يحاول ذهب - حر
चौमासे में गुलगुले-घेवर की खुशबू से महकेंगी गलियां
June 30, 2025
|Haribhoomi Rohtak Jind
प्रदेश में सावन के महीने में सरसों के तेल का सेवन सेहत के लिए उत्तम माना जाता है। इसलिए आज भी गांव-देहात में सावन के महीने में गुलगुले और सुहाली बनाकर खाए जाते हैं। एक समय ऐसा भी था, जब बारिश होते ही सभी घरों में कढ़ाइयां चढ़ जाती थी और सरसों के तेल में मीठे आटे से गुलगुले और सुहालियां बनाई जाती थी। कोथली के लिए और घरों में खाने के लिए आजकल बाजारू चीजों को वैरियता दी जाने लगी है। अब बारिश के मौसम में गुलगुले व सुहाली भी कम ही बनने लगे हैं।
-
चौमासा शुरू हो गया है। बारिश का मौसम आ गया है। अब हमारा रहन सहन, खान-पान और पहनावा बदल जाएगा। हमारे पूर्वजों ने ऋतुओं के हिसाब से ही हमारी परंपराएं व रीति-रिवाज बनाए थे। हमारे पूर्वजों के बनाए इन नियमों पर चलते हुए हम अपने आप को स्वस्थ रख सकते हैं। झुलसाने वाली ज्येष्ठ महीने की गर्मी के बाद आषाढ़ महीना चल रहा है। 11 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। बरसात के इस मौसम में हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, हमारे पूर्वजों ने हमारे लिए नियम तय किए थे। सबसे पहले बात करते हैं कि चौमासा होता क्या है?
हरियाणा में 'चौमासा' शब्द का उपयोग वर्षा ऋतु के चार महीनों (आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद और आश्विन) के लिए किया जाता है। इसे चातुर्मास भी कहा जाता है। इस दौरान, शुभ और मांगलिक कार्यों को करना शुभ नहीं माना जाता है। चातुर्मास चार महीनों (120 दिन) का होता है, जो आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवशयनी एकादशी) से शुरू होता है और कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी (देवउठनी एकादशी) तक चलता है। इन चार मास में हमारा खान-पान और रहन सहन बदल जाते हैं। इस दौरान कुछ त्योहार भी आते हैं। इन त्योहारों को धूमधाम से मनाया जाता है। चौमासा शुरू होते ही हमारे गांवों की गलियां गुलगुले, सुहाली और घेवर की खुशबू से महकने लगती हैं। चौमासा शुरू होते ही शहरों और गांवों में अभी से ही घेवर बनना शुरू हो गया है। सावन का महीना शुरू होते ही बरसात के मौसम में बनाए जाने वाले पकवानों की महक और बढ़ जाएगी।
गुलगुले और सावन का खास मेल
गुलगुले-सुहाली और सावन के महीने का खास मेल है। हरियाणा प्रदेश में सावन के महीने में सरसों के तेल का सेवन सेहत के लिए उत्तम माना जाता है। इसलिए आज भी गांव-देहात में सावन के महीने में गुलगुले और सुहाली बनाकर खाए जाते हैं। एक जमाना ऐसा भी था, जब बारिश होते ही सभी घरों में कढ़ाइयां चढ़ जाती थी और सरसों के तेल में मीठे आटे से गुलगुले और सुहालियां बनाई जाती थी। कोथली के लिए और घरों में खाने के लिए आजकल बाजारू चीजों को वैरियता दी जाने लगी है। पहले की बजाए अब बारिश के मौसम में गुलगुले व सुहाली भी कम ही बनने लगे हैं।
भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत बनाती है सावन की कोथली
هذه القصة من طبعة June 30, 2025 من Haribhoomi Rohtak Jind.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Haribhoomi Rohtak Jind
Haribhoomi Rohtak Jind
संयुक्त किसान मोर्चे का धरना लगातार जारी
मास्टर बलबीर सिंह राज्य अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के नेतृत्व में मंगलवार को 1170वें दिन भी जारी रहा जिस की अध्यक्षता रिसाला सिंह धनौरी ने की और मंच संचालन निहाल सिंह गुरूसर ने किया।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Jind
कोर्ट ने बढ़ाया खापों का मानः कंडेला
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सामुदायिक विवादों के समाधान में महत्वपूर्ण पहल की है।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Jind
मुख्यमंत्री से मिले विधायक जांबा
सीएम के साथ विधायक ने हलके विकास को लेकर की चर्चा।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Jind
बीए स्नातक में 304 छात्रों की पहली पसंद आरकेएसडी
कैथल। आरकेएसडी कॉलेज कैथल में स्नातक कक्षाओं में प्रथम मैरिट लिस्ट के अनुसार स्नातक कक्षाओं में 832 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Jind
पीएमश्री स्कूलों की परीक्षा दोबारा करवाने की मांग
हरियाणा प्रदेश में पिछले दिनों आयोजित पीएमश्री स्कूल परीक्षा के दौरान एक परीक्षा केंद्र के अस्पष्ट नाम के कारण अनेक शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Jind
गरीब परिवारों के सरसों तेल के दाम बढ़ाने से रोष
जींद। जनवादी महिला समिति राज्य कमेटी ने बीपीएल परिवारों को दिया जाने वाले सरसों के तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए हरियाणा सरकार से इस बढ़ोत्तरी को वापस लेने की मांग की है।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Jind
सरसों तेल के दामों में वृद्धि कर डाला गरीबों पर ढाका
जींद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी जिला सचिव कपूर सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने बीपीएल परिवारों को राशन डिपो पर मिलने वाले सरसों के तेल को चालीस से बढ़ाकर सौ रुपये कर दिया है।
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Jind
आईटीआई में दाखिले को लेकर आज जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले को लेकर तीन जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच आईटीआई में फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर होगी और विद्यार्थी आठ जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।
2 mins
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Jind
फतेहपुर की स्नेहा ने जीता रजत
अमेरिका में रचा इतिहास, वर्ल्ड पुलिस फायर गेम्स में जीता पदक
1 min
July 03, 2025
Haribhoomi Rohtak Jind
नवोदय में प्रवेश के लिए 29 तक करें आवेदन : सुचिता
हरिभूमि न्यूज ।। कैथल
1 min
July 03, 2025
Listen
Translate
Change font size
