يحاول ذهب - حر
शांति की राह में महिलाओं की भूमिका
October 30, 2025
|Jansatta Lucknow
विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र की रपट बताती है कि जहां भी किसी देश ने शांति वार्ताओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की, वहां युद्धविराम औसतन पैंतीस फीसद अधिक समय तक कायम रहा। फिर भी आज केवल तेरह फीसद शांति समझौतों में ही महिलाओं की प्रत्यक्ष भूमिका दर्ज की जाती है।
यु द्ध की विभीषिका में जब बारूद की गंध हवा में घुलती है, तब सबसे पहले खामोश हो जाती है किसी मां की लोरी, बेटी की हंसी और महिलाओं की सुरक्षा का भरोसा।
यही वह क्षण है, जब यह सवाल सबसे गहरा लगता है कि शांति की राह में महिलाएं कहां हैं? संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की ओर से विश्व में संघर्षों को लेकर उठाया गया मसला महज औपचारिक चिंता नहीं, बल्कि उस सच्चाई का प्रतिरूप है जो दुनिया के हर कोने में महिलाओं के अनुभवों में दर्ज है। उन्होंने चेतावनी दी है कि आज वैश्विक स्तर पर सैन्य खर्च बढ़ रहा है, सशस्त्र संघर्षों की संख्या पहले से अधिक है तथा इन सबके बीच महिलाओं के खिलाफ यौन हिंसा भयावह रूप ले चुकी है। संयुक्त राष्ट्र महिला एजंसी के अनुसार, इस समय लगभग 67.6 करोड़ महिलाएं घातक संघर्षों के पचास किलोमीटर के दायरे में रह रही हैं। यह संख्या वर्ष 1990 के दशक के बाद से सबसे अधिक है। यह आंकड़ा केवल एक सांख्यिकीय सूचना नहीं, बल्कि शांति के प्रयासों में हमारी सामूहिक विफलता का प्रमाण है।
विश्व बैंक और संयुक्त राष्ट्र की रपट बताती है कि जहां भी किसी देश ने शांति वार्ताओं में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की, वहां युद्धविराम औसतन पैंतीस फीसद अधिक समय तक कायम रहा। फिर भी आज केवल तेरह फीसद शांति समझौतों में ही महिलाओं की प्रत्यक्ष भूमिका दर्ज की जाती है। यह वैश्विक असंतुलन केवल राजनीतिक प्रतिनिधित्व का प्रश्न नहीं है, बल्कि मानवीय समझ के संकट का संकेत है। क्योंकि जहां महिलाएं निर्णय में अनुपस्थित होती हैं, वहां शांति भी अधूरी रह जाती है। महिलाएं युद्ध के दौरान केवल पीड़िता नहीं होतीं, वे जीवन, पुनर्निर्माण और सामंजस्य की वाहक होती हैं। लेकिन जब दुनिया के बड़े मंचों पर युद्ध और कूटनीति की बातें होती हैं, तब उनकी आवाज किसी कोने में दब जाती है। मानो यह दुनिया केवल हथियारों और सत्ता की भाषा ही समझती हो।
هذه القصة من طبعة October 30, 2025 من Jansatta Lucknow.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Jansatta Lucknow
Jansatta Lucknow
भारत व कतर व्यापार बढ़ाएंगे, आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करेंगे
भारत और कतर ने द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने एवं आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की है।
1 min
April 24, 2026
Jansatta Lucknow
पहलगाम हमले की बरसी पर अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने कहा लश्कर और जैश पर नकेल कसे पाकिस्तान
अमेरिकी सांसद ब्रैड शेरमैन ने पाकिस्तान से लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकवादी समूहों पर नकेल कसने की मांग की है।
1 mins
April 24, 2026
Jansatta Lucknow
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे मैच में भारत को नौ विकेट से हराया
कप्तान लौरा वोल्वार्ट (53 गेंदों में 115 रन) की आतिशी शतकीय पारी और पहले विकेट के लिए सुने लुस (42 गेंदों में नाबाद 64 रन) के साथ 92 गेंदों में 183 रन की साझेदारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीसरे महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 से अजेय बढ़त बना ली।
1 min
April 24, 2026
Jansatta Lucknow
कृषि अर्थव्यवस्था में बढ़ती स्त्री भागीदारी
अगर नीतिगत स्तर पर कुछ बाधाओं को दूर कर दिया जाए, तो महिलाएं देश की संपूर्ण ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदल सकती हैं। मगर इसके लिए सबसे पहले कृषि क्षेत्र में महिलाओं के योगदान और उनकी पहचान के बीच की खाई को समझना आवश्यक है।
5 mins
April 24, 2026
Jansatta Lucknow
स्वयंभू बाबा खरात पांचवें मामले में छह मई तक न्यायिक हिरासत में
नासिक की एक अदालत ने गुरुवार को स्वयंभू 'बाबा' अशोक खरात को यौन उत्पीड़न और शोषण के पांचवें मामले में छह मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
1 mins
April 24, 2026
Jansatta Lucknow
भाजपा प्रत्याशियों पर हमला, हुमायूं कबीर का किया घेराव
समर्थकों के बीच झड़पें हुईं जिसके बाद पुलिस और केंद्रीय बलों ने भीड़ को तितरबितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।
2 mins
April 24, 2026
Jansatta Lucknow
क्या एनआइए को स्वतः प्राथमिकी दर्ज करने का अधिकार है : कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) की उस शक्ति पर सवाल उठाए हैं, जिसके तहत वह धारा 6(5) के तहत स्वतः मामला दर्ज कर सकती है।
1 min
April 24, 2026
Jansatta Lucknow
एनआरएआइ राष्ट्रीय जज पाठ्यक्रम शुरू, 26 अप्रैल को होगा समापन
भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआइ) का 2026 का राष्ट्रीय जज पाठ्यक्रम शुरू हो गया है जो 26 अप्रैल तक चलेगा।
1 min
April 24, 2026
Jansatta Lucknow
मालेगांव विस्फोट मामले में हाई कोर्ट ने कहा जांच ऐसी कि अब सच्चाई तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है
बंबई हाई कोर्ट ने 2006 के मालेगांव विस्फोट मामले में चार आरोपियों को बरी करते हुए और पिछली जांच एजेंसी द्वारा जुटाए गए सबूतों को पूरी तरह से नजरअंदाज करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजंसी (एनआइए) से नाराजगी जताते हुए कहा कि मामले की जांच ऐसी स्थिति में पहुंच गई है जहां अब सच्चाई तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है।
1 min
April 24, 2026
Jansatta Lucknow
बंगाल, तमिलनाडु में रिकार्डतोड़ मतदान
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को पहले चरण के चुनाव में 92.90 फीसद और तमिलनाडु में 85.14 फीसद रिकार्डतोड़ मतदान दर्ज किया गया, जो आजादी के बाद से विधानसभा चुनावों में इन दोनों राज्यों में अब तक का सबसे उच्चतम मतदान फीसद है।
1 min
April 24, 2026
Listen
Translate
Change font size

