Versuchen GOLD - Frei
अनोखा चोर
Satyakatha
|December 2022
संतोष वर्मन चोरी करने के लिए जयकुमार के घर में घुसा तो उसे वहां चुराने लायक कोई सामान नहीं मिला. तब वह उस की 13 वर्षीय बेटी श्यामली को ही कंधे पर उठा कर ले गया. श्यामली उसे इतनी अच्छी लगने लगी कि वह हमेशा के लिए उसे अपने पास रखना चाहता था, लेकिन इस से पहले ही...
सतना जिले के थाना बदेरा की सीमा पर बसे भगनपुर गांव में काफी शोरगुल से भरी सुबह थी. दरअसल, उस रात गांव में एक साथ 3 घरों के ताले तोड़ कर चोर लाखों का माल समेट कर ले गए थे.
शोर इन चोरियों का तो था ही, लेकिन उसी रात घटी एक दूसरी घटना के शोर की आवाज प्रदेश के पुलिस मुख्यालय तक पहुंच गई. वह घटना थी चौथे घर से एक किशोरी के गायब होने की.
वास्तव में सुबह 3 घरों में चोरी का हल्ला होने के बाद यह बात सामने आई कि किसी ने उस रात एक और घर में धावा बोला था लेकिन वहां से चोरों ने रुपयापैसा तो नहीं, जयकुमार की 13 वर्षीय बेटी श्यामली का ही अपहरण कर लिया था.
इसलिए घटना पर आश्चर्य के साथ गांव की मासूम बेटी के अपहरण हो जाने से लोगों में गुस्सा भी कम नहीं था. यह बात 12 जुलाई, 2022 की है.
घटना की खबर पा कर बदेरा थाने की एसएचओ राजश्री रोहित दलबल के साथ मौके पर पहुंच चुकी थीं. उन्होंने किशोरी के अपहरण होने की जानकारी एसपी (सतना) आशुतोष गुप्ता और एसडीपीओ लोकेश डाबर को दे दी.
चुनावी व्यस्तता के बीच एसपी और एसडीपीओ भी भगनपुर पहुंच गए और पीड़ित परिवार से मिल कर उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली.
एसपी आशुतोष गुप्ता ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएचओ को जल्द ही काररवाई करते हुए बालिका को तलाश करने के निर्देश दिए. उन्होंने साइबर सेल के प्रभारी अजित सिंह सेंगर को भी इस केस की जांच में लगा दिया.
इस के अलावा एसपी आशुतोष गुप्ता ने मैहर से भी अतिरिक्त रिजर्व पुलिस फोर्स बुला ली. फिर पुलिस टीमें चोरी गई किशोरी की तलाश भदनपुर पहाड़, भदनपुर माइंस और गांव से लगे जंगल में करने लगीं. लेकिन श्यामली का पता नहीं चला.
पुलिस को जांच में पता चला कि जयकुमार की गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हो गई थी. पुलिस ने इस ऐंगल पर भी जांच की.
गांव के 100 से ज्यादा लोगों से गहन पूछताछ की गई. लेकिन इस कवायद में किशोरी का कोई सुराग न मिलने पर गांव वालों का भी पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ने लगा. तब आसपास के जिलों की पुलिस भी किशोरी की तलाश में जुट गई.
Diese Geschichte stammt aus der December 2022-Ausgabe von Satyakatha.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Satyakatha
Satyakatha
शादीशुदा से प्यार जरा सोचसमझ के
शाम होने को आई थी. राजू गुप्ता काफी निराश बैठा था. इस की वजह यह थी कि उस की दूसरी पत्नी पूजा उसे ब्लैकमेल कर रही थी.
1 mins
May 2026
Satyakatha
लिवड्न रिलेशन कितना सुरक्षित
एक दिन रामसिंह परिहार झांसी के मिनर्वा के पास रहने वाली अपनी दूसरी पत्नी गीता से मिला और प्रेमिका प्रीति रैकवार से छुटकारा दिलाने में मदद की गुहार लगाई.
2 mins
May 2026
Satyakatha
अनोखे समुद्री जीव और मूंगे की चट्टानें
समुद्र की अतल गहराई में तरहतरह के अनोखे जीवजंतु और बेशकीमती वस्तुएं हैं. उन्हीं में तरहतरह की मछलियां और मूंगा भी है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
दुनिया का सब से मोटा तोता
हाल ही में जीवजंतुओं के सरंक्षण करने वालों ने 30 साल पहले विलुप्त होने के कगार पर दुनिया के सब से मोटे तोते के चूजे के जन्म का जश्न मनाया.
1 min
May 2026
Satyakatha
लाडली सुहाना
पूरा ध्यान देता है, जिस से सामने वाला व्यक्ति भी महत्त्वपूर्ण महसूस करता है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सील्स पर डौल्फिन की हत्या का आरोप
समुद्र में पाए गए जीवों में एक नर ग्रे सील है, जो बड़ी मछलियों का शिकार करने में माहिर है. वेल्स में पहली बार किसी ग्रे सील द्वारा एक आम डल्फिन को मारने का मामला सामने आया.
1 min
May 2026
Satyakatha
दलदल अपराध की अंधेरी दुनिया
वेब सीरीज 'दलदल' एक मनोवैज्ञानिक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो विश्व धमीजा के उपन्यास 'भिंडी बाजार' पर आधारित है, जो अपराध, महिलाओं के खिलाफ हिंसा, स्त्री विरोधी सोच और सत्ता के खेल को दर्शकों के सामने पिरोती है.
8 mins
May 2026
Satyakatha
अजीबोगरीब शौक खुद को समझती है 'कुत्ता'
कई लोगों में बड़े ही अजीबोगरीब और अचंभे में डालने वाले शौक होते हैं, जिस से इनकी खूब चर्चा होती है. ऐसी ही एक लड़की है, जो खुद को इंसान नहीं कुत्ता समझती है और लोगों के सामने कुत्ते की तरह पेश आती है.
2 mins
May 2026
Satyakatha
'कौकटेल 2' में हौलीवुड जैसा तड़का
शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जैसे सितारों से सजी फिल्म 'कौकटेल 2' को भव्य बनाने की तैयारी की जा चुकी है.
1 min
May 2026
Satyakatha
सोना पिघला कर पैसे देने वाला एटीएम
पैसा जमा करने और निकालने की मशीन एटीएम से हर कोई परिचित है. लेकिन चीन ने एक गजब का एटीएम बनाया है, जिस में पैसे की जगह सोना डाला जाता है और वह 30 मिनट में पिघल कर उस के मूल्य की राशि सीधे खाते में जमा हो जाती है.
1 min
May 2026
Translate
Change font size

