Samay Patrika - October 2021
Samay Patrika - October 2021
Keine Grenzen mehr mit Magzter GOLD
Lesen Sie Samay Patrika zusammen mit 8,500+ anderen Zeitschriften und Zeitungen mit nur einem Abonnement Katalog ansehen
1 Monat $9.99
1 Jahr$99.99 $49.99
$4/monat
Nur abonnieren Samay Patrika
In dieser Angelegenheit
कोरोना काल के दौरान बहुत कुछ बदल गया। जहां एक ओर हमें दुख—दर्द भरी खबरें सुनने को मिलीं, वहीं दूसरी ओर राहत के समाचार भी मिले। ऐसी कहानियां जो उम्मीद जगाती हैं। रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी नई पुस्तक 'कोरोना काल की सच्ची कहानियां' में ऐसी कहानियों को दर्ज किया है जिनसे प्रेरणा मिलती है। समय पत्रिका के इस अंक में इस किताब की विशेष चर्चा की गई है। पोखरियाल जी के शब्दों में —'बेशक आज कोरोना ने हमसे बहुत कुछ छीन लिया है, मगर इसने महाचुनौतियों से जूझने के लिए हमें तैयार भी किया है।'
श्यौराज सिंह बेचैन का कहानी—संग्रह 'हाथ तो उग ही आते हैं' हमें सोचने पर विवश कर देता है। यह समाज पर सवाल उठाता है। बेचैन जी सवाल करते हैं,'दो सौ साल दास बनाकर रखे कालों को गोरे आज हाथ दे रहे हैं, तो सन् सैंतालीस में हुए आज़ाद देश में सवर्ण हिन्दू निर्वर्ण दलितों के हाथ काटने में क्यों लगे हैं?'
इस अंक में ऋषि राज और डॉ. रश्मि के साक्षात्कार शामिल हैं जिनमें उनकी किताबों आदि से जुड़े सवालों के जवाब पढ़ने को मिलेंगे।
वाणी प्रकाशन ने पिछले दिनों दो बेहतरीन किताबें प्रकाशित की हैं —'क्वीर विमर्श' और 'किन्नर : सेक्स और सामाजिक स्वीकार्यता'। हिंदी में इस विषय पर अच्छी पुस्तकों का अभाव है, जिसे वाणी ने पूरा करने की कोशिश की है।
अमित बगड़िया की पुस्तक 'कांग्रेस मुक्त भारत' और ममता चंद्रशेखर की पुस्तक 'स्वदेश' की भी इस अंक में चर्चा की गई है।
रमेश पोखरियाल की दो अन्य पुस्तकों 'नम्रता' और 'एम्स में एक जंग लड़ते हुए' के बारे में भी आप पढ़ेंगे। साथ में नई किताबों की चर्चा।
कोरोनाकाल की सच्ची कहानियाँ - उम्मीद जगाने वाला कहानी-संग्रह
कोरोनाकाल की सच्ची कहानियाँ पुस्तक में कुल उन्नीस कहानियाँ हैं। संग्रह में 'लॉकडाउन टूट गया', 'जीवन में भागने में नहीं', 'कर्मबीरा', 'नई सुबह', 'रुपया देना है', 'फिर करीब ले आया कोरोना' आदि कहानियाँ शामिल हैं। ये कहानियाँ एक उम्मीद जगाती हैं, एक विश्वास पैदा करती हैं कि हम विकट परिस्थितियों में भी चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने का साहस करते हैं। कोई भी महामारी मानव की दृढ़-इच्छाशक्ति के आगे बेबस नजर आती है। मुश्किल दौर में हमने मानवता का धर्म निभाया और मिलकर कठिन दौर का मुकाबला किया। इस पुस्तक के लेखक हैं डॉ. रमेश पोखरियाल 'निशंक'। पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है। यह पुस्तक क्यों और कैसे लिखी गई, खुद पोखरियाल जी बता रहे हैं...
1 min
गांधी को नए सिरे से खोजती किताब
इस किताब का हर पन्ना कोई नयी कहानी कहता है जो गांधी के बारे में अनसुना और अनकहा है। रामचंद्र गुहा की पुस्तक 'गांधी' के बारे विस्तार से बता रहे हैं जानेमाने टीवी पत्रकार ब्रजेश राजपूत...
1 min
किन्नर : सेक्स और सामाजिक स्वीकार्यता
देखा जाये तो इन्सानी वजूद के रूप में जन्म लेने के बावजूद ज़रा -सी शारीरिक असमानता के चलते परित्यक्त होती जाने कितने ही सन्तानों के आर्तनाद गूंज रहे हैं चारों तरफ़।
1 min
ब्रेन ड्रेन की त्रासदी पर एक खास उपन्यास
यह पुस्तक एक उपन्यास है, जो यथार्थ के पंख लगाकर काल्पनिकता के धरातल पर एक सशक्त भारत की आधारशिला रखता है।
1 min
Samay Patrika Magazine Description:
Verlag: Samay Patrika
Kategorie: Fiction
Sprache: Hindi
Häufigkeit: Monthly
Samay Patrika hindi magazine -all about books.
- Jederzeit kündigen [ Keine Verpflichtungen ]
- Nur digital