Facebook Pixel {العنوان: سلسلة} | {اسم المغناطيس: سلسلة} - {الفئة: سلسلة} - اقرأ هذه القصة على Magzter.com

يحاول ذهب - حر

स्वदेशी एवं स्वावलम्बन ही नये भारत का आधार

October 04, 2025

|

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना महोत्सव यानी प्रत्येक वर्ष विजयदशमी के अवसर पर संघ प्रमुख का उद्बोधन एक नए संदेश और नये दृष्टिकोण के साथ सामने आता है, इस उद्बोधन का पूरा राष्ट्र इंतजार करता है।

- ललित गर्ग

स्वदेशी एवं स्वावलम्बन ही नये भारत का आधार

इस बार संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कई ऐसी बातें कहीं, जो सरकार के साथ समाज के लोगों का ध्यान खींचने वाली हैं। इस पर आश्चर्य नहीं कि उन्होंने अपने संबोधन में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से भारत पर थोपे गए टैरिफ की चर्चा की। 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ ने भारत के समक्ष जो कठिन चुनौती खड़ी कर दी है, उसका प्रभावी ढंग से सामना स्वदेशी और स्वावलंबन की राह पर चलकर ही किया जा सकता है। भागवत ने संबोधन में स्वदेशी और स्वावलंबन को नए भारत का आधार बताया है। उन्होंने कहा कि आज की वैश्विक अर्थव्यवस्था में परस्पर निर्भरता एक स्वाभाविक स्थिति है, लेकिन यह निर्भरता कभी भी बंधन या मजबूरी में परिवर्तित नहीं होनी चाहिए। भारत को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना होगा ताकि विदेशी निर्णयों और नीतियों पर हमारी नियंत्रण क्षमता सीमित न हो जाए। उनका कहना था कि स्वदेशी का अर्थ यह नहीं है कि हम दुनिया से कट जाएं, बल्कि यह है कि हम अपनी शर्तों पर और अपनी आवश्यकताओं के अनुसार संबंध बनाएं।

संघ की स्थापना का यह अवसर केवल एक उत्सव मात्र नहीं था, बल्कि यह आयोजन भारत की आत्मा और उसके भविष्य की एक गहन घोषणा थी। भागवत ने स्पष्टता और गंभीरता से अपने विचार रखे, भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में एक नया क्षितिज भी उद्घाटित किया। यह आयोजन संघ के सौ वर्ष सम्पूर्णता की साधना का मूल्यांकन ही नहीं, बल्कि आने वाले सौ वर्षों की दिशा का भी उद्घोष था। नई इबारत लिखते हुए भागवत ने स्पष्ट कहा कि संघ की कार्यप्रणाली का सार है, नए मनुष्य एवं सशक्त-स्वावलम्बी भारत का निर्माण। यह विचार सुनने में सरल लग सकता है, किंतु इसके निहितार्थ अत्यंत गहरे हैं। समाज और राष्ट्र की सारी समस्याओं का मूल व्यक्ति के भीतर छिपा है। इसीलिये देश के सभी वर्गों को एकसूत्र में जोड़ने के संकल्प के साथ संघ आगे बढ़ेगा क्योंकि जब तक व्यक्ति का चरित्र, दृष्टि और आचरण नहीं बदलते, तब तक कोई भी व्यवस्था स्थायी रूप से परिवर्तित नहीं हो सकती। संघ व्यक्ति-निर्माण के माध्यम से समाज और राष्ट्र को बदलने की दीर्घकालिक साधना कर रहा है। यही कारण है कि संघ के कार्य का परिणाम केवल शाखाओं या कार्यक्रमों में नहीं मापा जा सकता, बल्कि उस अदृश्य लेकिन ठोस नैतिक शक्ति एवं सशक्त राष्ट्रीय भावना में देखा जा सकता है, जो धीरे-धीरे समाज की दिशा बदल रही है।

المزيد من القصص من Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

सोमनाथ मंदिर भारत की आत्मा और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक : रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' भारत के सनातन धर्म, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय आत्मसम्मान का प्रतीक है।

time to read

1 min

May 12, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

द्रमुक ने नजीम को विधानसभा में पार्टी का नेता नियुक्त किया

द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की पुडुचेरी इकाई ने सोमवार को ए. एम. एच. नजीम को विधानसभा में पार्टी का नेता और आर. सेंथिल कुमार को उपनेता नियुक्त किया।

time to read

1 min

May 12, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

उमर अब्दुल्ला ने की अमित शाह से मुलाकात

केंद्र शासित प्रदेश के लिए राज्य के दर्जे पर चर्चा की

time to read

1 min

May 12, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

देश में ही एआई अवसंरचना का विकास एवं संचालन हो : अदाणी

उद्योगपति गौतम अदाणी ने भारत से कृत्रिम मेधा (एआई) मूल्य श्रृंखला में स्वदेशी क्षमताएं विकसित करने का आह्वान करते हुए सोमवार को कहा कि आने वाले दशकों में ऊर्जा सुरक्षा और डिजिटल अवसंरचना भू-राजनीतिक शक्ति को परिभाषित करेंगे।

time to read

1 min

May 12, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

नेहा धूपिया ने वृंदावन के मंदिरों में टेका मत्था, यमुना सफाई में भी हुईं शामिल

अभिनेत्री नेहा धूपिया हाल ही में वृंदावन घूमने पहुंचीं।

time to read

1 mins

May 12, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

डिजाइनिंग की दुनिया में ईशा देओल की एंट्री

अभिनेत्री ईशा देओल ने इंटीरियर डिजाइनिंग में 'द हाउस ऑफ अभिनंदन लोढ़ा' के साथ हाथ मिलाया है।

time to read

2 mins

May 12, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

मुख्यमंत्री रेड्डी ने बंडी संजय के बेटे के खिलाफ पॉक्सो मामले में गहन जांच के आदेश दिए

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने सोमवार को डीजीपी सी.वी. आनंद को निर्देश दिया कि वह केंद्रीय मंत्री बंडी संजय कुमार के बेटे के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दर्ज मामले की गहन जांच के लिए विशेष टीमें गठित करें।

time to read

1 min

May 12, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

वीबी जी राम जी अधिनियम एक जुलाई से होगा लागु

■ एक जुलाई से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम समाप्त हो जाएगा। ■ ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का वैधानिक वैतनिक रोजगार देने का वादा

time to read

1 min

May 12, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

मातृ दिवस पर 80 वर्ष की आयु से अधिक वाली माताओं का किया गया सम्मान

स्थानीय जिनकुशलसूरी जैन दादावाड़ी ट्रस्ट बसवनगुड़ी के तत्वावधान में अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद् द्वारा रविवार को मातृ दिवस समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मलयप्रभसागरजी और साध्वी प्रियश्रद्धांजनाश्रीजी ने निश्रा प्रदान की।

time to read

1 min

May 12, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

Dakshin Bharat Rashtramat Chennai

पैसों से नहीं, प्रेम से तोलना होता है परिवार को : आचार्यश्री विमलसागरसूरी

बल्लारी फोर्ट क्षेत्र में आचार्यश्री विमलसागरसूरीश्वरजी के सान्निध्य में आयोजित त्रिदिवसीय महोत्सव में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संतश्री ने कहा कि मकान और घर, दोनों में गहरा अंतर होता है।

time to read

1 mins

May 12, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size