Versuchen GOLD - Frei
प्रेमी की आरजू
Satyakatha
|March 2023
अम्मी अब्बू के दबाव की वजह से के आरजू ने मेहताब से निकाह कर जरूर लिया था, लेकिन प्रेमी कासिफ की खातिर उस ने सुहागरात को अपना तन शौहर को छूने तक नहीं दिया. पति से छुटकारा पाने के लिए उस ने सवा महीने बाद जो कदम उठाया, वह...
रुखसाना काफी परेशान थी. वह पिछले 10 महीने से थानों तथा वकीलों के चक्कर काट रही थी, मगर उस की कहीं पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी. उस के दिमाग में अब बारबार यह सवाल उठ रहा था कि वह अब क्या करे ? पुलिस और अदालत भी उसे इंसाफ देने में देरी कर रहे थे. स्थानीय नेता भी कई बार उस की मदद कर चुके थे, फिर भी उसे लगता था कि अभी इंसाफ उस से कोसों दूर है.
रुखसाना अकसर अपने बीते दिनों को याद करती. उस का सपना था कि वह अपने बेटे मेहताब का निकाह कर के जो चांद जैसी दुलहन लाएगी, वह घर की सारी जिम्मेदारियां संभाल लेगी और बहू उस की भी खूब सेवा किया करेगी, लेकिन हुआ इस का उलटा.
आरजू नाम की जिस बहू को वह ब्याह कर लाई थी, उस ने रुखसाना के सारे अरमानों पर पानी फेर दिया था.
बात पिछले साल की है. रमजान का महीना शुरू हो गया था. रात को 11 बजे खाना खा कर मेहताब और आरजू अपने कमरे में सोने चले गए. रुखसाना ने सुबह 3 बजे अपने बेटे मेहताब के कमरे का दरवाजा खटखटा कर आवाज लगाई, "आरजू- मेहताब, उठ जाओ, सेहरी का वक्त हो गया है."
2-3 बार दरवाजा खटखटा कर आवाज लगाने के बाद रुखसाना को बहू आरजू का अलसाया हुआ स्वर सुनाई दिया, 'अम्मी, इन की तबियत खराब है, सो रहे हैं. यह रोजा नहीं रखेंगे."
रुखसाना बड़बड़ाई, "रात तो अच्छाभला सोने गया था, तबियत कैसे खराब हो गई?" रुखसाना मायूसी से अपने कमरे में लौट आई.
9 बजे तक अच्छाखासा दिन निकल आया था. रुखसाना हैरान थी, अभी तक न आरजू अपने कमरे से निकल कर आई थी, न मेहताब. 'कहीं मेहताब की तबियत ज्यादा खराब तो नहीं है?' सोच कर रुखसाना फिर से आरजू के कमरे के दरवाजे पर पहुंच गई. दरवाजा अभी भी बंद पड़ा था.
रुखसाना ने जोर से दरवाजा खटखटाया और चीखी, "बहू उठती क्यों नहीं, दिन चढ़ आया है और तुम लोग अभी तक घोड़े बेच कर सो रहे हो, यह अच्छी बात नहीं है."
"अम्मी इन की तबियत ज्यादा खराब है, रजाई ओढ़ कर गहरी नींद सो रहे हैं, इसीलिए मैं भी लेटी हूं." अंदर से आरजू का स्वर उभरा, "आप भी जा कर आराम करें."
“आराम कैसे करूं, मेहताब की तबियत खराब बता रही है तू. दरवाजा खोल, मैं देखती हूं उसे क्या हुआ है." परेशानहाल रुखसाना ने कहा.
Diese Geschichte stammt aus der March 2023-Ausgabe von Satyakatha.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Satyakatha
Satyakatha
कयामत लाने वाली मछली
मेक्सिको के काबो सैन लुकास बीच पर एक साथ 2 डूम्सडे फिश (कयामत वाली मछली ) देखी गई हैं.
1 mins
April 2026
Satyakatha
भुलक्कड़ आदमी की 7वीं शादी
ढलती उम्र में एक व्यक्ति अपनी 7वीं शादी की तैयारी कर चुका था. उस ने चुनौती दी कि कोई कुछ भी कहे, वह शादी किए बगैर नहीं रहने वाला है. लेकिन उसे इस शादी से रोकने उस का बेटा ही आ गया. उस ने इस की शिकायत सीधे पुलिस में कर दी.
1 min
April 2026
Satyakatha
विदेशी कौलगर्ल की हत्या का राज
21 फरवरी, 2026 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की मवाना कोतवाली पुलिस को एक किसान ने फोन कर के जो सूचना दी, उस से पुलिस वाले हैरान हो गए.
1 mins
April 2026
Satyakatha
मोनालिसा ने रचाई शादी !
पिछले साल 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ की चर्चा वायरल हुई माला बेचने वाली मोनालिसा के बिना अधूरी मानी जाती है.
1 mins
April 2026
Satyakatha
ऐसे जीव जो... खा जाते हैं खुद को
पृथ्वी पर कई जीव ऐसे भी हैं, जो खुद को खा कर अपना जीवन बचाते हैं. ऐसे जीवों को विज्ञान जगत में 'आटोफैगी' कहा जाता है. वैसे जीवों को जब भूख बरदाश्त नहीं होती है, तब वे काफी तनाव में आ जाते हैं और खुद का ही शरीर खाने लगते हैं. वे जीव हैं-
1 mins
April 2026
Satyakatha
भूत बंगला '
इस के निर्माताओं में अक्षय कुमार भी है. उस का मानना है कि फिल्म 'भूत बंगला' बौलीवुड में एक ऐतिहासिक पुनर्मिलन का गवाह बनने जा रही है.
1 min
April 2026
Satyakatha
जब कोई करे एकतरफा प्यार
उस दिन सलीम बहुत खुश था, इसलिए उस ने अपनी बहन रुखसाना और उस के पति सलीम को भी घर पर दावत के लिए बुलाया हुआ था.
2 mins
April 2026
Satyakatha
दिल में चुभा चमकता सोना
सोने के जेवरात पहनने के शौक की वजह से मारा गया ट्रांसजेंडर अय्यूब सैय्यद
5 mins
April 2026
Satyakatha
बौलीवुड में नई हीरोइनें
हिंदी सिनेमा में नई हीरोइनें अपना जलवा बिखेरने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहती हैं.
1 mins
April 2026
Satyakatha
अदिति भाटिया ऐक्टिंग के लिए परिवार से लड़ीं!
अदिति भाटिया भले ही 5 महीने की उम्र में कैमरे का सामना कर पहला विज्ञापन कर चुकी हो, लेकिन फिल्मों में ऐक्टिंग के लिए उसे अपने परिवार से लड़ाई लड़नी पड़ी थी. अब 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियांड' में दमदार अभिनय कर वह दर्शकों की चहेती हीरोइन बन चुकी है.
1 mins
April 2026
Translate
Change font size
