يحاول ذهب - حر
प्रायश्चित की परतें
December 29, 2025
|Jansatta
प्रायश्चित एक मानवीय भावना है, जो हमें जीवन में सही राह पर जाने की प्रेरणा प्रदान करती है।
कई बार हमें यह भी लगता है कि अब वक्त निकल गया, तो अब इसके विषय में क्या ही किया जा सकता है। मगर प्रायश्चित का यह भाव किसी भी वक्त का मोहताज नहीं होता है। यह हमारे कल की गलती को आज का सबक बनाता है, जिससे आजीवन हम सीखते रहते हैं। जीवन में हम सभी कभी न कभी किसी न किसी प्रकार की गलती कर बैठते हैं। यह मानव होने के नाते स्वाभाविक ही है कि हमसे गलती होगी। हमारी यही गलतियां हमें बहुत कुछ सिखाती है। चाहे आर्थिक मामले हों, सामाजिक मामले या फिर कोई भावनात्मक, प्रायश्चित उस हर गलती के लिए एक जरूरी अध्यापक की तरह है, जो हमें सिखाता है कि एहसास के इस भाव से हम अपने आने वाले वक्त को कैसे सुधारें।
कई बार कुछ लोगों को ऐसा भी लग सकता है कि हमें अपनी भूलों के प्रति इतना ज्यादा गंभीर नहीं होना चाहिए, क्योंकि ये हमें शायद नकारात्मकता की ओर ले जाएं। मगर प्रायश्चित और पश्चाताप दोनों में काफी फर्क है। प्रायश्चित हमें अपनी गलतियों को सुधारने की दिशा में लेकर जाता है, जबकि पश्चाताप केवल एक अहसास है। प्रायश्चित एक महत्त्वपूर्ण चीज है, जो क्रियात्मक रूप में की जाती है। इसलिए पश्चाताप के बजाय प्रायश्चित की दिशा में कदम बढ़ाना चाहिए, ताकि हम नकारात्मक न बनें और अपनी भूलों को सुधारने के प्रयास में लग जांए। हम सफल तभी होंगे, जब हमारा मन इस ओर बिल्कुल पवित्र, सहज और सरल होगा। ऐसे में यह भावना हमें किसी भी तरह की नकारात्मकता प्रदान नहीं कर सकती है।
هذه القصة من طبعة December 29, 2025 من Jansatta.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Jansatta
Jansatta Delhi
जापान में संसद भंग, आठ फरवरी को मध्यावधि चुनाव का रास्ता साफ
जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने शुक्रवार को संसद के निचले सदन को भंग कर दिया जिससे आठ फरवरी को मध्यावधि चुनाव कराए जाने का रास्ता साफ हो गया।
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
डब्ल्यूएचओ से अमेरिका के 78 वर्ष के नाते को ट्रंप ने किया खत्म
अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से हटने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
लोकपाल को महुआ के खिलाफ निर्णय लेने के लिए मिले दो माह
दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को लोकपाल को कथित 'नकदी के बदले सवाल' मामले में तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ सीबीआइ को आरोपपत्र दाखिल करने की मंजूरी देने के मुद्दे पर विचार करने के लिए और दो महीने का समय दिया है।
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
बीएमडब्ल्यू हादसे पर दिल्ली पुलिस ने अदालत को बताया
नवजोत को जानबूझकर दूर के अस्पताल ले जाया गया
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर प्राथमिकी दर्ज
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फार जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी में अशांति फैलाने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
शांति के खिलाफ
पिछले कुछ समय से मणिपुर में जिस तरह हालात थोड़े काबू में दिख रहे हैं, उसके मद्देनजर यह उम्मीद स्वाभाविक है कि अब शायद वहां शांति और स्थिरता लौट सकेगी।
2 mins
January 24, 2026
Jansatta Delhi
पुनरीक्षण : बंगाल में रोजाना तीन से चार लोग कर रहे आत्महत्या
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की कवायद को लेकर फैली चिंता के कारण हर दिन तीन से चार लोग आत्महत्या कर रहे हैं।
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
गणतंत्र दिवस : 30 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात
राजधानी में गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 30,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों की 70 से अधिक कंपनियों को तैनात किया जाएगा।
1 min
January 24, 2026
Jansatta Delhi
चुनौतियों के बीच गतिमान अर्थव्यवस्था
वैश्विक चुनौतियों, अनिश्चितताओं और अमेरिकी शुल्क के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत दिखाई दे रही है। हाल में सामने आई विभिन्न रपटों में वर्ष 2026 में भी देश के विकास की गति कायम रहने की संभावना जताई गई है।
5 mins
January 24, 2026
Jansatta Delhi
ईडी ने गोवा, हरियाणा और दिल्ली में छापे मारे
गोवा के नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' के प्रवर्तकों के खिलाफ धन शोधन का मामला दर्ज करने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को गोवा, हरियाणा और दिल्ली में छापे मारे।
1 mins
January 24, 2026
Listen
Translate
Change font size

