Facebook Pixel {العنوان: سلسلة} | {اسم المغناطيس: سلسلة} - {الفئة: سلسلة} - اقرأ هذه القصة على Magzter.com

يحاول ذهب - حر

नई खेल नीति में संगठनों की निगरानी और राजनीतिक हस्तक्षेप पर रहेगी नजर

July 06, 2025

|

Jansatta

युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे का मानना है कि खेल ऐसा क्षेत्र है, जिसमें राजनीति नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि नई खेल नीति में खेल संगठनों की निगरानी से लेकर इनमें राजनीतिक हस्तक्षेप पर भी नजर रहेगी। साथ ही कोच के प्रशिक्षण से लेकर खेल संगठनों में किसी भी तरह के उत्पीड़न व अन्य शिकायतों की निगरानी की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमें अपने खेल को इतना मजबूत बनाना है कि 2036 में ओलंपिक की मेजबानी कर सकें। उनका दावा है कि 'माय भारत' पोर्टल के जरिए पूरा देश खेल से जुड़ रहा है। खडसे 'खेलो इंडिया' को सरकार का सफल अभियान मानती हैं, जिसके जरिए नए खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। नई दिल्ली में कार्यकारी संपादक मुकेश भारद्वाज की रक्षा खडसे के साथ बातचीत के चुनिंदा अंश।

नई खेल नीति में संगठनों की निगरानी और राजनीतिक हस्तक्षेप पर रहेगी नजर

• युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री ...। युवाओं से संबंधित मंत्रालय की कमान एक युवा को दी गई। इस जिम्मेदारी भरे पद के साथ एक साल पूरे हुए। कैसा रहा यह समय ?

•• मेरे राजनीतिक जीवन की शुरुआत बहुत कम उम्र में हो गई थी। तेईस साल की उम्र में मैं सरपंच बनी और उसके बाद जिला पंचायत में ढाई साल काम किया। छब्बीस साल की उम्र में मैं लोकसभा के लिए चुनी गई। युवाओं से जुड़े मंत्रालय में अवसर देने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की शुक्रगुजार हूं। पिछले एक साल में मैंने जितना इस मंत्रालय को समझा है उस हिसाब से यही कह सकती हूं कि हमारा देश युवाओं का देश है। अगर युवाओं के लिए कुछ करने का मौका मिला है तो आपको देश को मजबूत करने का मौका मिला है।

• आपने कहा कि भारत युवाओं का देश है और आपका मंत्रालय युवाओं को काफी कुछ दे सकता है। खेल मंत्रालय के द्वारा उठाए गए उन कदमों की जानकारी दीजिए जो प्रभावी हुए हों।

•• युवा एवं खेल मंत्रालय की तरफ से कई ऐसी योजनाएं शुरू की गई हैं जो युवाओं को देश के साथ जोड़ कर आगे बढ़ने का रास्ता तैयार करेगी। मोदी जी का मानना है कि शासन-प्रशासन की सभी व्यवस्थाओं में युवाओं की भागीदारी हो ताकि उन्हें अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो। सबसे पहले तो हमें भावना के स्तर पर सबको एकजुट करना है। पहले 'नेहरू युवा केंद्र संगठन' नामक योजना थी। इसके साथ दिक्कत थी कि इसे खास राजनीतिक दल के साथ जोड़ दिया जाता था। एक बड़े तबके को इसके साथ जुड़ने में दिक्कत होती थी। इसलिए जब मंत्रालय ने खेल को लेकर पोर्टल शुरू किया तो उसका नाम 'माय भारत' यानी मेरा देश रखा। इस योजना का मकसद युवाओं को खेल से जोड़ना था। आज इसके जरिए लगभग 1.75 लाख युवा हमसे जुड़ चुके हैं। सारी योजनाएं, स्वयंसेवा के सभी कार्यक्रम हम इस पोर्टल पर ला रहे हैं। यह युवाओं को रोजगार के अवसर भी दे रहा है। कालेजों से लेकर अंतरिक्ष तक में जो अच्छा काम हो रहा है उससे युवाओं को जोड़ रहे हैं। पहले आम युवा सरकार से दूरी बरतते थे। हमने युवाओं की इस उदासीनता को तोड़ा है।

المزيد من القصص من Jansatta

Jansatta

तजिंदरपाल सिंह तूर ने गोला फेंक में स्वर्ण पदक जीता

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और राष्ट्रीय रिकार्ड धारक तजिंदरपाल सिंह तूर ने शनिवार को 'इंडियन ओपन थ्रो' प्रतियोगिता के पहले दिन गोला फेंक (शाट पुट) स्पर्धा में 20 मीटर से अधिक का थ्रो करके स्वर्ण पदक जीता।

time to read

1 min

March 08, 2026

Jansatta

हिंदू-सिख शरणार्थियों को मिलेगी नागरिकता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, कांग्रेस चाहे जितना विरोध कर ले

time to read

2 mins

March 08, 2026

Jansatta

वाहन नंबरों पर चढ़ा ज्योतिष का रंग, राजस्व में भी उछाल

आधुनिकता और तकनीक के केंद्र गौतमबुद्धनगर में इन दिनों नई गाड़ी खरीदने वाले लोग अब सिर्फ इंजन की क्षमता या माइलेज ही नहीं देख रहे, बल्कि अपने वाहन की 'किस्मत' को लेकर भी खासे संजीदा हैं।

time to read

1 mins

March 08, 2026

Jansatta

दिव्यांश और ख्याति ने 10 मीटर एअर राइफल टी3 फाइनल जीता

दिव्यांश सिंह पंवार और ख्याति चौधरी ने शनिवार को निशानेबाजी राष्ट्रीय चयन ट्रायल्स 3 (ग्रुप ए) में 10 मीटर एअर राइफल में क्रमशः पुरुषों और महिलाओं की स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया।

time to read

1 min

March 08, 2026

Jansatta

प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत को सबसे बेहतर व्यापारिक समझौता मिला

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा भारत-अमेरिका संबंध सुदृढ़ और बहुआयामी हैं

time to read

2 mins

March 08, 2026

Jansatta

नाम जोड़ने के लिए करीब 70 लाख, हटाने के लिए 2.68 लाख प्रपत्र मिले

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) प्रक्रिया के तहत छह जनवरी से छह मार्च के बीच मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए प्रपत्र-6 के माध्यम से 70.69 लाख से अधिक दावे और प्रपत्र-7 के माध्यम से 2.68 लाख आपत्तियां प्राप्त हुई हैं।

time to read

1 min

March 08, 2026

Jansatta

ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध की आंच रसोई तक, घरेलू सिलेंडर 60 रुपए महंगा

पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका-इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में उछाल के बीच शनिवार को घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की कीमत में 60 रुपए और वाणिज्यिक सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपए की भारी वृद्धि की गई है।

time to read

2 mins

March 08, 2026

Jansatta

निशांत को उपमुख्यमंत्री बनाने का फैसला

हरिनारायण सिंह का दावा, विधायक दल की बैठक में लिया

time to read

2 mins

March 08, 2026

Jansatta

भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की कड़ी चुनौती से पाना होगा पार

बेहद प्रतिभाशाली और लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में होने वाले टी20 विश्व कप के फाइनल में इतिहास रचने की उम्मीदों का बोझ होगा, भले ही सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

time to read

2 mins

March 08, 2026

Jansatta

मामी को सबक सिखाने के लिए युवक ने की थी मासूम की हत्या

रणहौला थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय लवकुश की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

time to read

1 min

March 08, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size