يحاول ذهب - حر
स्किन टाइटनिंग के असरदार और ट्रेंडिंग ट्रीटमेंट्स !
June 2025
|Grehlakshmi
उम्र बढ़ने, वजन कम करने या जीवनशैली की वजह से त्वचा ढीली पड़ सकती है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं ! अब कई स्किन टाइटनिंग ट्रीटमेंट्स उपलब्ध हैं जो त्वचा को फिर से जवां और स्वस्थ बना सकते हैं। जानिए इन सुरक्षित और असरदार तरीकों के बारे में।
जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा की इलास्टिसिटी कम हो जाती है और त्वचा ढीली नजर आने लगती है। चेहरे, गर्दन, बाजू और पेट जैसी जगहों पर ढीली त्वचा दिखना आम बात है, खासकर अगर आपने हाल ही में वजन घटाया हो या उम्र 30 के पार हो। लेकिन अच्छी बात यह है कि अब त्वचा में कसावट के लिए कई आधुनिक और प्रभावी विकल्प मौजूद हैं। आजकल मेडिकल साइंस और ब्यूटी टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ चुकी है कि बिना सर्जरी के भी त्वचा को टाइट और टोन्ड बनाया जा सकता है। इन ट्रीटमेंट्स में न केवल आपकी त्वचा की कसावट लौटती है, बल्कि यह त्वचा को अंदर से रिपेयर करके उसका ग्लो भी वापस लाते हैं। सबसे अच्छी बात- ये प्रक्रियाएं सुरक्षित हैं और कुछ ही सेशन्स में असर दिखने लगता है। चाहे आप फेस की ढीली त्वचा से परेशान हों या बॉडी पार्ट्स की, सही स्किन टाइटनिंग ट्रीटमेंट चुनकर आप फिर से जवां और आत्मनिर्भर महसूस कर सकते हैं। आइए जानते हैं स्किन टाइटनिंग के 5 ऐसे प्रमुख और लोकप्रिय ट्रीटमेंट्स जो आजकल सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
1. रेडियोफ्रीक्वेंसी थेरेपी: बिना दर्द के टाइट स्किन का उपाय
रेडियोफ्रीक्वेंसी ट्रीटमेंट एक नॉन-सर्जिकल प्रोसेस है जो त्वचा की गहराई में जाकर कोलेजन को स्टिम्युलेट करता है। यह प्रक्रिया हल्की गर्मी से त्वचा को अंदर से टोन करती है, जिससे वह कसाव पाती है और झुर्रियां कम होती हैं। आरएफ थेरेपी खासतौर पर चेहरे, गर्दन और हाथों के लिए बेहद असरदार मानी जाती है। इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता और सेशन के बाद आप तुरंत अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां कर सकते हैं।
2. अल्ट्रासाउंड थैरेपी: स्किन लिफ्टिंग का एडवांस तरीकाهذه القصة من طبعة June 2025 من Grehlakshmi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Grehlakshmi
Grehlakshmi
12 नहीं 13 महीने का होगा साल 2026 जानें कैसे बनता है यह संयोग
साल 2026 में पंचांग के अनुसार अधिमास का संयोग बन रहा है, जिससे 12 नहीं बल्कि 13 महीने होगा। यह घटना हर तीन साल में होती है।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
पुराने स्वेटर से तैयार करें खूबसूरत होम डेकोर
पुराने स्वेटर सिर्फ कपड़ा नहीं - वे घर में गर्माहट, स्टाइल और क्रिएटिविटी जोड़ने का क खूबसूरत तरीका हैं। थोड़ी-सी मेहनत और कल्पना के साथ आप इनसे शानदार कम खर्चीले और दिल को छू लेने वाले सजावटी सामान बना सकते हैं।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
ठंड में परिवार को दें स्वाद की 5 मीठी सौगातें
जब सर्द हवाएं चलती हैं और रसोई से घी, गुड़ और मसालों की खुशबू फैलती है, तो मीठा कुछ खाने का मन अपने आप हो जाता है। होम शेफ कविता जोशी ने अपने कुछ खास गरमागरम परोसे जाने वाले डेजर्ट्स की रेसिपीज शेयर की हैं।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
सर्द हवाओं में जोड़ों की सेहत संभालें
सर्दियों में ठंड के कारण जोड़ों में अकड़न और दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इस मौसम में शरीर का ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है, जिससे जोड़ों में जकड़न महसूस होती है। ऐसे में सहीं खानपान और सावधानी से इस दर्द से राहत पाई जा सकती है।
4 mins
December 2025
Grehlakshmi
जापानी ब्यूटी हैक्स से पाएं त्वचा पर शीशे जैसी चमक
जापानी स्किनकेयर रूटीन में डबल क्लींजिंग, एक्सफोलिएशन, हाइड्रेटिंग टोनर, एसेंस, सीरम, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन शामिल होते हैं। यह रूटीन त्वचा को साफ, हाइड्रेटेड और जवां बनाए रखने में मदद करता है।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
राजस्थान के ये 5 पकवान नहीं खाए तो क्या खाया
होली के त्यौहार की तारीख काफी नजदीक है। ऐसे में घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनाए जाते हैं। तो क्यों न इस बार होली में राजस्थान में बनने वाली खास रेसिपीज का इस होली लुत्फ उठाया जाए। यहां के 5 खास पकवानों के बारे में जानते हैं, जिसे आप इस बार होली पर बनाकर मेहमानों को परोस सकती हैं।
2 mins
December 2025
Grehlakshmi
इलेक्ट्रिक केटल मिनटों में बनाए खाना
क्या आप कम समय में स्वादिष्ट खाना बनाना चाहते हैं? इलेक्ट्रिक केटल आपके किचन का नया साथी है जो मिनटों में पानी उबालने से लेकर नूडल्स और सूप तक तैयार कर सकता है।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
ठंड और प्रदूषण में त्वचा की करें स्मार्ट केयर
त्वचा की असली चमक सिर्फ क्रीम या फेस पैक से नहीं, बल्कि आपके शरीर की सेहत से आती है।
3 mins
December 2025
Grehlakshmi
चुनिए हर मौके के लिए परफेक्ट आईशैडो
अगर सर्दियों में अपनी सुस्त और बेजान आंखों में रंग भरना चाहती हैं, तो यहां कुछ लेटेस्ट आई शैडो के कलर पैलेट के बारे में बताया जा रहा है।
1 mins
December 2025
Grehlakshmi
घर बैठे-बैठे ठंड में सुस्ती नहीं, शरीर में बनाए रखें फुर्ती
सर्दियां आपके शरीर को आराम नहीं बल्कि मूल अवस्था में लौटने का मौका देती है। थोड़ी योजना, थोड़ी मेहनत और ढेर सारी प्रेरणा आपको इस सर्दी भी ऊर्जावान, सेहदमंद और सकारात्मक बनाए रखेगा।
4 mins
December 2025
Listen
Translate
Change font size
