Facebook Pixel {العنوان: سلسلة} | {اسم المغناطيس: سلسلة} - {الفئة: سلسلة} - اقرأ هذه القصة على Magzter.com
استمتع بـUnlimited مع Magzter GOLD

استمتع بـUnlimited مع Magzter GOLD

احصل على وصول غير محدود إلى أكثر من 9000 مجلة وصحيفة وقصة مميزة مقابل

$149.99
 
$74.99/سنة

يحاول ذهب - حر

ट्रम्प और मस्क की दोस्ती में दरार! अब क्या कहते हैं सितारे?

July 2025

|

Jyotish Sagar

मस्क ने ट्रम्प के खिलाफ लगातार कई पोस्ट किए और उन्हें 'अहसान फरामोश' तक कहा। मस्क ने लिखा, “मेरे बिना ट्रम्प चुनाव हार जाते।” इस पर ट्रम्प ने कहा कि वे “मस्क के बिना भी चुनाव जीते जाते।”

ट्रम्प और मस्क की दोस्ती में दरार! अब क्या कहते हैं सितारे?

17 मई, 2025 को अमेरिकी संसद में ट्रम्प का 'बिग ब्यूटीफुल बिल’ पास हुआ, जिसका मस्क ने खुलकर विरोध किया। मस्क का कहना था, "DOGE का मकसद सरकारी खर्चों में कटौती करना है और यह बिल फजूलखर्ची को बढ़ावा देने वाला है।” और उसके बाद मस्क ने DOGE से इस्तीफा दे दिया। विश्व के सबसे ताकतवर व्यक्ति डोनाल्ड ट्रम्प और सबसे अमीर व्यक्ति इलॉन मस्क के बीच तनातनी अब बाहर आ गई। इलॉन मस्क ट्रम्प प्रशासन से दूर हो गए। तब ऐसा लग रहा था कि इलॉन मस्क अपने बिजनेस में व्यस्त हो जाएँगे और ट्रम्प अपने शासन में, परन्तु चहारदीवारी के भीतर की यह लड़ाई 05 जून, 2025 को सोशल मीडिया पर खुलकर आ गई।

भारतीय समयानुसार, 05 जून को रात 09:35 बजे व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प ने कहा कि "मैं चाहूँगा कि मस्क बिल की बजाय मेरी आलोचना करें, क्योंकि बिल शानदार है। उन्हें इस बिल के बारे में सब पता था। जब उन्हें पता चला कि हम इलेक्ट्रिक व्हीकल मैंडेट को खत्म करेंगे, तो उन्हें दिक्कत होने लगी। सरकार से अलग होते ही उनकी राय बदल गई। मैंने उनकी बहुत मदद की, मैं निराश हूँ।”

ट्रम्प के इस बयान के आते ही रात 09:55 बजे इलॉन मस्क ने 'X' पर ट्वीट किया कि “यह झूठ है। मुझे यह बिल कभी नहीं दिखाया गया। इसे आधी रात में इतनी जल्दी पास किया गया कि किसी भी सांसद को इसे पढ़ने का मौका ही नहीं मिला।”

इसके बाद मस्क ने ट्रम्प के खिलाफ लगातार कई पोस्ट किए और उन्हें 'अहसान फरामोश' तक कहा। मस्क ने लिखा, "मेरे बिना ट्रम्प चुनाव हार जाते।” इस पर ट्रम्प ने कहा कि वे “मस्क के बिना भी चुनाव जीते जाते।”

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया ‘टूथ सोशल’ पर लिखा, "इलॉन मेरे लिए परेशानी बन रहे थे। मैंने उन्हें जाने के लिए कहा। मैंने उनका EV मैंडेट खत्म कर दिया, जो लोगों को ऐसी इलेक्ट्रिक कारें खरीदने के लिए मजबूर करता था, जिन्हें कोई नहीं चाहता। उन्हें पता था कि मैं ऐसा करूँगा, फिर वह पागल हो गए!”

मस्क ने ट्रम्प पर महाभियोग लगाने तक की माँग की। ट्रम्प के इस्तीफे और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को अगला राष्ट्रपति बनाने की माँग करने वाली एक पोस्ट पर मस्क ने सहमति भी जताई।

المزيد من القصص من Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

क्या लिखा है हमारे भाग्य में...?

ज्योतिष और प्रारब्ध

time to read

13 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

ग्रहों के अंशों का महत्त्व

लग्न की डिग्री बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। कुण्डली में जितने भी ग्रहों की डिग्री लग्न की डिग्री के आस-पास होते हैं, वे सभी अपना पूर्ण फल देने में समर्थ होते हैं।

time to read

8 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें मनाएँ कैसे?

मनुष्य का पूरा जीवन 9 ग्रहों की 27 नक्षत्रों में चाल और दृष्टि पर टिका हुआ है। सामान्य भाषा में कहें, तो जब ग्रहों की कृपा होती है, तो मनुष्य बलवान् हो जाता है और जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो वह भिखारी भी बन जाता है। इस आलेख में हम बता रहे हैं कि जब ग्रह नाराज हो जाएँ, तो उन्हें कैसे मनाएँ?

time to read

2 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कन्या लग्न के नवम भाव में स्थित शुक्र एवं शनि के फल

कैसे करें सटीक फलादेश (भाग-227)

time to read

7 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

श्रीशंकराचार्यकृत श्रीनृसिंहभुजङ्गस्तोत्रम्

(मूल मातृका/पाण्डुलिपि से प्रथम बार प्रकाशित एवं अनूदित)

time to read

6 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कोकिलावन जहाँ शनिदेव रो पड़े श्रीकृष्ण के दर्शन को!

मथुरा जनपद की पावन भूमि, जहाँ प्रत्येक कण में श्रीकृष्ण की लीलाओं की सुगन्ध व्याप्त है, वहीं कोसी और नन्दगाँव के मध्य स्थित कोकिलावन दिव्य और रहस्यमयी तीर्थस्थली के रूप में प्रसिद्ध है।

time to read

3 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कैसी रहेगी सम्राट चौधरी की सरकार?

शपथ ग्रहण कुण्डली विश्लेषण

time to read

2 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

कुण्डली में विवाह, सन्तान एवं दाम्पत्य सुख : एक पर्यवेक्षण

मनुष्य जीवन का सबसे कोमल, जटिल और जरूरी पक्ष होता है- विवाह, सन्तान और दाम्पत्य जीवन। यह वह पक्ष है जहाँ प्रेम, आत्मीयता, त्याग और संघर्ष की असली परीक्षा होती है।

time to read

5 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

नीचराशिस्थ बुध के फल

जन्मपत्रिका में नीचराशिस्थ ग्रहों के फल : एक विस्तृत अध्ययन (भाग-21)

time to read

13 mins

May 2026

Jyotish Sagar

Jyotish Sagar

वोट से क्रान्ति के नायक पीटर माग्यार

जन्मपत्रिका विश्लेषण

time to read

9 mins

May 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size