Versuchen GOLD - Frei
प्रेमिका की जिद मिली सिर्फ मौत
Manohar Kahaniyan
|December 2024
विवाहित राम सिंह 20 वर्षीय प्रेमिका कमलेश की फरमाइशों से तंग आ चुका था. रोजरोज पैसे, कपडेलत्ते और खरीदारी की मांग से अधिक परेशान वह उस की शादी करने की जिद को ले कर था. इस से छुटकारा पाने के लिए एक दिन उस ने जो किया, उस से वह उलटे मुसीबत में फंस गया. आखिर क्या किया था राम सिंह ने अपनी महबूबा के साथ? उसकी बीवी का क्या हुआ? पढ़ें सब कुछ इस कहानी में....
राम सिंह अपने काम से घर लौट कर कमरे का ताला खोल ही रहा था कि उस के मोबाइल पर फिल्मी गाने की रिंगटोन बजने लगी. खीझते हुए जींस पैंट की जेब से मोबाइल निकाला. स्क्रीन पर नजर दौड़ाई. भुनभुनाया, "साली... हरामजादी ! इसे जरा भी चैन नहीं है..." और उस ने फोन कट कर दिया. जल्दी से कमरे का ताला खोला और तालेचाबी के साथ मोबाइल भी बिजली स्विच बोर्ड के नीचे रखे स्टूल पर रख दिया. यह काल उस की प्रेमिका कमलेश की थी.
कमरे से बाहर निकला और बाथरूम में घुस गया. सीमेंटमिट्टी लगे हाथपैर धो कर दोबारा कमरे में आया तो पाया उस का मोबाइल फिर बज रहा है. स्क्रीन पर नजर गई. पहले वाले की ही काल थी. न चाहते हुए भी उस ने काल रिसीव कर ली और तल्खी से बोला, "बोलो, क्या बात है ? जल्दी बताओ, मुझे जोरों की भूख लगी है... खाना भी पकाना है....."
"इसीलिए तुम को कब से कह रही हूं कि शादी कर लो, अपने घर में रख लो... लेकिन तुम तो अब मेरा फोन ही काट देते हो. देखो तो फोन अपना... मैं ने आज कितनी बार फोन किया है." यह उस की प्रेमिका कमलेश की शिकायत थी.
राम सिंह ने तुरंत उसी लहजे में जवाब दिया, "हांहां किया है ? अपने मतलब के लिए किया है न!"
"इस में तुम्हारा मतलब पूरा नहीं होगा, जो तुम ऐसे बोल रहे हो." कमलेश बोली.
"लेकिन तुम्हें कितनी बार इस के लिए मना किया है. मैं शादीशुदा हूं... गांव में बीवीबच्चे हैं..." राम सिंह ने कहा.
"तो फिर मुझ से प्यार क्यों किया? मेरे साथ मजे क्यों करते हो?"
"मैं अकेले मजे करता हूं, तुम नहीं चाहती क्या?" राम सिंह ने सफाई दी."लेकिन यह सब कब तक चलेगा? मैं एक लड़की हूं? मुझे भी घर बसाना है ? तुम पर मैं ने भरोसा किया है..."
कमलेश की यह बात सुन कर कुछ सेकेंड के लिए राम सिंह चुप लगा गया. कुछ देर ठहर कर सहमता हुआ बोला, "अच्छा, छोड़ो वह सब, बताओ तुम ने आज इतनी बार फोन क्यों किया?"
"जरूरी है कुछ. मिलोगे तब बताऊंगी."
"ठीक है, कल मिलना... सब बातें फोन पर नहीं की जाती हैं."
"मेरा रिचार्ज करवा देना, आज खत्म हो जाएगा. अधिक पैसे वाला करवाना. अब वीडियो काल करूंगी."
Diese Geschichte stammt aus der December 2024-Ausgabe von Manohar Kahaniyan.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Listen
Translate
Change font size

