Versuchen GOLD - Frei
फौजा सिंह प्रेरणा की मिसाल
Manohar Kahaniyan
|August 2025
यदि किसी भी शख्स के पास हिम्मत और जज्बा है तो वह कामयाबी के मुकाम तक जरूर पहुंच सकता है. यही सब कर दिखाया फौजा सिंह ने. उम्रदराज होने के बावजूद उन्होंने मैराथन दौड़ कर दुनिया में कामयाबी का परचम बुलंद कर दिया. 114 साल के होने के बावजूद वह पूरी तरह से फिट थे, लेकिन एक हादसे में गुजरने के बाद वह प्रेरणा की ऐसी मिसाल बन गए कि...
दुनिया के सब से उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह की जालंधर में सड़क हादसे में 14 जुलाई, 2025 को मौत हो गई. वह घर के बाहर टहल रहे थे. इसी दौरान उन्हें एक कार ने टक्कर मार दी, जिस से वह घायल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर इलाज दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. फौजा सिंह को 'टर्बन टोरनाडो', 'रनिंग बाबा', 'सिख सुपरमैन' भी कहा जाता था.
वह अपने 2 बेटों के साथ पंजाब के जिला जालंधर के गांव व्यास पिंड में ही रहते थे. यहां पर ही उन का सन 1911 में जन्म हुआ था. फौजा सिंह भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक थे. वह आजकल जालंधर में ही आए हुए थे. उन के जीवन की कहानी कुछ अजीब है. बचपन में वह 5 साल तक चलफिर नहीं सकते थे. उन के पैर बहुत कमजोर थे. फिर धीरेधीरे ऐसे चले कि आखिर तक नहीं रुके और पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना ली.
वह अकसर कहा करते थे कि मेरी जिंदगी ने मुझे दौड़ाक बना दिया. इस जिंदगी में बहुत कुछ दिया और मुझ से लिया भी बहुत कुछ. मैं ने अपनी पत्नी, जवान बेटा और बेटी खोए. मैं ने फिर 81 की उम्र में दौड़ना शुरू किया, जो अभी 114 साल की उम्र तक नहीं रुका था.
उन्होंने साल 2000 में मैराथन यात्रा शुरू की थी और 8 दौड़ों में भाग लिया. लंदन मैराथन फौजा सिंह की पहली फुल मैराथन थी, जिसे उन्होंने 6 घंटे 54 मिनट में पूरा किया. 90 से अधिक आयु वर्ग में विश्व के सर्वश्रेष्ठ धावक के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा.Diese Geschichte stammt aus der August 2025-Ausgabe von Manohar Kahaniyan.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

