सेना की गोरखा गुत्थी
India Today Hindi|June 05, 2024
कोरोना महामारी और अग्निपथ योजना के नेपाली विरोध से भारतीय सेना में गोरखा भर्ती थमी, गोरखा फौजियों की घटती संख्या देश के लिए रणनीतिक चिंता का विषय, खासकर इन अटकलों से कि इन लाजवाब लड़ाकुओं पर चीन की भी नजर है
प्रदीप आर. सागर
सेना की गोरखा गुत्थी

बतौर फौजी नेपाल के गोरखाओं की दुनिया में बेजोड़ धाक है. स्कॉटलैंड के हाइलैंडर्स की तरह, गोरखा सैनिकों की बहादुरी, समर्पण और वफादारी लाजवाब मानी जाती है. 200 साल पहले गोरखाओं को ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना, ब्रिटिश भारतीय सेना और फिर, 1947 के बाद, भारतीय और ब्रिटिश सेना में भर्ती किया जाने लगा. उन्होंने युद्धों में हर जगह, जहां भी उन्हें तैनात किया गया, अपनी बहादुरी के लिए सम्मान और वीरता पुरस्कार जीते हैं. दोनों विश्व युद्धों सहित और आजाद भारत के कई युद्धों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है. भारतीय सेना का एक स्तंभ, लगभग 32,000 गोरखा (39 बटालियन) फिलहाल सेना की सात गोरखा रेजिमेंट का हिस्सा हैं. इनमें नेपाल के गोरखाओं के साथ-साथ भारत निवासी गोरखा सैनिक भी शामिल हैं. हर बटालियन में लगभग 60 फीसद नेपाली गोरखा हैं. हालांकि, भारतीय सेना में उनकी संख्या लगातार कम हो रही है, और पिछले चार वर्षों में नेपाल से एक भी गोरखा की भर्ती नहीं हो पाई है. नेपाल ही इकलौता दूसरा देश है, जहां के लोग भारतीय सेना में हैं.

पहली बार भर्ती 2020 में कोविड- 19 महामारी की वजह से रुकी, लेकिन जून 2022 में अधिकारियों से नीचे स्तर के सामान्य सैनिकों की भर्ती के लिए नई अग्निपथ योजना की घोषणा से असली झटका लगा. इस योजना के तहत, 17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल के लिए भर्ती होगी, जिसके अंत में सिर्फ 25 फीसद को पक्का किया जाएगा. इस ऐलान के फौरन बाद अगस्त 2022 में नेपाल सरकार ने भारतीय सेना में अपने लोगों की भर्ती पर रोक लगा दी क्योंकि यह स्पष्ट हो गया कि अग्निपथ योजना उन पर भी समान रूप से लागू होगी. वजह यह बताई गई कि यह दिसंबर 1947 के भारत, नेपाल और ब्रिटेन के बीच त्रिपक्षीय समझौते का उल्लंघन है, जिसमें भारतीय और ब्रिटिश सेना में गोरखाओं को शामिल करने का प्रावधान था. शर्तें भारतीयों के समान वेतन, पेंशन और अन्य सुविधाएं देने की हैं. हालांकि नई दिल्ली ने कहा है कि इनमें से कुछ भी नहीं बदला है, लेकिन अग्निपथ योजना से नेपाली गोरखाओं की भर्ती में रुकावट आ गई है जिसे अभी तक दूर नहीं किया जा सका है. दरअसल, 75 फीसद नेपाली अग्निवीरों के अपने देश लौटने से होने वाली संभावित सामाजिक-आर्थिक दिक्कतों से नेपाल चिंतित है.

Diese Geschichte stammt aus der June 05, 2024-Ausgabe von India Today Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

Diese Geschichte stammt aus der June 05, 2024-Ausgabe von India Today Hindi.

Starten Sie Ihre 7-tägige kostenlose Testversion von Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierte Premium-Storys sowie über 8.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.

WEITERE ARTIKEL AUS INDIA TODAY HINDIAlle anzeigen
मेरे अप्पा रॉकस्टार
India Today Hindi

मेरे अप्पा रॉकस्टार

अभिनेत्री गायिका श्रुति हासन अपने पिता कमल हासन के साथ काम करने और दूसरे कई अनुभवों के बारे में

time-read
1 min  |
June 26, 2024
स्टेज के अपने राम
India Today Hindi

स्टेज के अपने राम

रामायण के अपेक्षाकृत कम चर्चित प्रसंगों को सामने लाने वाला स्पैक्टेक्युलर नाटक हमारे राम बना दर्शकों की पसंद

time-read
2 Minuten  |
June 26, 2024
आदिवासी कैसे आएंगे आगे
India Today Hindi

आदिवासी कैसे आएंगे आगे

सरकार को देश के आदिवासी समुदायों के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बरकरार रखने की जरूरत है

time-read
1 min  |
June 26, 2024
अब संतुलन जरुरी
India Today Hindi

अब संतुलन जरुरी

भाजपा के बहुमत खोने के बाद, संसदीय कार्य मंत्रालय को सदन के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए विपक्ष की बढ़ी हुई ताकत और अप्रत्याशित सहयोगियों से निबटना होगा

time-read
1 min  |
June 26, 2024
मजबूत हो न्यायपालिका
India Today Hindi

मजबूत हो न्यायपालिका

न्यायाधीशों की नियुक्ति और न्यायपालिका के इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार को प्राथमिकता दी जाए ताकि इंसाफ में तेजी आए और अदालती कार्रवाई का आम आदमी पर पड़ने वाला आर्थिक बोझ घटे

time-read
1 min  |
June 26, 2024
भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत
India Today Hindi

भारतीय इनोवेशन को उड़ान की जरूरत

अगर भारत भविष्य का हिस्सा बनना चाहता है तो मंत्री को देश को तकनीकी प्रगति में तेजी से आगे बढ़ाना होगा

time-read
2 Minuten  |
June 26, 2024
स्त्री को अधिक शक्ति
India Today Hindi

स्त्री को अधिक शक्ति

राजनैतिक और वित्तीय ताकत के अलावा महिलाओं को घर और बाहर सुरक्षा की जरूरत बड़ा मुद्दा

time-read
1 min  |
June 26, 2024
दाने-दाने का इस्तेमाल
India Today Hindi

दाने-दाने का इस्तेमाल

बफर स्टॉक का प्रबंधन और सार्वजनिक वितरण इस मंत्रालय की सफलता के लिए अहम होंगे

time-read
1 min  |
June 26, 2024
ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली
India Today Hindi

ट्रांसमिशन में बर्बाद न हो बिजली

जोशी की बड़ी चुनौती यह सुनिश्चित करना भी होगी कि मुख्य बिजली मंत्रालय के साथ तालमेल कम न हो

time-read
2 Minuten  |
June 26, 2024
शहरी यातायात को बनाएं सुगम
India Today Hindi

शहरी यातायात को बनाएं सुगम

मंत्रालय को स्मार्ट सिटीज जैसी ठंडे बस्ते में चली गई परियोजनाओं को फिर से सामने लाना होगा. इसके अलावा शहरों में आवाजाही को आसान बनाने पर भी काम करना होगा

time-read
1 min  |
June 26, 2024