Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr
The Perfect Holiday Gift Gift Now

खांसी का घरेलू उपचार

Sadhana Path

|

January 2024

खांसी कोई स्वतंत्र रोग नहीं, बल्कि दूसरे रोगों के कारण उत्पन्न होने वाली विकृति है। ऋतु परिवर्तन के समय प्रकृति विरुद्ध भोजन करने, अधिक शीतल पेय और खाद्य पदार्थों का सेवन करने से खांसी की उत्पत्ति होती है। तेल-मिर्च युक्त चीजें खाने व शीतल जल पी लेने से भी प्रायः खांसी हो जाती है।

- सुरेन्द्र पाठक

खांसी का घरेलू उपचार

लक्षण

खांसी का दौरा किसी समय भी प्रारंभ हो सकता है। कुछ खाते-पीते समय श्वास मार्ग अवरुद्ध होने पर तीव्र रूप में खांसी शुरू होती है। खांसते-खांसते रोगी परेशान हो जाता है जब तक बलगम (कफ) न निकले खांसी चलती रहती है। चेहरा लाल हो जाता है। खांसने से पेट में दर्द भी होने लगता है।

खांसी के प्रकार

सूखी व तर खांसी

सोंठ, पीपलामूल, पीपल, बहेड़ा की छाल बराबर-बराबर लेकर चूर्ण बना लें फिर शहद में मिलाकर चटाएं।

कफ की खांसी

अदरक के रस में शहद मिलाकर चाटें। अगर कफ गिरता हो तो एक छुहारे की गुठली निकालकर उसमें 3 लौंग, 3 काली मिर्च भरकर अरण्ड के पत्ते में लपेटकर आग में जलाएं, फिर उसकी राख शहद में मिलाकर चाटें।

हिचकी की दवा

बकरी के दूध में सोंठ मिलाकर पिलाएं या आम के पत्ते हुक्के में रखकर पिलाएं या शहद चटाएं।

खांसी-हिचकी की दवा

काली मिर्च, अजवायन, सोंठ, कांकड़ासिंगी, पीपल, पोहकर, मूल जायफल- इन सबको बराबर-बराबर लेकर कूट-छानकर शहद में चटाएं या काली मिर्च को चूर्ण बनाकर उसमें उतनी ही मिश्री मिलाकर 2 रत्ती शहद में मिलाकर चाटें।

सांस की खांसी

तालिस पत्र 1 तोला, छोटी इलायची 1 तोला, काली मिर्च 2 तोला, सोंठ 2 तोला, तेजपत्र 2 तोला, वंशलोचन 4 तोला, नीले रंग का पीपल 4 तोला, मिश्री 1 छटांक- इन सबको बारीक पीसकर घी या मक्खन के साथ खाएं।

WEITERE GESCHICHTEN VON Sadhana Path

Sadhana Path

Sadhana Path

ओशो शब्दों के सम्राट हैं

पहली बात तो ओशो एक विचारक हैं, महान विचारक। जो किसी धर्म से नहीं विचारों से जुड़ा रहा। विचारों से जुड़ने का मतलब है सत्य से जुड़ना। जो सत्य से जुड़ता है सब उसके दुश्मन हो जाते हैं, यही कारण था कि ओशो के इतने दुश्मन पैदा हुए। ओशो के साथ बस एक दिक्कत रही कि 99 प्रतिशत वह लोग उनके खिलाफ रहे जिन्होंने उन्हें न कभी सुना है, न ही कभी पढ़ा है।

time to read

3 mins

December 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

अद्भुत बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति

मेरी दृष्टि में ओशो अपने समय के सबसे ज्यादा बौद्धिक क्षमता से युक्त व्यक्ति थे जिनमें ज्ञान और विज्ञान को अपने तर्कों के माध्यम से प्रस्तुत करने की अद्भुत क्षमता थी। आप उनसे सहमत हो या न हो वो अलग बात है। मेरी नजर में उन जैसा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं है।

time to read

1 mins

December 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

काल की शिला पर अमिट हस्ताक्षर हैं ओशो

जब हम किसी भी व्यक्तित्व के बारे में सोचते हैं तो विचारों में सबसे पहले उसकी आकृति उभरती है। ऐसे ही ओशो के बारे में सोचते ही एक चित्र उभरता है, ओशो की घनी दाढ़ी, उन्नत भाल, समुद्र सी गहराई और बाज-सी तीक्ष्ण दृष्टि वाला उनका व्यक्तित्व एक ऐसा आभा मंडल रचता है, कि हम जैसे लोग जिन्होंने उन्हें सिर्फ फोटो में देखा है, उन्हें पढ़ने या सुनने के लिए विवश हो जाते हैं। ओशो की आवाज, वाणी, उनके शब्द, भाषा शैली, अभिव्यक्ति एवं वक्तव्य की बात करूं तो वह अद्वितीय है।

time to read

1 mins

December 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

वास्तु उपायों से बनाएं नववर्ष को मंगलमय

नया साल अपने साथ खुशियां और सौहार्द लेकर आता है। ऐसे में पूरे वर्ष को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए वास्तु संबंधित कुछ उपाय अपनाए जा सकते हैं। इससे घर की परेशानियां दूर होने के साथ आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलेगा।

time to read

3 mins

December 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

बुद्ध के गुणों का पावन संदेश

जोव्यक्ति बुद्ध होता है, वह सम्यक संबोधि हासिल कर लेता है, वह अनन्त गुणों से भर जाता है। उसके गुणों का ध्यान करते-करते धर्म उजागर होने लगता है। ऐसे में बुद्ध के गुणों का वर्णन करने वाले एक-एक शब्द को समझना आवश्यक है। जो इस प्रकार है-

time to read

5 mins

December 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

इस सदी का चमत्कार हैं ओशो

ओशो से मेरा परिचय धर्मयुग के कारण हुआ उसमें उनके लेख, साक्षात्कार छपते थे। और मेरे कॉर्टून जिसमें मेरा डब्बू जी के नाम से एक कॉलम आता था, जिसे ओशो बहुत पसंद करते थे, यहां तक कि वह अपने प्रवचनों के बीच संन्यासियों को हंसाने के लिए उस पत्रिका को हाथ में लेते और कहते 'देखते हैं इस हफ्ते डब्बू जी क्या कहते हैं' और सबको उसमें से कोई लतीफा सुनाते थे। मैंने ओशो को खूब पढ़ा है। मैं उनके प्रवचनों से बहुत प्रभावित रहा हूं।

time to read

2 mins

December 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

सर्दियों में बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के अचूक उपाय

सर्दियों के दस्तक देते ही सर्द हवाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो आगे चलकर बच्चों में सर्दी और खांसी की वजह साबित होता है। ऐसे में अगर बात बच्चों की सेहत की करें तो उनका ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

time to read

3 mins

December 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

सर्दी-खांसी से बचे रहना चाहते हैं तो जरूर खाएं ये सुपरफूड्स

बदलते मौसम में अक्सर इम्युनिटी कमजोर हो जाती है इसलिए इस दौरान ऐसा आहार लेना चाहिए जो आपको भीतर से मजबूत बनाए। चलिए जानते हैं कि सर्दियों में क्या खाएं कि शरीर को शक्ति और ऊर्जा दोनों मिले।

time to read

4 mins

December 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

बात जो जरूरी है वो जरा अधूरी है

दूसरे ही पृष्ठ पर सर्वप्रथम मेरा चेहरा देखकर आपका हैरान होना लाजमी है क्योंकि मेरा चेहरा इस विशेषांक के साथ न तो निर्णय करता है, न ही कोई तालमेल बिठाता है। क्योंकि न तो मैं कोई प्रसिद्ध हस्ती हूं न ही बुद्धिजीवियों की श्रेणी में मेरा कहीं कोई स्थान है। तो क्या मैं पत्रिका का संपादक होने के नाते पद और पन्नों का फायदा उठा रहा हूं? नहीं। न तो ऐसी मेरी कोई मंशा है, न ही कोई चाल। सच कहूं तो यह मेरी मजबूरी है। पर मेरी इस मजबूरी का संबंध किसी लाचारी या असहाय जैसी नकारात्मक अवस्था से नहीं है। मेरे लिए मजबूरी का मतलब उस विवशता से है जिसके लिए मेरा लिखना ही एक मात्र विकल्प है और यही विकल्प इस अंक का कई हद तक आधार भी है।

time to read

8 mins

December 2025

Sadhana Path

Sadhana Path

ओशो अस्तित्व की एक अभिव्यक्ति हैं

ओशो से मिलना एक ही शर्त पर होगा- आईना हो जाओ।

time to read

3 mins

December 2025

Translate

Share

-
+

Change font size

Holiday offer front
Holiday offer back