Prøv GOLD - Gratis
प्रेम और भक्ति की अनन्य प्रतीक 'श्रीराधा'
Jyotish Sagar
|September 2024
कृष्ण चरित के प्रतिनिधि शास्त्र भागवत और महाभारत में राधा का उल्लेख नहीं होने के बावजूद वे लोकमानस में प्रेम और भक्ति की अनन्य प्रतीक के रूप में बसी हुई हैं। सन्त महात्माओं ने उन्हें कृष्णचरित का अभिन्न अंग माना है। उनकी मान्यता है कि प्रेम और भक्ति की जैसे कोई सीमा नहीं है, उसी तरह राधा का चरित, उनकी लीला और स्वरूप भी प्रेमाभक्ति का चरमोत्कर्ष है।
भागवत मर्यादित भक्ति का शास्त्र है। इसलिए प्रकट रूप में वहाँ राधा का उल्लेख नहीं आया है, लेकिन शाक्त पुराण देवी भागवत ने उस अभाव की पूर्ति कर दी है। वहाँ धा की शक्ति के रूप में उल्लेख कृष्ण किया गया है। इस पुराण के अनुसार राधा केवल राजा वृषभानु की पुत्री ही नहीं हैं, वे पराशक्ति की अवतार हैं। ठीक उसी तरह जैसे कृष्ण परमात्मा के अवतार हैं। वहाँ आद्या प्रकृति के पाँच रूप हैं— दुर्गा, राधा, लक्ष्मी, सरस्वती और सावित्री (देवीभागवत 9/1/1)। शौर्य, प्रेम, समृद्धि, विद्या और निष्ठा के प्रतीक इन रूपों में शाक्त दर्शन की बीज रूप में प्रतिष्ठा की गई है।
उल्लेखनीय है कि इन पाँच रूपों में से तीन दुर्गा, राधा और सरस्वती अविवाहित हैं। पाँचों प्रकृति के पाँच स्वरूप हैं।
राधा इनमें जगत के नियन्ता की चिदशक्ति हैं। वैदिक और पौराणिक साहित्य में, राधा और इस धातु के अन्य रूप 'राधा' का अर्थ है पूर्णता, सफलता और सम्पदा। यह शब्द अथर्ववेद, तैत्तिरीय ब्राह्मण और संहिता में मिलता है। भक्ति शास्त्र के अनुसार इस तरह राधा का उल्लेख बीज रूप में आ जाता है। भागवत् और महाभारत आदि ग्रन्थों में राधा का उल्लेख अलग-अलग कारणों से नहीं होने की मान्यता है, लेकिन उन्हें कृष्ण की अभिन्न सहचरी की रूप में कहीं भी अमान्य नहीं किया गया।
Denne historie er fra September 2024-udgaven af Jyotish Sagar.
Abonner på Magzter GOLD for at få adgang til tusindvis af udvalgte premiumhistorier og 10.000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Log ind
FLERE HISTORIER FRA Jyotish Sagar
Jyotish Sagar
क्या लिखा है हमारे भाग्य में...?
ज्योतिष और प्रारब्ध
13 mins
May 2026
Jyotish Sagar
ग्रहों के अंशों का महत्त्व
लग्न की डिग्री बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। कुण्डली में जितने भी ग्रहों की डिग्री लग्न की डिग्री के आस-पास होते हैं, वे सभी अपना पूर्ण फल देने में समर्थ होते हैं।
8 mins
May 2026
Jyotish Sagar
जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें मनाएँ कैसे?
मनुष्य का पूरा जीवन 9 ग्रहों की 27 नक्षत्रों में चाल और दृष्टि पर टिका हुआ है। सामान्य भाषा में कहें, तो जब ग्रहों की कृपा होती है, तो मनुष्य बलवान् हो जाता है और जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो वह भिखारी भी बन जाता है। इस आलेख में हम बता रहे हैं कि जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें कैसे मनाएँ?
2 mins
May 2026
Jyotish Sagar
कन्या लग्न के नवम भाव में स्थित शुक्र एवं शनि के फल
कैसे करें सटीक फलादेश (भाग-227)
7 mins
May 2026
Jyotish Sagar
श्रीशंकराचार्यकृत श्रीनृसिंहभुजङ्गस्तोत्रम्
(मूल मातृका/पाण्डुलिपि से प्रथम बार प्रकाशित एवं अनूदित)
6 mins
May 2026
Jyotish Sagar
कोकिलावन जहाँ शनिदेव रो पड़े श्रीकृष्ण के दर्शन को!
मथुरा जनपद की पावन भूमि, जहाँ प्रत्येक कण में श्रीकृष्ण की लीलाओं की सुगन्ध व्याप्त है, वहीं कोसी और नन्दगाँव के मध्य स्थित कोकिलावन दिव्य और रहस्यमयी तीर्थस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।
3 mins
May 2026
Jyotish Sagar
कैसी रहेगी सम्राट चौधरी की सरकार?
शपथ ग्रहण कुण्डली विश्लेषण
2 mins
May 2026
Jyotish Sagar
कुण्डली में विवाह, सन्तान एवं दाम्पत्य सुख : एक पर्यवेक्षण
मनुष्य जीवन का सबसे कोमल, जटिल और जरूरी पक्ष होता है- विवाह, सन्तान और दाम्पत्य जीवन। यह वह पक्ष है जहाँ प्रेम, आत्मीयता, त्याग और संघर्ष की असली परीक्षा होती है।
5 mins
May 2026
Jyotish Sagar
नीचराशिस्थ बुध के फल
जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रहों के फल : एक विस्तृत अध्ययन (भाग-21)
13 mins
May 2026
Jyotish Sagar
वोट से क्रान्ति के नायक पीटर माग्यार
जन्मपत्रिका विश्लेषण
9 mins
May 2026
Listen
Translate
Change font size
