يحاول ذهب - حر
गर्दिश में 'आवारा'
January 18, 2026
|Jansatta
पशु प्रेमी बनाम इंसानों की सुरक्षा पर चल रही शीर्ष बहस रेबीज से होने वाली मौत सबसे बड़ा खौफ
-
राज कपूर की फिल्म 'आवारा' का गीत, 'आवारा हूं, या गर्दिश में हूं, आसमान का तारा हूं' ने सड़कों की जिंदगी को एक रुमानियत दी थी। भारतीय शहरों में यह रुमानियत सड़कों पर कुत्तों को लेकर भी उमड़ी। आवारा कुत्तों को खिलाने व उनकी देखभाल करने का एक बड़ा तबका तैयार हुआ। जल्द ही यह रुमानियत खौफ में बदल गई, जब आवारा कुत्तों के काटने से लोगों की जान पर बन आई। क्या बच्चे और बड़े, सभी आवारा कुत्तों के काटने के शिकार हुए। भारत में बढ़ते रेबीज के मामले और मौत से खौफ इतना पसरा कि यह जनसंचार माध्यमों की सुर्खियां बना। कुत्तों के हमलों के खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तैरने लगे। पिछले दिनों दिल्ली और देश में आवारा कुत्तों के हमलों से घायल और मौत के मामलों पर शीर्ष अदालत ने खुद संज्ञान लिया। इस मसले पर अदालती बहस जारी है। पशु प्रेमी और इंसानी सुरक्षा आमने-सामने है। कभी पशु प्रेमियों की आंखों के तारे, और अभी गर्दिश में गए आवारा कुत्तों पर सरोकार की पड़ताल।
भारत में कम से कम छह करोड़ आवारा कुत्ते हैं। हालांकि, साल 2019 के सरकारी आंकड़ों के अनुसार ऐसे कुत्तों की संख्या 1.53 करोड़ है। सर्वेक्षणों में अकेले दिल्ली में लगभग 10 लाख कुत्ते पाए गए। इसी से संबंधित एक और तथ्य यह है कि वैश्विक स्तर पर रेबीज से होने वाली मौत में से एक तिहाई से अधिक भारत में होती हैं।
ज्यादातर पश्चिमी देशों के विपरीत, भारतीय संस्कृति और कानून कुत्तों को मारने पर रोक लगाते हैं। इसके बजाय, कुत्तों को पकड़ा जाता है, उनका बंध्याकरण किया जाता है, उन्हें टीका लगाया जाता है और सबसे अहम यह है कि उन्हें उनके मूल क्षेत्र में वापस छोड़ दिया जाता है।
अगस्त 2025 में हालात बदल गए। कई बच्चों को आवारा कुत्तों ने नोच डाला। इसके बाद सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली और आसपास के इलाकों के सभी आवारा कुत्तों को पकड़ कर आश्रय स्थलों या पशुशालाओं में रखने का संक्षिप्त आदेश दिया और दशकों में पहली बार सड़कों को कुत्तों से मुक्त करने का वादा किया। हालांकि यह आदेश अव्यावहारिक था। लाखों कुत्तों के लिए आश्रय स्थल होना असंभव है। इसका पशु अधिकार समूहों की ओर से तीखा विरोध हुआ। दो दिन के भीतर, अदालत ने अपना फैसला पलट दिया और लंबे समय से चली आ रही बंध्याकरण नीति को बहाल कर दिया।
هذه القصة من طبعة January 18, 2026 من Jansatta.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Jansatta
Jansatta
सुखना झील को और कितना सुखाओगे
प्रधान न्यायाधीश ने चिंता जताते हुए कहा
1 mins
January 22, 2026
Jansatta
कोई भी शक्ति निरकश नहीं हो सकता
मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा
3 mins
January 22, 2026
Jansatta
निजाता की निधि
सूचना के इस असीमित एवं अनियंत्रित प्रवाह के दौर में हम सब सार्वजनिक प्रदर्शन को आतुर हैं।
4 mins
January 22, 2026
Jansatta
गौतमबुद्धनगर में पांच साल में 546 जिंदगियां खत्म
सर्दी के सितम के साथ ही दिल्लीएनसीआर, खासकर गौतमबुद्धनगर की सड़कों पर मौत का सफेद साया और गहराता जा रहा है।
2 mins
January 22, 2026
Jansatta
हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार, लेकिन अभी भी बहुत खराब श्रेणी में
राजधानी दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण में हल्का सुधार देखा गया, लेकिन हवा की गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है।
1 min
January 22, 2026
Jansatta
दो बड़े नालों का होगा ड्रोन से सर्वेक्षण, 47 स्थानों पर हर महीने होगी पानी की जांच
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को यमुना को पुनर्जीवित करने के लिए एक व्यापक और तकनीक-आधारित योजना 2028 (मिशन मोडएक्शन प्लान) की घोषणा की है।
2 mins
January 22, 2026
Jansatta
दिल्ली पुलिस का दावा वर्ष 2025 में संगीन अपराधों में कमी, वसूली बनी बड़ी चुनौती
राजधानी में पिछले वर्ष आपराधिक वारदातों में कमी आने का दावा दिल्ली पुलिस ने बुधवार को किया।
1 min
January 22, 2026
Jansatta
शिक्षा में नवाचार की चुनौतियां
दावा किया जाता है कि वैश्विक स्तर पर विज्ञान और नवाचार के मामले में भारत तेजी से उभर रहा है।
5 mins
January 22, 2026
Jansatta Delhi
भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया
अभिषेक शर्मा ने खेली अर्धशतकीय पारी, श्रृंखला में भारतीय टीम ने बनाई 1-0 की बढ़त
1 min
January 22, 2026
Jansatta
पर्यावरण की परवाह
देश में अवैध और अवैज्ञानिक तरीके से खनन तथा इसके पर्यावरण पारिस्थितिकी पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर अक्सर सवाल उठते रहे हैं।
2 mins
January 22, 2026
Listen
Translate
Change font size

