يحاول ذهب - حر
प्रभावी जनसंख्या नीति की दरकार
July 11, 2025
|Haribhoomi Jabalpur
रत चीन को पछाड़कर दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला देश बन चुका है। जहां चीन की आबादी 142.57 करोड़ है, वहीं भारत की आबादी 142.86 करोड़ हो चुकी है। गत वर्ष संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) के आंकड़ों में कहा गया था कि चीन के मुकाबले भारत में 30 लाख से अधिक लोग हैं। यह पहली बार है जब भारत जनसंख्या सूची में शीर्ष पायदान पर है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश के राज्य केरल और पंजाब में बुजुर्गों की संख्या अधिक है, वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश में युवा आबादी सर्वाधिक है। भारत की आबादी आने वाले तीन दशकों तक बढ़ती रहेगी और उसके बाद घटनी शुरू होगी। यानि 2050 तक भारत की आबादी 166 करोड़ के पार पहुंच सकता है। उधर, चीन की आबादी घटकर 131.7 करोड़ रह जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक जब दुनियाभर में जनसंख्या बढ़ने की गति धीमी पड़ रही है, वहीं भारत में सालभर में आबादी 1.56 फीसद बढ़ी है। भारत में जनसंख्या वृद्धि इसलिए है कि नवजात, शिशु और बाल मृत्यु दर में गिरावट आयी है। एक आंकड़े के मुताबिक 2012 में एक वर्ष के कम उम्र के बच्चों की मौत की दर 42 प्रति हजार थी, जो 2025 में घटकर 24.98 प्रति हजार रह गयी है। यह रेखांकित करता है कि भारत में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई हैं लेकिन बढ़ती आबादी के मुताबिक अर्थव्यवस्था को आकार देना बेहद जरूरी है। इस जनसंख्या वृद्धि का सकारात्मक पहलू यह है कि भारत दुनिया की सर्वाधिक युवा आबादी वाला देश बन चुका है लेकिन एक सच यह भी है कि बढ़ती जनसंख्या के सापेक्ष संसाधनों की कमी और सामाजिक-आर्थिक चुनौतियां बढ़ेंगी। इसलिए कि अनुकूलतम जनसंख्या के बिना विकास के अपेक्षित लक्ष्य को हासिल नहीं किया जा सकता। सच तो यह है कि विगत पांच दशकों में जनसंख्या में निरंतर तीव्र वृद्धि के कारण जनसंख्या विस्फोट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। विशेषज्ञों की मानें तो जनसंख्या की यह तीव्र वृद्धि आर्थिक विकास के मार्ग को अवरुद्ध कर रही है और कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। भारत में जनसंख्या में तीव्र वृद्धि के कारण बेरोजगारी, खाद्य समस्या, कुपोषण, प्रति व्यक्ति निम्न आय, निर्धनता में वृद्धि, मकानों की समस्याएं, कीमतों में वृद्धि, कृषि विकास में बाधा, बचत तथा पूंजी निर्माण में कमी, जनोपयोगी सेवाओं पर अधिक व्यय, अपराधों में वृद्धि तथा शहरी समस्याओं में वृद्धि जैसी ढेर सारी समस्याएं उत्पन हुई हैं। इनमें सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। देश में पूंजीगत साधनों की कमी के कारण रोजगार मिलने में कठिनाई उत्पन्न हो रही है। गौर करें तो रोजगार न मिलने के दो कारण हैं।
एक, यह कि सरकारी क्षेत्र में नौकरियां लगातार सिकुड़ रही हैं वहीं दूसरी ओर प्राइवेट क्षेत्र में उन्हीं लोगों को रोजगार मिल रहा है जिन्हें कारोबारी प्रशिक्षण हासिल है। सबसे अधिक बेरोजगारी ग्रामीण क्षेत्रों में है। अगर गांव के पढ़े-लिखे नौजवानों को बागवानी, पशुपालन, पौधरोपण, कृषि यंत्रों की मरम्मत के संबंध में आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए तो बेरोजगारी से निपटने में मदद मिलेगी। तीव्र जनसंख्या वृद्धि के कारण कुपोषण की समस्या भी लगातार सघन हो रही है। यूनाइटेड नेशन के फुड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट से उद्घाटित हो चुका है क
هذه القصة من طبعة July 11, 2025 من Haribhoomi Jabalpur.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Haribhoomi Jabalpur
Haribhoomi Jabalpur
विपक्षी एकता पर भारी कांग्रेस-आप टकराव
सं सद के मानसून सत्र से ठीक पहले आप का 'इंडिया' गठबंधन से अलगाव बताता है कि भाजपानीत राजग के चुनावी मुकाबले के बड़े लक्ष्य के साथ हुई विपक्षी एकता परस्पर दलगत हितों के टकराव के ग्रहण से नहीं बच पा रही।
4 mins
August 04, 2025
Haribhoomi Jabalpur
नेशनल बैंक ओपन : विक्टोरिया ने कोको गॉफ को हराकर किया उलटफेर, पोपिरिन क्वार्टर फाइनल में
कनाडा की युवा खिलाड़ी विक्टोरिया एमबोको ने शीर्ष वरीय कोको गॉफ को हराकर उलटफेर करते हुए नेशनल बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
1 mins
August 04, 2025
Haribhoomi Jabalpur
भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक आकर्षक स्थल, ट्रपं का बयान गलत : मानुमूर्ति
भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक आकर्षक स्थल है और पिछले तीन साल से सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। ऐसे में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का भारत की अर्थव्यवस्था को 'मृत' बताना 'बिल्कुल गलत' है।
1 min
August 04, 2025
Haribhoomi Jabalpur
विधायक जी का कटहल चोरी न हुआ होता तो ये कमाल कैसे हो पाता
71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के दौरान एक ऐसी फिल्म का नाम लिया गया जो साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।
2 mins
August 04, 2025
Haribhoomi Jabalpur
कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया ब्राजील ने जीता कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब
छह बार विश्व की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही मार्टा के शानदार प्रदर्शन की मदद से ब्राजील की महिला फुटबॉल टीम ने तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर नौवां कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब जीता।
1 min
August 04, 2025
Haribhoomi Jabalpur
सात शीर्ष कंपनियों का बाजार मूल्यांकन 1.35 लाख करोड़ रुपए घटा
एजेंसी । नई दिल्ली देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का संयुक्त बाजार मूल्यांकन पिछले हफ्ते 1.35 लाख करोड़ रुपए घट गया।
1 min
August 04, 2025
Haribhoomi Jabalpur
अजय देवगन की फिल्मों ने की जमकर कमाई, कई तो बुरी तरह पिटीं ...
मुंबई। अभिनेता अजय देवगन साल 2012 में आई अपनी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल लेकर दर्शकों के बीच हाजिर हो गए हैं।
2 mins
August 03, 2025
Haribhoomi Jabalpur
आर्थिक राष्ट्रवाद दिखाने का वक्त
गि द्ध के श्राप से गाय नहीं मरती। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत व रूस को मृत अर्थव्यवस्था कह भर देने से भारतीय अर्थव्यवस्था मृत नहीं हो जाती है।
4 mins
August 03, 2025
Haribhoomi Jabalpur
अमेरिकी दबाव के आगे झुके नहीं भारत
कीनन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत और अमेरिका के बीच कारोबार और गहरी मित्रता की जिन चमकीली ऊंचाइयों की उम्मीदें की जा रही थी, वे ट्रंप के द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के ऐलान के बाद चकनाचूर हो गई हैं।
4 mins
August 03, 2025
Haribhoomi Jabalpur
ट्रंप के ‘डेड’ बोल भारत को नागवार
राष्ट्र पति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी दफा अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर सत्तासीन होने के पश्चात अपनी राजनीतिक शक्ति के अहंकार में एकदम मदहोश हो गए हैं।
6 mins
August 03, 2025
Listen
Translate
Change font size
