Facebook Pixel 25 साल की उम्र में ड्रैगन फ्रूट की खेती से लाखों की कमाई | Farm and Food – food-beverage – Lesen Sie diese Geschichte auf Magzter.com
Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Mit Magzter GOLD unbegrenztes Potenzial nutzen

Erhalten Sie unbegrenzten Zugriff auf über 9.000 Zeitschriften, Zeitungen und Premium-Artikel für nur

$149.99
 
$74.99/Jahr

Versuchen GOLD - Frei

25 साल की उम्र में ड्रैगन फ्रूट की खेती से लाखों की कमाई

Farm and Food

|

September 2025

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का एक लड़का अचानक सुर्खियों में आ गया, क्योंकि उस के कामों और कामयाबी से प्रभावित हो कर राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने न केवल उस का उत्साह बढ़ाया, बल्कि उसे राजभवन में भोज पर आमंत्रित भी किया.

25 साल की उम्र में ड्रैगन फ्रूट की खेती से लाखों की कमाई

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के गौर ब्लैक कोठवा बलुआ के रहने वाले देवांश पांडेय बीते 2 सालों से बड़े लेवल पर ड्रैगन फ्रूट की खेती कर रहे हैं. तकरीबन 5 बीघे यानी लगभग डेढ़ एकड़ खेत में रोपे गए पौधे और उन में लगे हुए सफेद मनमोहक फूल और सुर्ख लाल फल बेहद मोहक लगते हैं. उन के ड्रैगन फ्रूट की सफल खेती से प्रभावित हो कर आसपास के जिलों के किसान भी खेती की तकनीकी और व्यावहारिक जानकारियां लेने पहुंचते हैं.

देवांश ने ड्रैगन फ्रूट की खेती की शुरुआत को ले कर बताया कि उन के मातापिता दोनों सरकारी नौकरी में थे, इसलिए पिताजी चाहते थे कि देवांश भी पढ़लिख कर सरकारी नौकरी में आ जाए.

देवांश ने पिताजी के इच्छानुसार कौमर्स विषय से ग्रेजुएशन किया, लेकिन कौमर्स की पढ़ाई के दौरान व्यवसाय पर बहुत ही बारीकी से जानकारी दी जाती है, इसलिए उन के दिमाग में नौकरी की बजाय अपने गांव में पुरखों की जमीन पर ऐसी व्यावसायिक खेती करने का विचार आया, जिस में लागत, जोखिम और श्रम कम लगे और उस से इतना कमाया जा सके कि एक अच्छी नौकरी से ज्यादा कमाई भी हो. साथ ही, फसल को एक बार रोपने के बाद सालों तक दोबारा रोपाई की जरूरत न पड़े, फसल की केवल देखभाल और सिंचाई ही करनी पड़े.

देवांश ने अपने पिता सुनील कुमार पांडेय को अपने मन की बात बताई, तो पहले तो उन्होंने कहा कि नौकरी से बढ़ कर सुकून कहीं भी नहीं है. लेकिन देवांश के व्यावसायिक दिमाग के आगे उन्होंने यह सोच कर खेती करने के लिए हामी भर दी कि बिना अनुभव के एक बार खेती शुरू करने के बाद उन्हें घाटा ही होगा. इस के बाद हो सकता कि देवांश के सिर से खेती करने का भूत उतर जाए.

ये बने मददगार

खेती के लिए पिता की अनुमति के बाद देवांश ने कई पत्रिकाएं पढ़ीं और यूट्यूब पर ड्रैगन फ्रूट की खेती में कमयाब हुए किसानों की बातचीत सुनी, तो उन्हें जनपद के जलवायु और बाजार को देखते हुए ड्रैगन फ्रूट की खेती करने का फैसला लिया, क्योंकि इस में एक बार लागत लगाने के बाद फिर कई सालों तक मुनाफा ही मुनाफा मिलता है.

इस का पौधा एक बार लगाने के बाद 20 साल तक फल देने का काम करता है. इस में पानी की भी आवश्यकता बहुत कम होती है और इस में कीट का प्रभाव भी नहीं होता. अन्य फसलों के मुकाबले ड्रैगन फ्रूट की खेती से 3 गुना मुनाफा होता है.

WEITERE GESCHICHTEN VON Farm and Food

Farm and Food

'लैब टू लैंड'

खेतों तक पहुंच रही हैं कृषि तकनीकें

time to read

3 mins

May 2026

Farm and Food

Farm and Food

धान की सूखारोधी, सुगंधित और जीआई टैग प्राप्त खास किस्में

जलवायु परिवर्तन का असर अब खेतीकिसानी पर साफ दिखाई देने लगा है. कभी सूखा, कभी अत्यधिक बारिश और कभी बढ़ता तापमान किसानों के लिये बड़ी चुनौती बनता जा रहा है खासकर धान की खेती में पानी की बढ़ती कमी और मौसम की अनिश्तिता ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है.

time to read

15 mins

May 2026

Farm and Food

Farm and Food

अब भैंस के बच्चे भी लेंगे आईवीएफ से जन्म, मिलेगी मनपसंद नस्ल

अभी तक गाय को ले कर ही आप लोगों तक खबर पहुंची थी कि अब बछिया ही होगी, लेकिन आने वाले समय में भैंस से भी आप उन्नत नस्ल के मादा बच्चे ले सकते हैं.

time to read

2 mins

May 2026

Farm and Food

पोर्टेबल स्प्रे डबल बैटरी की चार्जिंग स्प्रे मोटर

आज हम आप को एक ऐसे स्प्रे पंप के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिस का उपयोग आप अपने खेतों, बागबानी, व्हीकल सर्विसिंग (सफाई), बिल्डिंग की तराई में पानी देने और बिल्डिंग में पानी की सप्लाई करने और एयर कंडीशन की सफाई, खिड़कियों की साफसफाई करने के साथसाथ अपने पालतू मवेशियों, जानवरों को नहलाने, दवाओं के छिड़काव करने में कर सकते हैं.

time to read

1 mins

May 2026

Farm and Food

बरसात से खराब हुई उपज कैसे मिलेगा मुआवजा ?

पिछले कई सप्ताह से बेमौसम बारिश ने देशभर के किसानों की माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी हैं.

time to read

2 mins

May 2026

Farm and Food

Farm and Food

खेती का डिजिटल खाका

क्या 'एग्रीस्टैक' किसानों की जिंदगी बदलेगा ?

time to read

4 mins

May 2026

Farm and Food

Farm and Food

ज्यादा आमदनी देने वाली बागबानी

बस्ती जिले में स्थित औद्यानिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केंद्र की केंद्रीय पौधशाला उच्च गुणवत्ता वाले पौधों को तैयार करने के लिए जानी जाती है.

time to read

11 mins

May 2026

Farm and Food

Farm and Food

ढैंचा मृदा स्वास्थ्य और टिकाऊ खेती का आधार

सायनिक उर्वरकों के अत्यधिक प्रयोग से मिट्टी की संरचना और सूक्ष्मजैविक गतिविधि का जो नुकसान हुआ है, उसे हरी खाद के माध्यम से पुनर्जीवित किया जा सकता है.

time to read

2 mins

May 2026

Farm and Food

Farm and Food

गन्ने पर बेधक कीट का हमला

समय रहते बचाव से टल सकता है बड़ा नुकसान

time to read

3 mins

May 2026

Farm and Food

मूंग की नैचुरल फार्मिंग

मूंग में माऊ या माहू, सफेद मच्छर और इल्लियां तीनों ही रस चूसक और पत्ती खाने वाले कीट हैं. और्गेनिक में इन्हें कंट्रोल करने के लिए तुरंत करें ये उपाय

time to read

1 mins

May 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size