Versuchen GOLD - Frei
8वां पैर
Champak - Hindi
|June Second 2023
बच्चों की कहानी
"मेरे सिर्फ 7 पैर ही क्यों हैं?" यह सोच कर पोली औक्टोपस दुखी रहता था. वह अपनी मां से भी अकसर यह सवाल करता था.
उस की मां भी इस बात से हमेशा चिंतित रहा करती थीं. जब पोली पैदा हुआ था तो उस के 7 पैरों को देख उन्होंने समुद्र के डाक्टर को उसे दिखाया था.
"8वां पैर भी आ जाएगा. आप परेशान न हों मिसेज आउली, " डाक्टर ने उन्हें आश्वस्त किया था.
"लेकिन कब?" पोली ने पूछा.
"जब पोली 8 साल का हो जाएगा. तब उस का 8वां पैर बढ़ जाएगा, " डाक्टर ने कहा था.
पोली के भाईबहन, सब दोस्त उसे 7 पैरों वाला
औक्टोपस कह कर चिढ़ाते थे. वह अपने परिवार का सब से छोटा सदस्य था.
"ऐसा लगता है जैसे पोली तुम्हारे परिवार का नहीं है. तभी तो इस के 7 पैर हैं. इसे तुम कहां से उठा कर ले आए हो? पोली, तुम्हें अवश्य किसी अन्य समुद्र से लाया गया होगा," अन्य समुद्री जीव उसे चिढ़ाते और उस के साथ खेलने से मना कर देते.
"सही कहा, सचमुच मां इसे कहीं से उठा लाई हैं, " उस की बड़ी बहन कौली ने कहा तो पोली को बेहद दुख हुआ.
जब अन्य समुद्री जीव पानी में बहुत तरह के खेल खेलते, तो पोली के भाईबहन उसे खेलने से मना करते.
अन्य जीव उस का मजाक उड़ाते हैं. यह बात उसे अच्छी नहीं लगती थी. हालांकि वे खुद उस का मजाक उड़ा करते थे, पर दूसरों के सामने ऐसा दिखाते मानो उस की मदद करने की कोशिश कर रहे हों.
"तुम 7 पैरों से मछली नहीं पकड़ सकते, इसलिए बेहतर होगा कि मछली पकड़ने वाले खेलों से दूर रहो. चुपचाप समुद्रतट पर बैठ कर धूप सेको," उस के भाई सोली ने उसे समझाया.
"यदि हो सके तो कोई ऐसा दोस्त ढूंढ़ो, जिस के 8 की जगह 9 पैर हों, जिस से वह तुम्हारी मदद कर सके," उस की बहन कौली ने उस का पैर खींचते हुए कहा.
Diese Geschichte stammt aus der June Second 2023-Ausgabe von Champak - Hindi.
Abonnieren Sie Magzter GOLD, um auf Tausende kuratierter Premium-Geschichten und über 9.000 Zeitschriften und Zeitungen zuzugreifen.
Sie sind bereits Abonnent? Anmelden
WEITERE GESCHICHTEN VON Champak - Hindi
Champak - Hindi
फ्लौप प्लान
गरमी अपने चरम पर थी. सुबह की धूप ऐसी लग रही थी, मानो कुछ ही घंटों में पूरा शहर तंदूर में बदल जाएगा.
5 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
क्रोनोट्रोन 3000
क्रोनोट्रोन 3000 लगभग तैयार था. इसे बनाने में मुझे तीन हफ्ते लगे. यह चांदी से रंगा हुआ एक बड़ा लकड़ी का बक्सा था, ऐसा चांदी का रंग चार स्प्रे पेंट के डब्बों के इस्तेमाल से आता है.
5 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
बत्ती बंद, टेंशन चालू
गरमी की छुट्टियां शुरू हो चुकी थीं और चीकू खरगोश और मीकू चूहे ने जंबो हाथी के घर पर रहने का फैसला किया.
4 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
फ्रौग एफएम और बिग जंगल पैनिक
घने हरेभरे जंगल में फ्रेनी नाम का एक मेंढक रहता था।
6 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
कन्ना और मीनू का ग्रेट मैंगो चैलेंज
फल बाजार में गर्मियों की खुशबू आ रही थी, गरम, मीठी और लोगों की चहलपहल थी.
4 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
स्विगी स्क्कीकी बैटी
बैटी एक छोटा सा चमगादड़ था, जिस का शौक बड़ा था. उसे दिल खोल कर गाना और पेड़ की टहनियों पर उलटा लटकना काफी पसंद था.
4 mins
May Second 2026
Champak - Hindi
मेकअप बौक्स
एक सुहावनी रविवार की दोपहर को तीन शरारती लड़कियों की मौजूदगी के बावजूद घर में शांति छाई हुई थी. न टीवी चलने की आवाज थी, न हंसने की, न भागदौड़ की, न लड़ाईझगड़े और न ही कोई छीनाझपटी की. तो फिर वे कहां गायब हो गईं?
5 mins
May First 2026
Champak - Hindi
दिखाओ और बताओ
लतिका इंद्रधनुषी सीढ़ियां चढ़ गई. बैंगनी ... गहरा नीला ... नीला ...
5 mins
May First 2026
Champak - Hindi
बैस्ट मैंगोज ऑफ द सीजन
चंपकवन के बाहरी इलाके में एक खूबसूरत आम का बगीचा था.
4 mins
May First 2026
Champak - Hindi
आम का दाम
जैसे ही सूरज ढलने लगा, चेतगंज जंगल के किनारे रंगबिरंगा बाजार चहलपहल से भर उठा. फलों और सब्जियों के स्टौल हर जगह दिखाई देने लगे. बौबी भालू, लूलू शेरनी, पौपी तोता और कई अन्य जानवर और पक्षी ताजे, रसीले आमों से भरी अपनी ठेलियों के बगल में शान से खड़े थे.
5 mins
May First 2026
Translate
Change font size
