Versuchen GOLD - Frei
बच्चे को सेहतमंद रखने लिए जरूरी है गट बैक्टरिया
Sadhana Path
|May 2025
गट हेल्थ का अच्छा होना हर उम्र के लोगों, खासकर बच्चों के लिए बहुत जरूरी है। बढ़ती उम्र में हर तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है ताकि उनका समुचित विकास हो सके, यदि अगर उनकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो वे संक्रमण और अन्य बीमारियों से बच पाएंगे।
आमतौर पर बच्चा जब जन्म लेता है तो उसके पेट में बैक्टीरिया नहीं होते। जन्म के बाद गट बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं और तीन साल की उम्र तक उसका गट माइक्रोबायोम एक व्यस्क के समान विकसित हो जाता है। ये बैक्टीरिया हेल्दी और बैलेंस डाइट लेने, बैक्टीरिया के संपर्क में आने पर और एंटीबायोटिक मेडिसिन के उपयोग के कारण बढ़ते हैं। गट शरीर केंद्रीय तंत्रिका तंत्र है, जिसे ईएनएस (एंटरिक नर्वस सिस्टम) कहा जाता है। गट सिर्फ हमारा पेट ही नहीं है, यह मुंह से शुरू होता है, गले से जाता हुआ, पेट, छोटी आंत, बड़ी आंत, मलाशय तक जाता है। इसमें अनगिनत माइक्रोबायोम या गट माइक्रोबायोटा बैक्टीरिया पाए जाते हैं।
ये बैक्टीरिया दो तरह के होते हैं- एक गुड बैक्टीरिया जो नसों की ताकत देकर पेट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रखकर इम्यूनिटी बूस्ट करने, खाना पचाने, शरीर को एनर्जी प्रदान करने, हैप्पी हार्मोन सिराटोनिन बनाने, अच्छी नींद लाने में भी सहायक होते हैं। और पेट की नसों की ताकत देकर पेट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। दूसरे बैड बैक्टीरिया पाचन प्रक्रिया में बाधा डालता है, जो कमजोर इम्यूनिटी, शरीर में मोटापे, अनिद्रा, चिड़चिड़ेपन का कारण बनता है।
गट हेल्थ किस पर निर्भर करती है
गट हेल्थ हमारे लाइफ स्टाइल और गट फ्लोरा पर निर्भर करता है। हमारे खान-पान में थोड़ी-सी भी गड़बड़ हो जाए, तो बीमारियों से बचाने वाले गुड बैक्टीरिया कम हो जाते हैं। दूसरी ओर हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक पैथोजेनिक बैड बैक्टीरिया का लेवल बढ़ जाते हैं। यानी आंतों में पाए जाने वाले बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ जाता है और कई बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ध्यान न दिए जाने पर बच्चों में बड़े होकर भी कई समस्याएं बनी रहती हैं। मूड स्विंग से लेकर स्ट्रेस, मानसिक बीमारियां, ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट स्ट्रोक, इम्यूनिटी, डायबिटीज, मोटापा, थायरॉयड जैसी इंडोक्राइन डिजीज, ऑटो इम्यून डिजीज जैसी गंभीर बीमारियां गट हेल्थ से जुड़ी हुई हैं। इसके साथ ही एग्जिमा जैसे त्वचा रोग, कैंसर जैसे रोग भी इसी के कारण होते हैं।
बच्चों में लक्षण
Diese Geschichte stammt aus der May 2025-Ausgabe von Sadhana Path.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Sadhana Path
Sadhana Path
ओशो शब्दों के सम्राट हैं
पहली बात तो ओशो एक विचारक हैं, महान विचारक। जो किसी धर्म से नहीं विचारों से जुड़ा रहा। विचारों से जुड़ने का मतलब है सत्य से जुड़ना। जो सत्य से जुड़ता है सब उसके दुश्मन हो जाते हैं, यही कारण था कि ओशो के इतने दुश्मन पैदा हुए। ओशो के साथ बस एक दिक्कत रही कि 99 प्रतिशत वह लोग उनके खिलाफ रहे जिन्होंने उन्हें न कभी सुना है, न ही कभी पढ़ा है।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
अद्भुत बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति
मेरी दृष्टि में ओशो अपने समय के सबसे ज्यादा बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति थे जिनमें ज्ञान और विज्ञान को अपने तर्कों के माध्यम से प्रस्तुत करने की अद्भुत क्षमता थी। आप उनसे सहमत हो या न हो वो अलग बात है। मेरी नजर में उन जैसा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है।
1 mins
December 2025
Sadhana Path
काल की शिला पर अमिट हस्ताक्षर हैं ओशो
जब हम किसी भी व्यक्तित्व के बारे में सोचते हैं तो विचारों में सबसे पहले उसकी आकृति उभरती है। ऐसे ही ओशो के बारे में सोचते ही एक चित्र उभरता है, ओशो की घनी दाढ़ी, उन्नत भाल, समुद्र सी गहराई और बाज-सी तीक्ष्ण दृष्टि वाला उनका व्यक्तित्व एक ऐसा आभा मंडल रचता है, कि हम जैसे लोग जिन्होंने उन्हें सिर्फ फोटो में देखा है, उन्हें पढ़ने या सुनने के लिए विवश हो जाते हैं। ओशो की आवाज, वाणी, उनके शब्द, भाषा शैली, अभिव्यक्ति एवं वक्तव्य की बात करूं तो वह अद्वितीय है।
1 mins
December 2025
Sadhana Path
वास्तु उपायों से बनाएं नववर्ष को मंगलमय
नया साल अपने साथ खुशियां और सौहार्द लेकर आता है। ऐसे में पूरे वर्ष को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए वास्तु संबंधित कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। इससे घर की परेशानियां दूर होने के साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
बुद्ध के गुणों का पावन संदेश
जोव्यक्ति बुद्ध होता है, वह सम्यक संबोधि हासिल कर लेता है, वह अनन्त गुणों से भर जाता है। उसके गुणों का ध्यान करते-करते धर्म उजागर होने लगता है। ऐसे में बुद्ध के गुणों का वर्णन करने वाले एक-एक शब्द को समझना आवश्यक है। जो इस प्रकार है-
5 mins
December 2025
Sadhana Path
इस सदी का चमत्कार हैं ओशो
ओशो से मेरा परिचय धर्मयुग के कारण हुआ उसमें उनके लेख, साक्षात्कार छपते थे। और मेरे कॉर्टून जिसमें मेरा डब्बू जी के नाम से एक कॉलम आता था, जिसे ओशो बहुत पसंद करते थे, यहां तक कि वह अपने प्रवचनों के बीच संन्यासियों को हंसाने के लिए उस पत्रिका को हाथ में लेते और कहते 'देखते हैं इस हफ्ते डब्बू जी क्या कहते हैं' और सबको उसमें से कोई लतीफा सुनाते थे। मैंने ओशो को खूब पढ़ा है। मैं उनके प्रवचनों से बहुत प्रभावित रहा हूं।
2 mins
December 2025
Sadhana Path
सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के अचूक उपाय
सर्दियों के दस्तक देते ही सर्द हवाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो आगे चलकर बच्चों में सर्दी और खांसी की वजह साबित होता है। ऐसे में अगर बात बच्चों की सेहत की करें तो उनका ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
3 mins
December 2025
Sadhana Path
सर्दी-खांसी से बचे रहना चाहते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स
बदलते मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है इसलिए इस दौरान ऐसा आहार लेना चाहिए जो आपको भीतर से मजबूत बनाए। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में क्या खाएं कि शरीर को शक्ति और ऊर्जा दोनों मिले।
4 mins
December 2025
Sadhana Path
बात जो जरूरी है वो जरा अधूरी है
दूसरे ही पृष्ठ पर सर्वप्रथम मेरा चेहरा देखकर आपका हैरान होना लाजमी है क्योंकि मेरा चेहरा इस विशेषांक के साथ न तो निर्णय करता है, न ही कोई तालमेल बिठाता है। क्योंकि न तो मैं कोई प्रसिद्ध हस्ती हूं न ही बुद्धिजीवियों की श्रेणी में मेरा कहीं कोई स्थान है। तो क्या मैं पत्रिका का संपादक होने के नाते पद और पन्नों का फायदा उठा रहा हूं? नहीं। न तो ऐसी मेरी कोई मंशा है, न ही कोई चाल। सच कहूं तो यह मेरी मजबूरी है। पर मेरी इस मजबूरी का संबंध किसी लाचारी या असहाय जैसी नकारात्मक अवस्था से नहीं है। मेरे लिए मजबूरी का मतलब उस विवशता से है जिसके लिए मेरा लिखना ही एक मात्र विकल्प है और यही विकल्प इस अंक का कई हद तक आधार भी है।
8 mins
December 2025
Sadhana Path
ओशो अस्तित्व की एक अभिव्यक्ति हैं
ओशो से मिलना एक ही शर्त पर होगा- आईना हो जाओ।
3 mins
December 2025
Listen
Translate
Change font size
