Versuchen GOLD - Frei
देसी कम्युनिटी में जेनजी का शोऔफ कल्चर
Mukta
|February 2025
आज की पीढ़ी हर कदम पर दिखावा करने वाली है. क्या सच में दुनिया के सामने दिखावा जरूरी है? क्या आप इन ट्रेंड्स को फौलो नहीं करेंगे तो सोसाइटी आप को नकारा समझेगी? दोस्तों के सामने कूल बनने का सब से महंगा तरीका है जेनजी में शोऔफ का कल्चर.
सोशल मीडिया पर सोशल एक वायरल वीडियो में मंदिर में फूल बेचने वाली एक महिला और उस का बेटा मोबाइल स्टोर पर कैश के साथ आईफोन खरीद रहे थे. खरीदारी के बारे में पूछा गया तो मां ने बताया कि उस का बेटा आईफोन खरीदने की जिद में तीन दिन की भूख हड़ताल पर चला गया था. वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया, जिस पर ज्यादातर लोगों ने बेटे को अपनी मां की मेहनत की कमाई को फोन पर खर्च करने के लिए फटकार लगाई.
इस वाकेआ पर 'घर में नहीं दाने अम्मा चली भुनाने' वाली कहावत बिलकुल सटीक बैठती है और यही हाल भारत के लगभग सभी जेनजी (1998 से 2012 के बीच पैदा होने वाले) का है. आज यह पीढ़ी शोऔफ के नशे में चूर है. यह खुद को व्यक्त करने, फैशन, स्टाइल और लाइफस्टाइल को सोशल मीडिया पर दिखाने के मामले में हमेशा ऐक्टिव रहती है.
आज की यंग जनरेशन खुद को सोसाइटी में फिट करने में जुटी पड़ी है. अपनी बराबरी, किसी हाईफाई पर्सनैलिटी से कर बैठते हैं और सोचते हैं कि काश, वे भी ऐसे बन जाएं. वे उन का लाइफस्टाइल कौपी करने की कोशिश करते हैं और ऐसे में खुद की फाइनैंशियल कंडीशन पर ध्यान न दे कर हवाबाजी करने लगते हैं.
हाल ही में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ और कोल्डप्ले के कौंसर्ट्स पूरे भारत में हुए. इन कौन्सर्ट्स का क्रेज इतना ज्यादा था कि इस के टिकट मिनटों में बिक गए थे. बुकिंग के दौरान 'बुक माय शो' की वैबसाइट क्रैश हो गई और इस के टिकट की कीमतों ने हर किसी को हैरान कर दिया. टिकटों की कीमत 38 हजार रुपए से शुरू हो कर 3 लाख रुपए तक थी. इस के बावजूद लोग इसे खरीदने के लिए पागल हुए जा रहे थे. ये सब किस लिए? क्या इन कौन्सर्ट्स में न जाने से उन का अस्तित्व नहीं रहेगा या सोसाइटी उन्हें अपनाएगी नहीं? इस का जवाब एक ही है कि वे सोशल मीडिया में 'कूल' दिखेंगे.
आज की पीढ़ी हर कदम पर दिखावा करने वाली है. क्या सच में दुनिया के सामने दिखावा जरूरी है? आज की पीढ़ी बहुत अलग है. ब्रैंडों पर बहुत खर्च करती है. युवा सोशल मीडिया की वर्चुअल दुनिया में रह रहे हैं.
Diese Geschichte stammt aus der February 2025-Ausgabe von Mukta.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Mukta
Mukta
इन्फ्लुएंसर्स का कहर जेनजी हवाले है कैसे फूहड़ लोगों के हाथों में
सोशल मीडिया ऐसे बड़े समुद्र में तबदील हो चुका है जिस में मीठा पानी भी खारे पानी में बदल जाता है. यहां अगर अच्छा इन्फ्लुएंसर भी है तो भी वह गंदों के बीच ढक दिया जाता है.
7 mins
January 2026
Mukta
हौकी वाल सरपंच
उन्हीं में से एक नीरू यादव अपने गांव से जुड़ कर समाज के कामों को कर रही है. ऐसा नहीं है कि वह सोशल मीडिया से नहीं जुड़ी, मगर उस ने अपनी रूट नहीं छोड़ी है.
4 mins
January 2026
Mukta
प्रेम समस्याएं
मैं 11वीं कक्षा का छात्र हूं. 10वीं की एक लड़की से प्यार हो गया था, लेकिन उस ने दोस्ती से भी मना कर दिया.
4 mins
January 2026
Mukta
टैक गैजेट्स
इस डायनैमिक, वायरलैस एलईडी ग्लासेस में 164 चमकदार लैंप बीड्स हैं जो शानदार विजुअल इफैक्ट बनाते हैं.
1 min
January 2026
Mukta
इंस्टा होलीवुड
एक समय म्यूजिक इंडस्ट्री में सेंसेशन बन कर उभरे जस्टिन बीबर अब अपने अतरंगी कपड़ों व हुलिए के लिए जाने जाते हैं.
2 mins
January 2026
Mukta
यूथ की दबती आवाज और अचानक फूटता गुस्सा
सोशल मीडिया पर यूथ अपनी बात रखने से ज्यादा भड़ास निकालते दिखाई देते हैं.
4 mins
January 2026
Mukta
एआई की असली दुनिया का सच
एआई जिस रफ्तार से हमारी जिंदगी में घुसता जा रहा है, उतनी ही तेजी से एक नया डर भी पैदा कर रहा है, सच और झूठ के बीच का फर्क मिटने का डर.
3 mins
January 2026
Mukta
सोशल मीडिया पर कैसे बज बनीं - तारा सुतारिया
'टौक्सिक' से तारा सुतारिया का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ.
4 mins
January 2026
Mukta
आरिया हेगड़े ट्रेंड फौलोअर या ट्रेंड सैंटर
आरिया हेगड़े एक सक्सैसफुल डिजिटल फैशन फेस है, लेकिन अभी उस की जर्नी 'सेफ इन्फ्लुएंसर' स्टेज पर है.
1 min
January 2026
Mukta
जेनजी और उस की वायरल दादादादी की जोड़ियां
सोशल मीडिया पर बहुत से ऐसे इन्फ्लुएंसर्स हैं जो अपने घर के बड़ेबुजुर्गों के साथ अपनी रील्स बनाते हैं, कुछ बड़े क्रिएटिव ढंग से वीडियो बना रहे होते हैं जो दिखने में अच्छी भी लगती हैं मगर कुछ ऐसे भी हैं जो व्यूज के चलते उन का मजाक बनाने से भी परहेज नहीं करते.
5 mins
January 2026
Listen
Translate
Change font size

