يحاول ذهب - حر
जिम्मेदारियों का बोझ औरत ही क्यों सहे
April Second 2025
|Grihshobha - Hindi
घर का काम भी एक टीम वर्क है, बावजूद यह काम सिर्फ महिलाओं की ही जिम्मेदारी क्यों.....

औरतों के रोजमर्रा के जीवन पर आधारित फिल्म 'मिसेज' इन दिनों काफी चर्चा में है. इस फिल्म में एक ऐसी महिला की कहानी को दिखाया गया जिस की चाहत और सपने सिलबट्टे पर चटनी की तरह पिस कर रह गए. इस फिल्म में यह दिखाने की कोशिश की गई है कि कैसे शादी के बाद एक महिला का जीवन घर की चारदीवारी में घुट कर रह जाता है. कैसे एक महिला का सारा जीवन घरपरिवार की देखभाल और किचन में ही बीत जाता है.
घरेलू कामों का नाता लड़कियों के जीवन से जुड़ा हुआ है. भले ही कोई लड़की किसी समाज, परिवार में पैदा हुई हो, उसे बचपन से ही घर के कामों की शिक्षा दी जाती है यह कह कर कि उसे दूसरे घर जाना है. बुजुर्गों का कहना है कि चाहे लड़कियां कितनी ही पढ़लिख जाएं पर अपनी ससुराल जा कर उन्हें बनानी तो रोटियां हीं हैं.
सदियों से एक प्रथा चली आ रही है कि चाहे जो भी हो, घर के कामों की जिम्मेदारी तो महिलाओं की ही बनती है. उन्हें यह एहसास दिलाया जाता है कि खाना पकाना, कपड़े धोना, बरतन मांजना और घर के सभी सदस्यों का खयाल रखना महिला की ही जिम्मेदारी है. एक ही परिवार में लड़कों को पूरी आजादी दे दी जाती है और लड़कियों को रीतिरिवाजों और संस्कारों की बेड़ियों में बांध दिया जाता है. घर की जिम्मेदारियों के साथ उन्हें धार्मिक कर्मकांडों का भी हिस्सा बनना पड़ता है. आए दिन व्रतउपवास भी करने पड़ते हैं, चाहे उन की मरजी हो या न हो या चाहे वे शारीरिक रूप से कमजोर ही क्यों न हों, उन्हें अपने बेटे, पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह सब करना ही पड़ता है. लेकिन समाज ने पुरुषों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है.
कोई क्यों नहीं समझता
शालिनी वर्किंग वूमन है. रोज सुबह 4 बजे उठ जाती है. घर का सारा काम करती है, नाश्ता बना कर, बच्चों को उठा कर उन्हें तैयार कर स्कूल भेजती है. फिर पति और सास के लिए लंच तैयार कर 9 बजे तक अपने ऑफिस के लिए निकल जाती है. रोज उसे ऑफिस जानेआने में करीब 3 घंटे लग जाते हैं. शाम को थक कर जब घर पहुंचती है तो कोई उसे एक गिलास पानी के लिए भी नहीं पूछता, उलटे वही सब के लिए चाय बनाती है और फिर रात के खाने की तैयारी में लग जाती है. उसे बिस्तर पर जातेजाते रात के 11 बज जाते हैं. यही रोज का नियम है.
هذه القصة من طبعة April Second 2025 من Grihshobha - Hindi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Grihshobha - Hindi

Grihshobha - Hindi
अपनी यादों को ऐसे रखें सुरक्षित
नए डिजिटल तरीके अपना कर आप अपने फोटोज को ताउम्र सुरक्षित रख सकते हैं, कुछ इस तरह...
5 mins
March Second 2026

Grihshobha - Hindi
अंबिका अग्रवाल
डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पेरेंटिंग
2 mins
March Second 2026

Grihshobha - Hindi
नीना गुप्ता
“अपने अभिनय, कला और निर्देशन द्वारा महिलाओं की कहानियां, उनकी दुनिया के सामने रखती हैं”
1 min
March Second 2026

Grihshobha - Hindi
पायल कपाड़िया
\" पायल भारत में आधारहीन उपेक्षित कहानियों को उजागर करने वाली और मुख्यधारा की धारणाओं को चुनौती देने वाली एक नई आवाज के रूप में उभरी हैं\"
1 min
March Second 2026

Grihshobha - Hindi
ऐसे निभाएं ओवर पजैसिव सासूमां से
सासूमां के नैगेटिव स्वभाव की वजह से वह दिन दिन चिड़चिड़ी होती जा रही है, तो उन्हें हैंडल करने के कारगर टिप्स जानिए ....
4 mins
March Second 2026

Grihshobha - Hindi
सपनों की नगरी मुंबई में गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड्स 2026 से सम्मानित हुई खास महिलाएं
गृहशोभा इंस्पायर अवार्ड में बुलंद सोच रखने वाली ऐसी महिला शख्सियतों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने समाज को एक नया रास्ता दिखाया, महिलाओं के हक के लिए आवाज उठाई या फिर अपने काम से विश्व परिदृश्य में भारत का परचम लहराया, ऐसी साहसी और आत्मविश्वास से भरी महिलाएं जिन्होंने अपने सामने आने वाली सभी मुश्किलों को पार कर एक नई राह बनाई.
2 mins
March Second 2026

Grihshobha - Hindi
बोल्ड लुक के लिए लिप कलर
परफैक्ट लुक के लिए कैसा हो लिप कलर...
2 mins
March Second 2026
Grihshobha - Hindi
वी बोथ मिस्ड द ट्रेन
मेरी एक गलती के कारण 2 प्यार करने वाले सदा के लिए दूर हो गए और फूल की रखवाली कांटे के हिस्से आ गई...
8 mins
March Second 2026

Grihshobha - Hindi
सुप्रिया पाठक इंपावरमेंट थ्रू इंटरटेनमेंट अवार्ड
\"मैं चाहती हूं कि फिल्म मेकर दर्शकों को ब्लेम न करें बल्कि अलगअलग पौजिटिव चीजें दे कर तो देखें, हो सकता है चल जाएं\"
5 mins
March Second 2026

Grihshobha - Hindi
स्ट्रैटजी प्लानिंग सीख कर प्रोफैशनल जर्नी को आगे बढ़ाने का रास्ता बता रही हैं सौम्या...
सौम्या मोहंती 28 सालों से मार्केटिंग रिसर्च में है, जहां वे उपभोक्ताओं को समझ, उन की आवाज प्लान और स्ट्रैटजी के रूप में सामने रखती है. आज गृहशोभा उन के इंटरव्यू के जरीए स्कूल से कालेज की ओर बढ़ते स्टूडेंट्स के लिए कुछ एडवाइस और गाइडेंस ले कर आई है.
4 mins
March Second 2026
Listen
Translate
Change font size

