Versuchen GOLD - Frei
आर माधवन घर की यादों को मैं साथ ले आया!
Vanitha Hindi
|January 2026
आर माधवन ने अपनी पहचान एक सहज, मिलनसार एक्टर के रूप में बनायी है। सिनेमा के हर प्लेटफॉर्म पर अपना हुनर दिखाने वाले इस अभिनेता का क्या कमर्शियल फिल्मों से मोहभंग हो गया है?
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के अलावा साउथ इंडस्ट्री में भी अभिनेता आर माधवन 'मैडी' नाम से मशहूर हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका पूरा नाम माधवन रंगनाथन है। 2001 में माधवन उर्फ मैडी की डेब्यू फिल्म रहना है तेरे दिल में रिलीज हुई थी, जिसमें दीया मिर्जा के साथ उनकी रोमांटिक जोड़ी थी। यह फिल्म उस दौर में नहीं चली, जबकि अब यह फिल्म कल्ट फिल्म साबित हो चुकी है। 2025 उनके कैरिअर का 25वां वर्ष रहा। 3 इडियट्स, रॉकेट्री द नम्बियार इफेक्ट्स, तनु वेड्स मनु, साला खडूस, रंग दे बसंती, गुरु, केसरी 2, शैतान जैसी भिन्न फिल्मों में यादगार किरदारों में नजर आए।
हमेशा चुनिंदा फिल्मों में नजर आने वाले माधवन नेटफ्लिक्स की रोमांटिक फिल्म आप जैसा कोई में फातिमा सना शेख के साथ दिखे। यह फिल्म एक नयी सीख सामने ले कर आयी है कि मोहब्बत में पुरुष और स्त्री का दर्जा समान होता है। अभी हाल ही में मल्टी स्टारर मूवी धुरंधर में भी माधवन नजर आए। पेश हैं पिछले दिनों उनसे हुई बातचीत के प्रमुख अंश—
आप जैसा कोई जैसी रोमांटिक फिल्म करने के पीछे क्या प्रेरणा रही? आप 50 पार कर चुके हैं, यह रोमांस करने की उम्र तो नहीं मानी जाती?
लेखक-निर्देशक विवेक सोनी ने जब मुझे कहानी सुनायी तो इस फिल्म की प्रेम कहानी मुझे प्रभावित कर गयी। प्रेम के रिश्ते में लड़का-लड़की दोनों एक ही लेवल पर होते हैं। ना लड़का खुद को ग्रेट समझे, ना लड़की। प्रेम के रिश्ते में लड़की अगर प्यार की पहल करे तो क्या बुराई है? फिर हम लोग ही क्यों दकियानूसी रिश्ते दिखाते हैं? फिल्म का हीरो यानी मैं संस्कृत सिखानेवाला प्रोफेसर हूं और मेरी शादी 40 की उम्र तक नहीं हुई। मेट्रिमोनियल वेबसाइट पर मेरी मुलाकात एक युवती (फातिमा सना शेख) से होती है, जो काफी आधुनिक खयालात की है, पर उस युवती को मेरे घर के लोग मना कर देते हैं।
क्या समाज अधेड़ उम्र का प्यार स्वीकार करता है?Diese Geschichte stammt aus der January 2026-Ausgabe von Vanitha Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Vanitha Hindi
Vanitha Hindi
Fitness on Fingertips
स्मार्ट हेल्थकेअर के लिए स्मार्ट गैजेट्स बन गए हैं सभी की जरूरत। पल्स, ओटू सेचुरेशन, स्लीप साइकिल सारा डेटा अब आपकी उंगली के एक टच पर।
1 mins
April 2026
Vanitha Hindi
वैटलॉस होलिस्टिक हीलिंग से
लाख जतन करने पर भी वजन जब कम ना हो रहा हो, तो कुछ और तरीके आजमाए जा सकते हैं । इसे होलिस्टिक हीलिंग कहते हैं। आप भी चाहें, तो इसमें से कोई तरीका चुन सकते हैं। जानिए एक्सपर्ट की राय-
4 mins
April 2026
Vanitha Hindi
12 महीने घर की शोभा बढ़ाए रबर प्लांट
रबर प्लांट बहुत ही सुंदर और कम देखभाल मांगने वाला इंडोर प्लांट है, जो हवा को शुद्ध करता है। यह लंबे समय तक हरा-भरा और स्वस्थ रहता है।
2 mins
April 2026
Vanitha Hindi
मृणाल ठाकुर संजय लीला भंसाली ने बढ़ाया मेरा मनोबल !
मध्यमवर्गीय परिवार में पली-बढ़ी मृणाल ठाकुर ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दो दीवाने शहर में अभिनय किया है, जिसका निर्देशन रवि उदयवार ने किया है।
4 mins
April 2026
Vanitha Hindi
BARIATRIC SURGERY Do's & Don'ts
मोटापा अगर आपको नेगेटिव बॉडी इमेज का शिकार बना रहा है और इससे मुक्ति पाने के सारे उपाय विफल हो चुके हों, तो बैरियाट्रिक सर्जरी एक सेफ ऑप्शन है—
4 mins
April 2026
Vanitha Hindi
तुम ही हो
बेटे की अलग सेक्सुअल ओरिएंटेशन किसी मां के वजूद को हिला सकती है, मैं भी कहां संभल पायी थी ! लेकिन इसमें उस मासूम का क्या कसूर? वह जो है, उसे क्या मैं स्वीकार सकी?
13 mins
April 2026
Vanitha Hindi
पोछे का सीक्रेट फॉर्मूला
पोंछे के पानी में आखिर क्या मिलाएं, जिससे घर की नेगेटिविटी, मच्छर और बदबू दूर हो।
2 mins
April 2026
Vanitha Hindi
काशी विश्वनाथ आस्था का केंद्र
पवित्र शहर वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम आस्था का एक पुरातन केंद्र है। मंदिर के ध्वस्त होने और दोबारा बनने की घटनाओं सहित यहां का इतिहास हिंदू एकता का प्रतीक है।
4 mins
April 2026
Vanitha Hindi
फसल से जुड़े उत्सव
फसल से जुड़े कुछ रंगबिरंगे उत्सवों को हमारे देश में कैसे और कहां मनाते हैं। एक नजर
3 mins
April 2026
Vanitha Hindi
छत्रपति
माता जीजाबाई शिवाजी को छत्रपति बनते देखना चाहती थीं। पराजित राज्य की राजकुमारी के प्रति शिवाजी ने जो आदर भाव दर्शाया, उससे जाहिर हो गया कि वे दिल से भी छत्रपति थे।
7 mins
April 2026
Listen
Translate
Change font size
