Versuchen GOLD - Frei
यादगार क्रिसमस
Champak - Hindi
|December Second 2025
दिसंबर का महीना था.
नन्हा मिलो भालू क्रिसमस के लिए उत्साह से भरा हुआ था. पिछले साल उस ने अपने सहपाठियों और दोस्तों के साथ क्रिसमस ट्री को रंगबिरंगी रोशनियों और घनघनाती घंटियों से सजाया था. इस साल भी उस ने तय किया था कि वह क्रिसमस पर उन के साथ खूब मस्ती करेगा.
मिलो खुशमिजाज और ऊर्जा से भरपूर था. वह मौजमस्ती करने वाला बच्चा था और खेलों में भी बहुत अच्छा था. उस का पसंदीदा खेल फुटबॉल था. हर शाम वह फुटबॉल अकादमी में कड़ी मेहनत करता था. उस की कड़ी मेहनत की बदौलत, उसे अंतरशहरी फुटबॉल टूर्नामेंट की जूनियर टीम में चुना गया.
यह उस के लिए खुद को साबित करने का पहला बड़ा मौका था.
उत्साहित हो कर उस ने अपने दोस्तों से कहा, “इस बार मैं काफी सारे गोल करूंगा और हमारी टीम निश्चित रूप से जीतेगी.”
उस के दोस्तों ने उस का गर्मजोशी से उत्साहवर्धन किया.
कोको खरगोश बोला, “शाबाश, मिलो, तुम सब से तेज दौड़ते हो. हमें यकीन है कि तुम अवश्य गोल करोगे.”
मिमि बकरी ने शरारत से कहा, “और वैसे भी गोलकीपर तो तुम से डरता है, तुम्हें आते देख उस के हाथ कांपने लगते हैं."
बिल्ले गधे ने उस का कंधा थपथपाया, “भाई, बस गोल कर दो. बाकी सब अपने आप हो जाएगा.”मिलो को अपने ऊपर उन के भरोसे पर मुसकराहट आ गई, लेकिन जब टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान हुआ, तो वह सोच में पड़ गया. मैच 22 से 25 दिसंबर तक होने वाले थे, बिलकुल क्रिसमस के दौरान.
उस के सामने दुविधा थी. अगर मैं टूर्नामेंट में खेलता, तो मुझे घर पर क्रिसमस मनाने का मौका नहीं मिलता, लेकिन अगर मैं उसे छोड़ देता, तो शायद टीम में अपनी जगह गंवा देता. मिलो के लिए क्रिसमस सिर्फ एक त्योहार नहीं था, बल्कि हंसी, परिवार और मस्ती से भरा दिन था.
Diese Geschichte stammt aus der December Second 2025-Ausgabe von Champak - Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Champak - Hindi
Champak - Hindi
रविवार के सप्लीमेंट का रहस्य
“हमारी पड़ोसी मिसेज चौहान ने मुझे बताया कि अखबार वाला लड़का संडे सप्लीमेंट देना भूल गया था,” मम्मी ने रम्या को बताया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मोंटी की शरारत
कमरे में सुबह की हल्की रोशनी फैल रही थी और लोलो भालू नींद में करवट बदल रहा था.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
पीले पोस्टबौक्स का जादू
पीपल रोड के कोने पर लगे पीले रंग के पोस्टबौक्स के एक तरफ गड्ढा था, उस का मुंह टेढ़ामेढ़ा बना था और सुनने की आदत के चलते वह थोड़ा बाईं ओर झुका रहता था. कम से कम 11 साल की नैना का तो यही मानना था.
6 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
लड्डू का स्वाद
बैडी और भानु दोनों बेहद आलसी सियार थे. वे कभी कोई काम नहीं करते थे और अपना समय दूसरों को बेवकूफ बनाने और धोखा देने में बिताते थे.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
इतिहास की आवाज
दिल्ली में एक सुबह हल्की ठंडक थी. नीले आसमान के नीचे कुतुब शांत, गंभीर और गर्व से भरा हुआ दिखाई दिया.
5 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
मुसकराने वाला गधा
ईशान और मायरा भाईबहन थे. वे अपने बैग हिलाते हुए जब घर जा रहे थे, तो दोनों इस बात पर बहस कर रहे थे कि उन में कौन ज्यादा बुद्धिमान है.
4 mins
April Second 2026
Champak - Hindi
माइलो की जोखिम भरी पार्टी
जब माइलो चूहा अपने घर पहुंचा, जो आम के एक बड़े पेड़ के नीचे था, तो उस ने एक लिफाफा देखा.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
विज्ञान का जादू
आज मयंक के स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था.
4 mins
April First 2026
Champak - Hindi
रौबी और खजाना
रौबी ने अपने खिलौनों की टोकरी में देखा और उसे एक प्लास्टिक का फावड़ा मिला. उस ने अपने कैंपिंग टूलबौक्स से सीटी, हेड लैंप और एक फ्लोरोसेंट जैकेट निकाली.
5 mins
April First 2026
Champak - Hindi
डाक्टर पौप्रिंट के नुस्खे
सेनलिन वुड्स के जंगल में मोटेताजे, चश्माधारी डाक्टर फिनियस पांडा रहते थे, जिन्होंने पड़ोस के जंगल में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना खुद का क्लिनिक खोला था।
5 mins
April First 2026
Listen
Translate
Change font size
