يحاول ذهب - حر
खड़गे बोले- पांच साल में हमने इतना किया कि भाजपाई भी हैरान
September 29, 2023
|Hari Bhoomi
किसान - श्रमिक सम्मेलन में खोला सौगातों का पिटारा, भाजपा पर प्रहार
-
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को भाटापारा सम्मेलन में श्रमिककिसानों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। उन्होंने श्रमिक पेंशन सहायता योजना का शुभारंभ कर श्रमिकों को बड़ी राहत का ऐलान किया, साथ ही किसान, गोबर विक्रेताओं के खातों में राजीव गांधी न्याय योजना के तहत ट्रांसफर भी किए। इस अवसर पर श्री खड़गे और सीएम ने भाजपा पर करारा प्रहार किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आज छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार से 2300 करोड़ की योजनाएं लागू हो गईं और इससे पहले भी भूमि पूजन हमने की थी उसका भी 237 करोड़ यहां पर सबको दिया गया। ऐसा कार्यक्रम शायद किसी राज्य में भी नहीं होगा और ऐसा कार्यक्रम में कहूंगा कि 15 साल में डा. रमन सिंह ने देखा नहीं होगा। श्री खड़गे ने कहा डा. रमन को 15 साल मिले, हमको मिले सिर्फ पांच साल। इस पांच साल में इतना सब कुछ हमारी सरकार ने किया, किसानों के लिए, किसान मजदूरों के लिए, महिलाओं के लिए, बच्चों के लिए सबके लिए, यह देखकर शायद बीजेपी वाले हैरान होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े नेता भी यहां आए हुए हैं। वे सब हिसाब रखते हैं, हमारे लोग कहां-कहां जाते हैं? उनके पीछे सीआईडी लगा देते हैं। उन्होंने कहा, गरीबों के आर्थिक उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। न्याय योजनाओं के चलते बीते पांच सालों में 40 लाख लोग गरीबी रेखा से बाहर आ गये हैं। सवा दो लाख करोड़ रुपए की राशि सीधे हितग्राहियों के खाते में अंतरित की गई है। छत्तीसगढ़ सरकार की सभी योजनाओं का भरपूर लाभ आम जनता को मिल रहा है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए श्री खड़गे ने स्वर्गीय मिनी माता को याद किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में छत्तीसगढ़ से चुने गये पार्लियामेंट के प्रतिनिधियों में मिनी माता भी शामिल थीं। महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने की हमारी परंपरा रही है। देश में इंदिरा गांधी पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। प्रतिभा पाटिल देश की राष्ट्रपति चुनी गईं। हमारा मत है कि महिला आरक्षण को इसी वक्त लागू करना चाहिए। जातिगत जनगणना होनी चाहिए, इससे सभी वर्गों की स्पष्ट स्थिति की जानकारी होगी। पिछड़े वर्गों के आर्थिक स्थिति की जानकारी होगी और इसके मुताबिक योजनाएं बनाई जा सकती हैं जो प्रभावी होगी।
هذه القصة من طبعة September 29, 2023 من Hari Bhoomi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Hari Bhoomi
Hari Bhoomi
छाल के जंगलों में बाघ की धमक से दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
जिले में हाथियों के बाद अब बाघ की धमक से लोगों में दहशत का माहौल है। धरमजयगढ़ वन मंडल द्वारा गांव वालों को अलर्ट करते हुए जिस जगह बाघ आने की सूचना मिली है, आसपास के जंगलों में सर्चिंग की जा रही है।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया ब्राजील ने जीता कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब
छह बार विश्व की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही मार्टा के शानदार प्रदर्शन की मदद से ब्राजील की महिला फुटबॉल टीम ने तीन बार पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराकर नौवां कोपा अमेरिका फेमिनिना खिताब जीता।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
पतंजलि चिकित्सालय में एम्स, टाटा कैंसर सर गंगा राम के साथ मिलकर उपचार : रामदेव
हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय, पतंजलि अनुसंधान संस्थान और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय अनामयम अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
डिग्रियां अब जरूरी नहीं, कौशल मेहनत हो तो कमा सकते हैं करोड़ों
एमबीए जैसी डिग्रियां सिर्फ चोचलेबाजी है। वर्तमान में यू- ट्यूबर भी करोड़ों कमा लेते हैं।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
कुली के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे आमिर रजनीकांत के छुए पैर
रजनीकांत की फिल्म कुली का ट्रेलर लॉन्च इवेंट हुआ।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
रेवन्ना अब कैदी नंबर-15528, रोते हुए कटी जेल में पहली रात
बलात्कार के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद जनता दल (सेक्युलर) के नेता प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में कैदी नंबर 15528 दिया गया।
1 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
2000-500 की गड्डियों का ढेर, पैसा गिनते दिखे पूर्व विधायक के खास
आंध्र प्रदेश शराब घोटाला मामले में पैसों की गड्डियां का ढेर सामने आया है।
1 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
पत्नी ने पति की करवाई हत्या : बेटी ने भी साथ दिया
असम के डिब्रूगढ़ जिले में पत्नी ने बेटी की मदद से पति की हत्या करवा दी।
1 min
August 04, 2025
Hari Bhoomi
ओवल टेस्टः कृष्णा ने झटके तीन विकेट, सिराज के खाते में आए दो रोमांचक मोड़ पर मैच, इंग्लैंड जीत से 35 रन दूर, भारत को 4 विकेट की दरकार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की श्रृंखला का रोमांचक पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल रविवार को खराब रोशनी और फिर बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका।
2 mins
August 04, 2025
Hari Bhoomi
विपक्षी एकता पर भारी कांग्रेस-आप टकराव
सं सद के मानसून सत्र से ठीक पहले आप का 'इंडिया' गठबंधन से अलगाव बताता है कि भाजपानीत राजग के चुनावी मुकाबले के बड़े लक्ष्य के साथ हुई विपक्षी एकता परस्पर दलगत हितों के टकराव के ग्रहण से नहीं बच पा रही।
4 mins
August 04, 2025
Translate
Change font size

