Prøv GOLD - Gratis
छोटी कार को रियायत पर रार
Business Standard - Hindi
|July 14, 2025
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने कहा, छोटी कारें करती हैं ज्यादा उत्सर्जन
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने पिछले हफ्ते सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय को बताया कि कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में छोटी कारों की बड़ी हिस्सेदारी है।
कंपनी ने कहा कि सभी प्रकार के यात्री वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन में छोटी कारों की हिस्सेदारी करीब 53 फीसदी है। आगामी कॉरपोरेट औसत ईंधन दक्षता (कैफे) नियमों के तहत उन्हें राहत देने से उच्च उत्सर्जन स्तर बना रहेगा और इससे नवाचार हतोत्साहित होगा तथा इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) अपनाने में बाधा आएगी।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का यह पत्र मारुति सुजूकी द्वारा आगामी कैफे-3 और कैफे- 4 नियमों के तहत छोटी कारों के लिए मांगी गई राहत के जवाब में आया है। कैफे को अप्रैल 2027 और अप्रैल 2037 के बीच लागू किया जाना है। मारुति सुजुकी के चेयरमैन आरसी भार्गव ने इस महीने की शुरुआत में बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया था कि छोटी कारें प्रति यात्री कम उत्सर्जन करती हैं और ईंधन खपत भी कम होता है मगर कुछ प्रतिस्पर्धी कार विनिर्माता देश की प्राथमिकताओं के बजाय अपनी कंपनियों के हितों के आधार पर छोटी कारों को राहत का विरोध कर रहे हैं।
मारुति सुजूकी और प्रतिस्पर्धी वाहन विनिर्माताओं के बीच बढ़ते मतभेद ने सरकार के लिए कैफे 3 और कैफे 4 नियमों को अंतिम रूप देना कठिन बना दिया है। सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि बिजली मंत्रालय के तहत काम करने वाला ऊर्जा दक्षता ब्यूरो इन नियमों का मसौदा तैयार करने के अंतिम चरण में है लेकिन वह इसे संतुलित और न्यायसंगत बनाना चाहता है।
Denne historie er fra July 14, 2025-udgaven af Business Standard - Hindi.
Abonner på Magzter GOLD for at få adgang til tusindvis af udvalgte premiumhistorier og 10.000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Log ind
FLERE HISTORIER FRA Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
खत्म जंग तो ओएमसी पसंद
विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते से तनाव कम होने और घरेलू क्षेत्रों में कई सेक्टरों को लाभ होने की संभावना है।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
ओडिशा में खेलों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये झोंकेगी सरकार
सरकार ने एक बड़ी स्पोर्ट्स वैली के निर्माण के साथ ही राज्य के हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने की योजना भी बनाई है
3 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
युवा कॉकरोचों से कौन डरता है?
कुछ समय पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित रैली ने देश की राजनीति की अन्यथा उदासीन और कमोबेश निष्क्रिय हालत में थोड़ी हलचल पैदा कर दी है।
4 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
तीन साल में केवल 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप: नीति आयोग
देश की सड़कों पर अपना जीवन पूरा कर चुके पुराने वाहनों (ईएलवी) में से 3 प्रतिशत से भी कम वाहनों को अगस्त 2022 से जुलाई 2025 के दौरान अधिकृत चैनलों के माध्यम से कबाड़ में बदला गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
मई में आयात तेजी से बढ़ा
वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में आयात में तेज बढ़ोतरी हुई और यह दूसरे सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जिससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ गया और व्यापारिक वस्तु निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
मई में थोक महंगाई बढ़कर 9.68%
भारत का थोक मूल्य सूचकांक मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गया।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
डिजिटल तकनीक, रक्षा व श्रम में साझेदारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत, 14 क्षेत्रों में हुए समझौते
3 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
यूरोप, ब्रिटेन के लिए बढ़ी सीटें
पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से लोगों को दुनिया घुमाने की कमान यूरोप और ब्रिटेन की विमानन कंपनियों ने संभाली
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
खाड़ी में शांति की लहर, बाजार पर असर
सोमवार को वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई।
2 mins
June 16, 2026
Business Standard - Hindi
होर्मुज: आपूर्ति बहाल होने से भारत उत्साहित
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर पहुंचने के साथ ही भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ईंधन की आपूर्ति बहाल होने के लिए काफी आशान्वित है।
3 mins
June 16, 2026
Listen
Translate
Change font size

