Versuchen GOLD - Frei
पत्रकार चंद्राकर भ्रष्टाचारियों की भेंट चढ़ा
Manohar Kahaniyan
|February 2025
सुरेश चंद्राकर ऐसा ठेकेदार था, जो अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी काम करने में घपले पर घपले कर रहा था. यह भ्रष्टाचार सुरेश के रिश्ते के भाई पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने न सिर्फ पब्लिक के सामने उजागर किए, बल्कि उस ने इस भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग भी कर डाली. पत्रकार मुकेश चंद्राकर को इस का ऐसा खामियाजा भुगतना पड़ा कि.....
"मुकेश, आखिर तू चाहता क्या है, क्यों मेरे पीछे पड़ा हुआ है?" सुरेश ने गिड़गिड़ाते हुए कहा, "तूने मुझे कितना बरबाद किया है, यह तू अपने आप से पूछ. आखिर मैं तेरा भाई हूं. मैं काम रहा हूं तो तुझे इस बात से क्या प्रौब्लम है."
"देखो सुरेश, तुम्हारे भ्रष्टाचार की जो खबर मैं ने जनता के सामने उजागर की है, वह सच्चाई है. अगर मैं कहीं गलत हूं तो बोलो. तुम ने गलत किया है कि नहीं. देश के पैसों की यह लूट कम से कम मैं अपनी आंखों के सामने नहीं देख सकता."
“वाह! तुम तो बड़े राजा हरिश्चंद्र बन गए हो! यह अच्छी बात नहीं है. दुनिया में कितने लोग दोनों हाथों से लूट रहे हैं, तुम्हें सिर्फ मैं ही दिखाई दे रहा हूं. तुम्हारी वजह से मेरा कितने करोड़ का नुकसान हो गया, उस के बाद भी तुम्हें चैन नहीं है. क्या मिलेगा तुम्हें इस से, मैं तुम्हें जितने कहो रुपए देने को तैयार हूं, लेकिन मेरा पीछा छोड़ दो."
इस बात पर मुकेश ने कहा, "भाई प्लीज, मुझ से पैसों की बात मत कर, मैं पैसों के लिए पत्रकारिता में नहीं आया हूं."
इस पर तड़प कर सुरेश चंद्राकर ने कहा, "अरे, तुझ से अच्छी तो चुड़ैल होती है, कहते हैं कि वह भी एक घर छोड़ देती है और तुम अपने ही परिवार में छेद करने में लगे हुए हो. तुम्हें तो खुश होना चाहिए कि तुम्हारा भाई आज इतनी अच्छी पोजीशन में है, कभी कोई बात आएगी तो कम से कम मैं ही तो मदद करूंगा."
छत्तीसगढ़ के जिला बीजापुर में दिसंबर 2024 के दूसरे पखवाड़े में एनडीटीवी और एएनआई जैसे मीडिया संस्थानों से जुड़े मुकेश चंद्राकर और उन के रिश्ते के भाई ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बीच इस तरह की बातचीत चल रही थी.
मुकेश चंद्राकर को पत्रकारिता के सिद्धांतों को छोड़ कर समझौतावादी बनाने की पूरी कोशिश सुरेश चंद्राकर साम, दाम, दंड, भेद से कर रहा था.
पहली जनवरी, 2025 को शाम का सुहावना वक्त था. मुकेश चंद्राकर के मोबाइल पर एक काल आई, जब मुकेश ने काल रिसीव की तो दूसरी तरफ से आवाज आई, "भाई, मैं रितेश बोल रहा हूं नववर्ष की बधाई ! आज सुरेश भैया ने आप को याद किया है और एक अच्छी सी पार्टी रखी गई है, इस में आप को आना है."

Diese Geschichte stammt aus der February 2025-Ausgabe von Manohar Kahaniyan.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

