Versuchen GOLD - Frei
मान आपका अपमान भोजन का
Sadhana Path
|February 2026
आजकल विवाह व अन्य समारोह में दिखावा करने का प्रचलन काफी बढ़ गया है। दिखावे की इस परंपरा में सबसे ज्यादा बर्बादी होती है खाने की। आइये जानते हैं कि किस प्रकार हम दिखावे व मेहमाननवाजी के चक्कर में कितनी ज्यादा मात्रा अन्न की बर्बादी कर रहे हैं।
अभी कुछ समय पहले किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में जाना हुआ। खुले वातावरण में आधुनिक साज-सज्जा से परिपूर्ण बड़ा ही भव्य इंतजाम किया हुआ था तभी जयमाला के समय एक अद्भुत नजारा देखने को मिला, वर-वधू दोनों पर ही हैलीकॉप्टर से पुष्प-वर्षा की गई। सारा माहौल ही फूलों की ताजगी व खुशबू से महक गया। खैर! जब इतने बड़े स्तर पर जब हर एक कार्यक्रम हो रहा था तो खाने-पीने का तो कहना ही क्या था? पंडाल के अंदर आते ही अनगिनत खाने-पीने के स्टॉल सजे हुए थे। सॉफ्ट ड्रिंक्स में तरह-तरह के जूस से लेकर भिन्न-भिन्न प्रकार के पेय पदार्थ थे। नाश्ता या स्नैक्स की इतनी वैरायटी वहां दिख रही थी कि जैसा खाने की सोचेंगे वही सामने दिख जाएगा। फलों की भी कुछ अलग किस्म देखने में आईं जो विदेश से मंगाए हुए थे। उनको इस तरह अन्य रूप में काटकर सजाया हुआ था कि देखते ही बनता था। कई स्टॉल बच्चों की पसंद के सजे हुए थे। इनमें सैंडविच, केक, पेस्ट्री से लेकर रंग-बिरंगी चुस्की आइसक्रीम या फिर चॉकलेट-टॉफी वगैरह थी। कहने का मतलब है बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग सभी की पसंद का ख्याल रखा हुआ था। अब इन तरह-तरह के स्टॉल के बाद अच्छी बड़ी जगह में भोजन का इंतजाम किया हुआ था, जिसमें सभी प्रांतों की खास-खास रेसिपीज तो थी हीं जैसे- पंजाब के स्टॉल में मक्के की रोटी व सरसों का साग तो राजस्थान में बाजरे की खिचड़ी से लेकर दाल-बाटी और चूरमा का ध्यान रखा गया था। इसी तरह जो जहां का प्रसिद्ध व्यंजन था उसी स्टॉल में मिल रहा था। इसके अलावा चाइनीच-मुगलई-इटैलियन आदि कई देशों के खाने के स्वाद व खुशबू से भी वातावरण सरोबार हो रहा था।
Diese Geschichte stammt aus der February 2026-Ausgabe von Sadhana Path.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Sadhana Path
Sadhana Path
जीवन एक खेल है
अहंकार बहुत कटु और कठोर है।
2 mins
February 2026
Sadhana Path
ज्योतिष से पाएं पिछले और अगले जन्म का ज्ञान
पुनर्जन्म के बारे में भारतीय ज्योतिष ग्रंथ हमारा समुचित मार्गदर्शन करते हैं।
4 mins
February 2026
Sadhana Path
कृष्ण के जीवन का महत्त्व
गीता में भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि स्वर्ग के साम्राज्य को पाने के लिए वास्तव में मनुष्य को केवल कर्मों के फलों को त्यागने की आवश्यकता है।
2 mins
February 2026
Sadhana Path
जानिए चाय के कप से अपना भविष्य
प्रायः आप रोजाना चाय पीते हैं। दिन में कई बार चाय पीते हैं। कभी अकेले तो कभी किसी मित्र के साथ, घर में पत्नी के साथ या मेहमानों के साथ गपशप करते हुए। लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि इस चाय के कप द्वारा आप अपने भविष्य के बारे में भी संकेत प्राप्त कर सकते हैं ? जी हां, ऐसा हो सकता है। यह संभव है। इसी विश्लेषण के बारे में जानिए इस लेख में।
7 mins
February 2026
Sadhana Path
ध्यान के अनगिनत तरीके हैं
क्रिया रूप से कौन? जिसमें हमने मन से कुछ किया, मन में एक संकल्प जगाया तो मन में एक वृत्ति उठी कि ये करना है।
2 mins
February 2026
Sadhana Path
मान आपका अपमान भोजन का
आजकल विवाह व अन्य समारोह में दिखावा करने का प्रचलन काफी बढ़ गया है। दिखावे की इस परंपरा में सबसे ज्यादा बर्बादी होती है खाने की। आइये जानते हैं कि किस प्रकार हम दिखावे व मेहमाननवाजी के चक्कर में कितनी ज्यादा मात्रा अन्न की बर्बादी कर रहे हैं।
4 mins
February 2026
Sadhana Path
7 लेग एक्सरसाइज जिन्हें घर पर आसानी से कर सकती हैं
हम सभी ये जानते हैं कि एक्सरसाइज करने से शरीर नियंत्रित रहता है। आइए जानते हैं कि घर पर आप कौन सी लेग एक्सरसाइज कर सकती हैं।
2 mins
February 2026
Sadhana Path
विदेशों में भी होती है शिव की आराधना
देवों के देव महादेव को न केवल हमारे देश में पूजा जाता है अपितु विदेशों में भी बड़ी श्रद्धा से उनकी पूजा- अर्चना की जाती है। शिव भक्ति में डूबे देशों के बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें यह लेख
5 mins
February 2026
Sadhana Path
हर रंग का है एक प्रसंग
क्या आप जानते हैं कि कुछ रंगों को पहनने पर आप सुखद, आराम देह, तनाव-मुक्त या चिंता क्यों अनुभव करते हैं? क्योंकि रंगों में इतनी ऊर्जा होती है जिससे हमारे स्वभाव पर भी असर पड़ता है। जो रंग हम पहनते हैं उसका प्रभाव हमारे रोमानी जीवन पर भी पड़ता है।
2 mins
February 2026
Sadhana Path
नाथों के नाथ भगवान शिव का मंदिर- केदारनाथ मन्दिर
जून 2013 के दौरान भारत के उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश राज्यों में अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र रहा।
11 mins
February 2026
Listen
Translate
Change font size

