Facebook Pixel हैंडमेड लेडीज फैंसी फुटवियर का गढ़ दिल्ली का मादीपुर | Business Standard - Hindi - newspaper - Læs denne artikel på Magzter.com
Gå ubegrænset med Magzter GOLD

Gå ubegrænset med Magzter GOLD

Få ubegrænset adgang til 10.000+ magasiner, aviser og premium-historier for kun

$149.99
 
$74.99/År

Prøv GOLD - Gratis

हैंडमेड लेडीज फैंसी फुटवियर का गढ़ दिल्ली का मादीपुर

Business Standard - Hindi

|

March 31, 2025

इस इलाके के फुटवियर उद्योग में बड़े पैमाने पर बनती हैं दुल्हन की हैंडमेड चप्पलें, कई बड़े ब्रांड भी बनवाते हैं फुटवियर

- रामवीर सिंह गुर्जर

हैंडमेड लेडीज फैंसी फुटवियर का गढ़ दिल्ली का मादीपुर

दिल्ली में एक ऐसा उद्योग चल रहा है, जिसकी पहचान भले बड़ी न बन पाई हो। लेकिन यहां बन रहे उत्पादों का इस्तेमाल करोड़ों लोग कर रहे हैं। यहां तक कि कई ब्रांड भी इस उद्योग में अपना माल बनवाते हैं। हम बात कर रहे हैं कि शादी और पार्टियों में खासकर महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले फैंसी और कढ़ाईदार फुटवियर की। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि ये फुटवियर दिल्ली के मादीपुर स्थित झुग्गी झोपड़ी बस्ती (जे जे कॉलोनी) में बन रहे हैं। दिल्ली में लेडीज फुटवियर मार्केट के बारे में सोचते समय करोल बाग का नाम जरूर जेहन में आता है। लेकिन यहां मिलने वाले ज्यादातर फुटवियर मादीपुर में ही बनते हैं।

मादीपुर हैंडक्राफ्टेड फुटवियर (हाथ से बने) का एक बड़ा केंद्र है। हालांकि मादीपुर का ये उद्योग अपनी बड़ी पहचान को तरस रहा है और सकरी गलियों में बहुमंजिला घरों में छोटे छोटे कमरों में चल रहा ये उद्योग सरकार से मदद की आस लगाए बैठा है। जिससे कि यह संगठित होकर देश में अपनी बड़ी पहचान बना सके। साथ ही यहां कारोबार तेजी से बढ़ सके। संगठित न होने की वजह से मादीपुर के उद्यमियों को उतना मार्जिन नहीं मिल पा रहा है। जितना मिलना चाहिए। यह उद्योग कुशल कारीगरों की कमी से भी जूझ रहा है।

रोजाना बनते हैं लाखों जूते-चप्पल

मादीपुर में छोटे-छोटे कमरों में चलने इस उद्योग में रोजाना लाखों जोड़ी जूते चप्पल बन रहे हैं। मादीपुर फुटवियर मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष और मायो नाम से फुटवियर बनाने वाले जयंत लाल ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि मादीपुर में छोटे-बड़े मिलाकर 5,000 फुटवियर निर्माता हैं। जिनमें रोजाना लाखों जोड़ी जूते-चप्पल बन रहे हैं। जनपथ ब्रांड से फुटवियर बनाने वाली रिया चावला कहती हैं कि यहां रोजाना 3 से 4 लाख जोड़ी जूते चप्पल बनते हैं। सालाना यहां 8 से 10 करोड़ जोड़ी जूते चप्पल बनते हैं।

FLERE HISTORIER FRA Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

खत्म जंग तो ओएमसी पसंद

विश्लेषकों का मानना है कि अमेरिका-ईरान शांति समझौते से तनाव कम होने और घरेलू क्षेत्रों में कई सेक्टरों को लाभ होने की संभावना है।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

ओडिशा में खेलों के विकास के लिए 5000 करोड़ रुपये झोंकेगी सरकार

सरकार ने एक बड़ी स्पोर्ट्स वैली के निर्माण के साथ ही राज्य के हर प्रखंड में स्टेडियम बनाने की योजना भी बनाई है

time to read

3 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

युवा कॉकरोचों से कौन डरता है?

कुछ समय पहले दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) द्वारा आयोजित रैली ने देश की राजनीति की अन्यथा उदासीन और कमोबेश निष्क्रिय हालत में थोड़ी हलचल पैदा कर दी है।

time to read

4 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

तीन साल में केवल 3% पुराने वाहन हुए स्क्रैप: नीति आयोग

देश की सड़कों पर अपना जीवन पूरा कर चुके पुराने वाहनों (ईएलवी) में से 3 प्रतिशत से भी कम वाहनों को अगस्त 2022 से जुलाई 2025 के दौरान अधिकृत चैनलों के माध्यम से कबाड़ में बदला गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मई में आयात तेजी से बढ़ा

वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, मई में आयात में तेज बढ़ोतरी हुई और यह दूसरे सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया जिससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ गया और व्यापारिक वस्तु निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

मई में थोक महंगाई बढ़कर 9.68%

भारत का थोक मूल्य सूचकांक मई में बढ़कर 9.68 प्रतिशत हो गया।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

डिजिटल तकनीक, रक्षा व श्रम में साझेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच बातचीत, 14 क्षेत्रों में हुए समझौते

time to read

3 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

यूरोप, ब्रिटेन के लिए बढ़ी सीटें

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत से लोगों को दुनिया घुमाने की कमान यूरोप और ब्रिटेन की विमानन कंपनियों ने संभाली

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

खाड़ी में शांति की लहर, बाजार पर असर

सोमवार को वैश्विक बाजारों के साथ-साथ भारतीय शेयर बाजारों में भी तेजी देखी गई।

time to read

2 mins

June 16, 2026

Business Standard - Hindi

Business Standard - Hindi

होर्मुज: आपूर्ति बहाल होने से भारत उत्साहित

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर पहुंचने के साथ ही भारत होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते ईंधन की आपूर्ति बहाल होने के लिए काफी आशान्वित है।

time to read

3 mins

June 16, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size