Versuchen GOLD - Frei
अजीत पवार की दुखद मौत: देशभर में शोक की लहर, बॉलीवुड गमगीन
Mayapuri
|Mayapuri Edition 2678
28 जनवरी 2026 की सुबह एक ऐसी खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया जो शब्दों में बयाँ करना मुश्किल है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उस समय अचानक मौत हो गई जब वे अपने निजी विमान में बारामती में लैंडिंग की कोशिश कर रहे थे और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुःखद हादसे में विमान में सवार सभी पाँच व्यक्ति मारे गए। यह खबर जैसे ही कन्फ़र्ड हुई, देश भर में दुख की लहर दौड़ गई और राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक सभी ने इस अप्रत्याशित क्षति पर शोक व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अजीत पवार एक सशक्त जननेता थे, जिनका जनता से सीधा जुड़ाव था। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति में लंबे समय तक समर्पण और कड़ी मेहनत के साथ काम किया। प्रधानमंत्री ने सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान, प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता को याद करते हुए कहा कि उनका जाना देश और विशेष रूप से महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने इस दुखद घड़ी में पवार परिवार और उनके समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
सुबह करीब आठ बजे, मुंबई से बारामती के लिए उड़ान भरते समय अजीत पवार का चार्टर्ड लियर जेट 45 प्लेन 'लियरजेट 45' दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह विमान लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और तेजी से जमीन से टकरा गया, जिसके बाद इसमें आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि अचानक तेज आवाज़ के साथ धुआँ और आग दिखाई दी। घटना स्थल पर पहुँचकर बचाव दल ने मौके की स्थिति को देखा लेकिन विमान में सवार कोई भी सुरक्षित नहीं बच पाया।
अजीत पवार महाराष्ट्र के सबसे प्रभावशाली और लंबे समय तक सेवा देने वाले राजनेताओं में से एक थे। कई सालों से वे विभिन्न सार्वजनिक कार्यों और जनकल्याण योजनाओं से जुड़े रहे और उनके राजनीतिक करियर ने न केवल महाराष्ट्र में बल्कि पूरे देश में उनकी पहचान बनाई।
इस हादसे से न केवल उनके परिवार और समर्थक बल्कि समूचा राजनीतिक और सामाजिक तंत्र गहरा दुखी है।
राजनीति के अलावा, इस खबर ने फ़िल्म और मनोरंजन जगत को भी हिलाकर रख दिया। बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों और कलाकार-राजनेताओं ने अपने अपने शब्दों में शोक व्यक्त किया और अजीत पवार के योगदान, उनके व्यक्तित्व और उनके जाने के बारे में अपनी भावनाएँ साझा कीं।
Diese Geschichte stammt aus der Mayapuri Edition 2678-Ausgabe von Mayapuri.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Mayapuri
Mayapuri
क्या हेमा मालिनी का सोसाइटी अचीवर्स कवर रमेश सिप्पी के लिए खास बर्थडे गिफ्ट है?
यह संयोगवश मेगा-ब्लॉकबस्टर शोले की 50वीं वर्षगांठ और दिग्गज निर्देशक रमेश सिप्पी के जन्मदिन सप्ताह (23 जनवरी) के साथ मेल खा गया! भव्यता, पुरानी यादों और सिनेमाई विरासत से भरपूर एक दोपहर का आयोजन हुआ, जब सदाबहार अभिनेत्री-नर्तकी और स्टार एमपी हेमा मालिनी ने सोसाइटी अचीवर्स पत्रिका के नवीनतम अंक का अनावरण किया, जिसके कवर पर प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता रमेश सिप्पी की तस्वीर है।
2 mins
Mayapuri Edition 2678
Mayapuri
अरिजीत सिंह का पार्श्व गायन से संयास : संगीत माफिया के खिलाफ युद्ध या नई क्रांति का आगाज़?
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बेटी को हीरोइन और अपने बेटे को बना रहे हैं हीरो?
6 mins
Mayapuri Edition 2678
Mayapuri
"द 50" की कंटेस्टेंट डिंपल सिंह ने बताया अपना गेम प्लान और स्ट्रैटेजी
जल्द ही रियलिटी शो 'द 50' में नजर आ रही भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपर स्टार एक्ट्रेस डिंपल सिंह शो को लेकर काफी उत्साहित हैं.
4 mins
Mayapuri Edition 2678
Mayapuri
27 फरवरी को ग्रैंड कॉन्सर्ट के ज़रिए बप्पी दा को श्रद्धांजलि देंगी रीमा लाहिड़ी-बंसल
भावुकता से भरी रेमा लाहिड़ी ने लाहिड़ी हाउस में अपने परिवार द्वारा आयोजित 58वें वार्षिक निजी सरस्वती पूजा समारोह में अपने महान पिता बप्पी-दा लाहिड़ी के बारे में मुझसे विशेष बातचीत करते हुए खुशी के आंसू बहाए। रेमा ने बताया, “यह मेरे परिवार और मेरे लिए गौरव की बात है कि मेरे पिता बप्पी-दा द्वारा मेगा-हिट म्यूजिकल फिल्म 'डिस्को डांसर' (1982) और 'अरमान' (1981) के लिए रचित चार्टबस्टर गाने आज भी युवा पीढ़ी के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। हाल ही में दो बड़े बजट की फिल्मों में से एक 'द राजसाहब' ने बप्पी-दा द्वारा रचित नृत्य गीत 'कोई यहां आहा नाचे नाचे' (डिस्को डांसर) को रीमिक्स किया है और मेगा-ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' ने नृत्य गीत 'रंबा हो हो' (अरमान, 1981) को रीमिक्स किया है।”
2 mins
Mayapuri Edition 2678
Mayapuri
अजीत पवार की दुखद मौत: देशभर में शोक की लहर, बॉलीवुड गमगीन
28 जनवरी 2026 की सुबह एक ऐसी खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया जो शब्दों में बयाँ करना मुश्किल है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की उस समय अचानक मौत हो गई जब वे अपने निजी विमान में बारामती में लैंडिंग की कोशिश कर रहे थे और विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुःखद हादसे में विमान में सवार सभी पाँच व्यक्ति मारे गए। यह खबर जैसे ही कन्फ़र्ड हुई, देश भर में दुख की लहर दौड़ गई और राजनीति से लेकर मनोरंजन जगत तक सभी ने इस अप्रत्याशित क्षति पर शोक व्यक्त किया।
4 mins
Mayapuri Edition 2678
Mayapuri
अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म में श्रद्धा कपूर की एंट्री?
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुनइन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म \"AA23\" को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं. इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मशहूर तमिल डायरेक्टर लोकेश कनगराज, जिन्होंने 'कैथी', 'मास्टर' और 'विक्रम' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से अपनी अलग पहचान बनाई है. अब इस बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. रिपोर्टस के मुताबिक, बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर नजर आ सकती हैं.
2 mins
Mayapuri Edition 2678
Mayapuri
नेटफ्लिक्स पर 'तेरे इश्क़ में' रिलीज़ होते ही, कृति सेनन की दो हजार दो सौ
पन्नों वाली थीसिस पर सोशल मीडिया में बहस और मीम्स की बाढ़
2 mins
Mayapuri Edition 2678
Mayapuri
सिंटा टॉवर में FWICE और CAWT ने अभिनेता-सासद अरुण गोविल का किया सत्कार
मुंबई के CINTA टॉवर में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लाइज (FWICE) और सिने आर्टिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट (CAWT) ने गत 23 जनवरी 2026 को अभिनेता-सांसद अरुण गोविल को सम्मानित करने का एक विशेष कार्यक्रम रखा, जिसमें सिनेमा उद्योग से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
3 mins
Mayapuri Edition 2678
Mayapuri
रिपब्लिक डे पर सलमान खान का वो गुनगुनाता देशभक्ति पल
इस रिपब्लिक डे के मौके पर सलमान खान ने अपने चाहने वालों के साथ एक बेहद दिल को छू जाने वाला पल साझा किया। वीडियो में इतनी सादगी थी कि नेटिजन्स मोहित हो गए। रिपब्लिक डे के खास दिन पर उन्होंने अपने भांजे आहिल और भांजी आयत के साथ एक छोटा सा वीडियो साझा किया। इस वीडियो में देशभक्ति की भावना साफ़ झलकती दिख रही है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर यह वीडियो लोगों के दिलों की दस्तक बन गई।
2 mins
Mayapuri Edition 2678
Mayapuri
सोशल मीडिया पर छाया नन्ही राहा का तिरंगा, आलिया भट्ट ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
गणतंत्र दिवस के मौके पर इस बार सोशल मीडिया में एक बेहद प्यारी और सुकून देने वाली झलक सामने आई, जिसने देखते ही देखते नेटिजन्स का दिल जीत लिया।
2 mins
Mayapuri Edition 2678
Listen
Translate
Change font size
