يحاول ذهب - حر
गांव का कायाकल्प करने वाला मनरेगा मजदूर
June 14, 2026
|Hindustan Times Hindi
साल 2015 में सदाशिव ने गांव में एक लाख पौधे लगाने की योजना रखी, तो कई गांव वालों ने इसकी सफलता पर संदेह जताया, मगर पिछले दस सालों में 65,000 से भी ज्यादा पेड़ों के लहलहा उठने के कारण गर्मियों में गांव का तापमान औसतन तीन डिग्री तक कम रहने लगा है।
-
प्रचंड गरमी के इन दिनों में, जब मौसम विभाग अलग-अलग इलाकों के लिए ‘येलो' और 'रेड' अलर्ट जारी कर रहा है, एक सुदूर गांव की कुछ छवियां सुकून पहुंचाती हैं। इन छवियों में उस गांव के बाशिंदे दरख्तों की घनी छांव में अपने सुख- दुख साझा करते हैं या पुरखों की कुछ नसीहतों को दोहराते दिखते हैं- पेड़ लगाते रहना, तालाब को साफ रखना और सामूहिक कामों में सहयोग जरूरी होता है। कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में कभी मनरेगा मजदूर रहे सदाशिव हाइड्रा ने इन हिदायतों पर अमल कर शानदार मिसाल पेश की है।
कलबुर्गी के होन्ना किरानागी गांव में आज से 44 साल पहले सदाशिव पैदा हुए। गरीबी ने स्कूल का होने नहीं दिया और बचपन की दहलीज पार करते-करते वह मजदूर बना दिए गए। छोटी उम्र में पिता का साया सिर से उठने के कारण परिवार की जिम्मेदारी किशोर कंधों पर उतर आई थी। सवा सौ रुपये महीने पर एक जमींदार के यहां चरवाहे की चाकरी मिली। उस गांव के हर गरीब किशोर की यही नियति थी। या तो वे किसी संपन्न गृहस्थ के यहां काम करते या खेती-किसानी के कामों में जोत दिए जाते। हां ! उनमें से कुछ थोड़े बड़े होने पर शहर की ओर कूच कर जाते, क्योंकि बेंगलुरु या दूसरे शहरों में निर्माण-कार्य में दिहाड़ी ज्यादा मिलती थी, जिससे परिवार को पालना थोड़ा आसान हो जाता था।
هذه القصة من طبعة June 14, 2026 من Hindustan Times Hindi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Hindustan Times Hindi
Hindustan Times Hindi
भारतवंशी डॉक्टर को ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ईयर अवॉर्ड
किंग चार्ल्स के जन्म दिवस पर मिला सम्मान | उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ. परवीन मिला सम्मान
1 min
June 14, 2026
Hindustan Times Hindi
चांद पर 200 दिनों तक चलेगा भारतीय लैंडर
देश के वैज्ञानिक अब ऐसी अत्याधुनिक अंतरिक्ष तकनीक विकसित कर रहे हैं जिससे भविष्य के चंद्र लैंडर चंद्रमा की सतह पर 200 दिनों तक सक्रिय रह सकेंगे।
1 mins
June 14, 2026
Hindustan Times Hindi
किसी की मांग का सिंदूर उजड़ा, कहीं चल रही थी शादी की तैयारी
असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए विमान हादसे में शहीदों के घरों में कोहराम मचा
2 mins
June 14, 2026
Hindustan Times Hindi
परमाणु मिसाइलों को हवा में ही मार गिराएगी बीएमडी प्रणाली
बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस प्रणाली का सफल परीक्षण, इस तकनीक के साथ चुनिंदा देशों के क्लब में शामिल हुआ भारत
1 mins
June 14, 2026
Hindustan Times Hindi
निपाह संक्रमण के संपर्क में सौ लोग
कोझिकोड जिले में निपाह वायरस संक्रमण की पुष्टि के बाद भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की विशेषज्ञ टीम शनिवार को यहां पहुंची।
1 min
June 14, 2026
Hindustan Times Hindi
बोर्ड का विदेशी खिलाड़ियों के खेलने पर दखल नहीं
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड विदेशी खिलाड़ियों और आईपीएल में उनकी टीम के बीच उनकी उपलब्धता को लेकर कोई मध्यस्थता नहीं करेगा।
1 min
June 14, 2026
Hindustan Times Hindi
बागी अलग गुट नहीं बना सकते : गोखले
तृणमूल कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद साकेत गोखले ने शनिवार को दावा किया कि बागी सांसद अलग गुट नहीं बना सकते हैं।
1 min
June 14, 2026
Hindustan Times Hindi
भूपेंद्र यादव से मिले टीएमसी सांसद सुदीप
टीएमसी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात की। उनके साथ पार्टी की बागी सांसद शताब्दी रॉय भी थीं।
1 min
June 14, 2026
Hindustan Times Hindi
आतंकरोधी अभियानों का नेतृत्व कर चुके हैं लेफ्टिनेंट जनरल सेठ
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के जांबाज अधिकारियों में गिने जाते हैं।
2 mins
June 14, 2026
Hindustan Times Hindi
भर्ती परीक्षाओं के लिए रेलवे खुद का तंत्र स्थापित करेगा
नीट पेपर लीक मामले को देखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेलवे की परीक्षाओं के आयोजन के लिए आउटसोर्सिंग एजेंसियों पर निर्भरता समाप्त करने जा रहे हैं।
2 mins
June 14, 2026
Listen
Translate
Change font size

