Prøv GOLD - Gratis
बारिश वाला प्यार
Manohar Kahaniyan
|November 2023
सेठ अवस्थी गरीब लोगों और अनाथालयों को दिल खोल कर दान देता था. पूरे शहर में लोग उसे देवता सेठ के रूप में जानते थे. फिर एक दिन इसी सेठ की होटल ओबराय में एक महिला ने बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी. कौन थी वह महिला और उस ने उस सेठ का खून क्यों किया?
राहुल मुंबई न्यूज का एक न्यूज रिपोर्टर था. 23 अक्तूबर को उस का जन्म दिन था, इसलिए वह दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहा था. उस दिन एक तो बारिश का सुहाना मौसम, उस पर यारदोस्तों का साथ मिल जाए तो मस्ती में सोने पे सुहागे वाला रंग चढ़ जाता है.
राहुल मुंबई में अकेला रहता था, उस का परिवार कर्नाटक में था, क्योंकि उस के मम्मीपापा वहां एक स्कूल चलाते थे, इसलिए वह यहां अकेला ही रह रहा था.
राहुल पार्टी के लिए अपने दोस्तों को ले कर होटल के लिए निकला. उस ने गाड़ी ओबराय होटल के बाहर रोक कर कर दोस्तों से कहा, "यार तुम लोग गाड़ी में बैठो, बारिश तेज है. मैं जरा देख कर आता हूं कि अंदर कोई सीट है या नहीं. क्योंकि यहां भीड़ तो ऐसी होती है, जैसे पूरा मुंबई इसी होटल में आता है."
जैसे ही राहुल कार का दरवाजा खोल कर होटल की तरफ बढ़ा, अचानक सामने से एक लड़की घबराई हुई लगभग भागते हुए आई और वह राहुल से टकरा गई. तभी वह लड़की राहुल की तरफ देख कर बोली, "ओह! आई एम सौरी."
राहुल ने भी झट से कहा, "इट्स ओके, बाई द वे, हैव यू एनी प्राब्लम? मेरा मतलब है आप इस तरह बेतहाशा क्यों भाग रही हैं, कोई परेशानी हो तो कहिए."
"जी नहीं, कोई परेशानी नहीं है. दरअसल, बारिश की वजह से मैं तेज आ रही थी."
"जी, फिर ठीक है."
इतने में जोर से बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली चमकी तो उस लड़की ने डर की वजह से राहुल को जकड़ लिया. जैसे ही राहुल ने लड़की की नजदीकी महसूस की तो उस के शरीर में भी सिहरन पैदा हुई. एक तो दोनों का जवान खून, उस पर बारिश का कहर ढहाता मौसम था. सीने की धड़कन की तरह पास गोरीचिट्टी परियों जैसी हसीना, रूप की मल्लिका थी. उस का शरीर गुंथा हुआ था. उस की सांसों से सांसें टकराईं तो राहुल जैसे होशोहवास खो बैठा. वह बुत बना वहीं खड़ा था. न जाने वह लड़की क्या बोल रही थी, उसे कुछ सुनाई नहीं दिया. उस की तंद्रा तब भी नहीं टूटी जब सामने से वहां टैक्सी आ कर रुकी. टैक्सी में बैठ कर वह उस की आंखों से ओझल हो गई.
Denne historie er fra November 2023-udgaven af Manohar Kahaniyan.
Abonner på Magzter GOLD for at få adgang til tusindvis af udvalgte premiumhistorier og 10.000+ magasiner og aviser.
Allerede abonnent? Log ind
FLERE HISTORIER FRA Manohar Kahaniyan
Manohar Kahaniyan
मामी से मोहब्बत
मई, 2025 के अंतिम सप्ताह में मंजू की रिश्तेदारी में शादी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
शादी में छिपी साजिश
पिछले अंक में आप ने पढ़ा कि धनराजजी और उन की पत्नी अंजलि ने अपनी बेटी प्रिया की शादी राज के साथ तय कर दी थी.
13 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
नक्सलियों का मिलिट्री ब्रेन माडवी हिडमा
बस्तर के घनघोर और बियाबान जंगल छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी भाग में स्थित है.
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
मालिक ने ही चुराए 32 करोड़ के हीरे
डायमंड और साड़ियों के लिए मशहूर गुजरात के सूरत शहर के कापोद्रा इलाके के कपूरवाडी में स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और रविवार की 3 दिनों की लगातार छुट्टी के बाद 18 अगस्त, 2025 को जब डी. के. संस के मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी अपनी कंपनी पहुंचे तो गेट में लगा ताला खुला हुआ था. यह देख कर वह चौंके. जल्दीजल्दी सीढ़ियां चढ़ कर चौथी मंजिल पर पहुंचे तो वहां सब कुछ अस्तव्यस्त था. उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है. वह सीधे वहां पहुंचे, जहां हीरे रखने वाली तिजोरी रखी थी.
9 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
ठगी का फरजी दूतावास
नटवर लाल को गुजरे हुए जमाना हो गया, लेकिन उस के जैसी कहानी को आगे बढ़ाने वालों की अब भी कमी नहीं है. ऐसी ही महाठगी की कहानी सामने आई है गाजियाबाद से. दिल्ली में करीब डेढ़ सौ से ज्यादा देशों के दूतावास या उच्चायोग मौजूद हैं, लेकिन हर्षवर्धन जैन नाम के एक नटवर लाल ने गाजियाबाद में एक नहीं, बल्कि 4-4 फरजी दूतावास खोल डाले. इन फरजी दूतावासों के जरिए उस ने ऐसेऐसे गैरकानूनी कार्य किए कि...
12 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
'कमला पसंद' मालिक की बहू के सुसाइड का राज
'घरेलू कलह मध्यमवर्गीय परिवारों में ही होती है, ' लोगों की इस धारणा को 'कमला पसंद' औद्योगिक घराने में घटी घटना ने नकार दिया है. लोगों को आश्चर्य इस बात पर है कि अरबपति परिवार की बहू दीप्ति चौरसिया ने साधनसंपन्न होने के बावजूद आत्महत्या क्यों की?
5 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
चीटर कौन दरोगा या उस की बीवी
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बी. बी. नगर का रहने वाला आदित्य कुमार लोचन यूपी पुलिस में दरोगा था. गांव के ही ताऊजी दिव्यांशी चौधरी नाम की युवती का रिश्ता आदित्य कुमार के लिए ले कर आए थे. जब आदित्य कुमार को पता चला कि उसे दहेज में स्कॉर्पियो और लाखों के जेवर मिलने वाले हैं तो उस ने शादी के लिए हां कर दी. पर कहते हैं न कि लालच बुरी बला है और इसी बला ने दरोगाजी को घेर लिया.
14 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
लाल किला बम ब्लास्ट आतंक का डोक्टर मौड्यूल
लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों को जो जानकारी मिली, उस से खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ चुकी है. अल फलाह यूनिवर्सिटी में डाक्टरों ने जिस तरह आतंक का मौड्यूल तैयार किया, वह देश में बड़ी तबाही करने का प्लान था. आखिर उच्चशिक्षित लोग आतंक के दलदल में क्यों उतरे?
7 mins
December 2025
Manohar Kahaniyan
भोली सूरत वाली कातिल प्रेमिका
उत्तरी दिल्ली से एक ऐसी हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है, जिसे सुनकर लोग सन्न रह गए.
1 mins
November 2025
Manohar Kahaniyan
फरजी सीबीआई असली डकैती
फिल्म 'स्पैशल 26' की तर्ज पर दिल्ली के एक प्रौपर्टी डीलर के औफिस में 7 लोगों की फरजी सीबीआई टीम ने छापा मार कर ढाई करोड़ रुपए लूट लिए. आखिर कौन थे ये लोग और उन्होंने कैसे बनाया इस बड़ी लूट का फुलप्रूफ प्लान?
13 mins
November 2025
Translate
Change font size

