
June 05, 2024
परचम लहराती सरपंच
India Today Hindi

परचम लहराती सरपंच

राजस्थान की उस सरपंच की कहानी जिसने अलग सोच, हौसले और मेहनत के बलबूते खेत से संयुक्त राष्ट्र तक लहराया परचम

time-read
5 Minuten  |
June 05, 2024
सेना की गोरखा गुत्थी
India Today Hindi

सेना की गोरखा गुत्थी

कोरोना महामारी और अग्निपथ योजना के नेपाली विरोध से भारतीय सेना में गोरखा भर्ती थमी, गोरखा फौजियों की घटती संख्या देश के लिए रणनीतिक चिंता का विषय, खासकर इन अटकलों से कि इन लाजवाब लड़ाकुओं पर चीन की भी नजर है

time-read
7 Minuten  |
June 05, 2024
वोटों की फसल, किसानों पर नजर
India Today Hindi

वोटों की फसल, किसानों पर नजर

उत्तरी राज्यों में पसरे कृषि संकट के बीच किसानों में अपनी पैठ बनाने के लिए भाजपा ने व्यावहारिक नजरिया अपनाया, तो विपक्ष भी भारत के इस सबसे बड़े मतदाता तबके को रिझाने की जुगत में

time-read
7 Minuten  |
June 05, 2024
पीले बालू के लिए लाल होती सोन नदी
India Today Hindi

पीले बालू के लिए लाल होती सोन नदी

बिहार में आखिरी चरण के चुनाव में चार सीटों का जुड़ाव कहीं न कहीं सोन नद से है. मगर अंधाधुंध रेत खनन, बराज पर गाद का जमाव और इनकी वजह से लोगों की आजीविका, खेती और दूसरे संकटों के सवाल पर इस चुनाव में कोई चर्चा नहीं

time-read
5 Minuten  |
June 05, 2024
"बाल-बच्चा पियासल रहेगा तो पीएम-सीएम बनाने का क्या फैदा"
India Today Hindi

"बाल-बच्चा पियासल रहेगा तो पीएम-सीएम बनाने का क्या फैदा"

कैमूर जिले के अधौरा पहाड़ पर बसे 108 गांवों में महिलाएं आज भी पानी ढोकर ला रहीं. सोलर बिजली भी कुछेक घरों में चंद घंटे के लिए. मोबाइल नेटवर्क तो ईश्वर को तलाशने जैसा

time-read
5 Minuten  |
June 05, 2024
तिलों में बाकी तेल है कितना
India Today Hindi

तिलों में बाकी तेल है कितना

उत्तर प्रदेश में छठे और सातवें चरण का लोकसभा पूर्वी यूपी में पिछड़ी जाति के कई दिग्गज नेताओं का कद तय करने जा रहा

time-read
6 Minuten  |
June 05, 2024
जी जान से सुक्खू का अभियान
India Today Hindi

जी जान से सुक्खू का अभियान

लगातार दो जीत के घोड़े पर सवार भाजपा को हिमाचल में मोदी मैजिक पर भरोसा है. मुश्किलें झेल रहे मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गुटबाजी की शिकार कांग्रेस की उम्मीद 2022 के विधानसभा चुनाव की जीत पर टिकी है

time-read
6 Minuten  |
June 05, 2024
आखिर क्यों महत्वपूर्ण हैं आदिवासी वोट
India Today Hindi

आखिर क्यों महत्वपूर्ण हैं आदिवासी वोट

देशभर में आदिवासियों के लिए सुरक्षित लोकसभा की 47 सीटें पीएम मोदी के 400 पार अभियान के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण लेकिन 2019 के मुकाबले इस बार इन्हें जीतना शायद उतना आसान नहीं

time-read
9 Minuten  |
June 05, 2024