Prøv GOLD - Gratis
दिल में एक ही राग 'तिरंगा'
Rupayan
|August 11, 2023
दिल में एक उमंग की तरह आता है 15 अगस्त। कुछ कहानी बीते दिनों की, कुछ आज की और कुछ आने वाले कल की। लेकिन हर साल आने के बाद भी, हर बार क्यों नया-सा हो जाता है - 15 अगस्त।
-
आगरा की प्रियंका आजादी के दिन अपने घर को तिरंगे के तीनों रंगों से सजाती हैं। दिल्ली की वंदना स्वतंत्रता दिवस पर अपनी सोसाइटी की महिलाओं के साथ अनगिनत कार्यक्रम कराती हैं। अंबाला की नेहा तो हर साल 15 अगस्त को बच्चों के साथ एक नई शुरुआत करती हैं। आजादी का जश्न मनाने के लिए इन महिलाओं ने अपना अलग और अनोखा तरीका निकाल रखा है। लेकिन सभी में एक बात समान है और वह है दिल पर छाया देशभक्ति का खुमार। वैसे यह सिर्फ इन महिलाओं की ही बात नहीं, पूरे देश में आधी आबादी इस दिन के अहसास को शिद्दत से जीती है और उमंग-उल्लास के साथ उत्सव मनाती है। कोई अपने बच्चों को देश को आजादी दिलाने वाले शहीद वीर सपूतों के किस्से-कहानियां सुनाती है, तो कुछ को देश-प्रेम से ओत-प्रोत फिल्में देखे बिना आजादी का पर्व अधूरा-सा लगता है। अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाली ऐसी ही कुछ महिलाएं बता रही हैं कि वे स्वतंत्रता दिवस को किस तरह मनाती हैं।
■ तीनों रंगों से घर को सजाती हूं
हमारे लिए स्वतंत्रता दिवस एक खास पर्व है। मैं इसकी तैयारी कई दिन पहले से ही शुरू कर देती हूं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल जब प्रधानमंत्री द्वारा लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है तो वह क्षण हम सबको आजादी के रंग में रंग देता है। मैं तो देशभक्ति से सराबोर हो जाती हूं। मेरे बच्चों में इस पर्व को लेकर काफी उत्साह रहता है। उनके स्कूल में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ड्रेसेस और एसेसरीज का पहले से ही प्रबंध करने में जुट जाती हूं।

Denne historie er fra August 11, 2023-udgaven af Rupayan.
Abonner på Magzter GOLD for at få adgang til tusindvis af udvalgte premiumhistorier og 10.000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Log ind
FLERE HISTORIER FRA Rupayan
Rupayan
समर में आपका स्टाइल बिखेरे जादू
क्या आप उनमें से एक हैं, जो हमेशा खूबसूरत दिखना चाहती हैं और फैशन से कोई समझौता नहीं करती। ऐसे में क्या आपने इस साल का समर ट्रेंड देखा?
4 mins
March 21, 2025
Rupayan
किडनी पथरी में हो गई क्या खाएं, क्या न खाएं?
किडनी में पथरी होना आम समस्या है, लेकिन इसका तुरंत इलाज बेहद जरूरी है। चिकित्सक कहते हैं कि आप अपने खान-पान पर ध्यान देकर भी इस समस्या से निपट सकती हैं।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आपका लव एंड लॉजिकल स्टाइल
पालन-पोषण में बच्चे की देखभाल, मार्गदर्शन और शिक्षा शामिल है। इसमें प्यार और अनुशासन के साथ बच्चे को आत्मनिर्भर बनाया जाता है। लेकिन अब आप इसमें लॉजिक यानी तर्क को भी जोड़ लें।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
हर कमरे की अलग जरूरत
घर में यदि कम वार्डरोब हों तो अव्यवस्था फैल जाती है और घर की सजावट फीकी हो जाती है। ऐसे में आवश्यकता होती है, हर कमरे की जरूरत के हिसाब से सही वार्डरोब बनवाने की।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
तोहफे की कीमत और आपकी नीयत
तोहफे का नाम सुनते ही हर किसी का चेहरा खिल उठता है। यह केवल एक भेंट नहीं, बल्कि प्यार और स्नेह का प्रतीक होता है, जो लेने वाले और देने वाले, दोनों को संतुष्टि और खुशी देता है। लेकिन कई बार कोई उपहार आपको निराश कर जाता है। ऐसे में आपको कैसा अनुभव होता है?
5 mins
March 21, 2025
Rupayan
हाइड्रा फेशियल का निखार
निखार जरूरी है, क्योंकि यह आत्मविश्वास बढ़ाता है। इसके लिए ढेर सारे ब्यूटी ट्रीटमेंट आ चुके हैं। इन्हीं में से एक है हाइड्रा फेशियल। जानकार कहते हैं कि यह आम फेशियल से अलग है।
2 mins
March 21, 2025
Rupayan
आप, कपड़े और होली के रंग
होली पर रंग खेलने के बाद उनको छुड़ाने के लिए कई बार आप ऐसी चीज का इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा पर दाने, रैशेस और इंफेक्शन हो जाते हैं। तो फिर त्वचा से रंग छुड़ाने का सही तरीका क्या है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
पड़ोसी के घर में खेलता है आपका बच्चा?
क्या आपके बच्चे का सबसे अच्छा दोस्त पड़ोस में रहता है या आप अपनी व्यस्तता के कारण उसे अपनी सहेली के घर छोड़ जाती हैं? ऐसे में आपको उसे कुछ बातें सिखानी होंगी।
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
यादों की तिजोरी में खुशियां खोजें
त्योहारों का मौसम आते ही घरों में रौनक लौट आती है। ऐसे में बरसों पुरानी यादें भी दस्तक देती हैं, जो मीठी भी होती हैं और कड़वी भी। लेकिन ऐसे मौके पर कड़वी बातों को याद करना जरूरी है?
2 mins
March 14, 2025
Rupayan
शिशु पर न आए कोई आंच
आप गर्भवती हैं, मगर होली पर रंग खेलने के लिए तो आपका मन भी ललचाएगा। चिकित्सकों के अनुसार, कुछ सावधानियां बरतकर आप अपने और शिशु के लिए होली को सुरक्षित बना सकती हैं।
5 mins
March 14, 2025
Translate
Change font size
