يحاول ذهب - حر
साहिबजादों की शहादत और वीर बाल दिवस की प्रासंगिकता
December 26, 2025
|Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
रत के इतिहास में ऐसे अनगिनत प्रसंग हैं जहाँ धर्म, सत्य और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए लोगों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।
लेकिन सिख इतिहास में गुरु गोबिंदसिंहजी के चारों साहिबजादों की शहादत जैसा उदाहरण दूसरा नहीं मिलता। भारत सरकार ने 2022 में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस' के रूप में घोषित किया ताकि आने वाली पीढ़ियाँ उस अमर गाथा से प्रेरणा ले सकें जिसमें बाल उम्र में भी धर्म, साहस और आस्था की ज्योति बुझने नहीं दी गई। सिखों के दसवें गुरु, गुरु गोबिंद सिंहजी का जीवन ही संघर्ष, चेतना और धर्म की रक्षा का प्रतीक रहा है। 1699 में खालसा पंथ की स्थापना के साथ उन्होंने सिख धर्म को एक ऐसी पहचान दी, जिसमें आध्यात्मिकता और वीरता एक-दूसरे से अलग नहीं थीं। उस समय का भारत धार्मिक असहिष्णुता, ज़बरदस्ती धर्मांतरण और सत्ता के दमन से ग्रस्त था। गुरु गोबिंद सिंह जी ने स्पष्ट किया कि धर्म केवल व्यक्तिगत आस्था का विषय नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की नैतिक शक्ति है। यही संस्कार उनके पुत्रों में भी उतरे, जिन्होंने बाल्यावस्था में ही यह सिद्ध कर दिया कि साहस उम्र का मोहताज नहीं होता। 1704 ईस्वी में आनंदपुर साहिब की घेराबंदी सिख इतिहास की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक थी। महीनों तक चली इस घेराबंदी में भूख, प्यास और निरंतर युद्ध ने सिख समुदाय को तोड़ने का हर प्रयास किया। अंततः छलपूर्वक सुरक्षित मार्ग का आश्वासन देकर मुगल सेना ने गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार को अलग-थलग कर दिया। इसी दौरान दो बड़े साहिबजादे अजीत सिंह और जुझार सिंह चमकौर के युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए। वे युद्धभूमि में शहीद हुए, जहाँ मृत्यु भी पराजय नहीं, बल्कि गौरव का रूप थी। लेकिन इतिहास का सबसे हृदयविदारक प्रसंग तब सामने आया जब छोटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह अपनी दादी माता गुजरी जी के साथ सिरहिंद पहुँचे। मात्र नौ और सात वर्ष की आयु में इन बालको
هذه القصة من طبعة December 26, 2025 من Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दौरान 'हाई' रहेगा बनारस का जोश : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्वास जताया कि राष्ट्रीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दौरान बनारस का जोश 'हाई' रहेगा।
1 mins
January 05, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
रियालिटी नहीं, रील में बर्बाद हो रही है युवा पीढ़ी
आ ज की नई पीढ़ी सपनों में जी रही है सोशल मीडिया रील ओटीटी पर परोसी जा रही लिव-इन रिलेशनशिप लव अफेयर्स सुसाइड हिंसा की काकटेल यूथ लाइफ पर इस तरह हावी हो रही है कि बिना सोचे समझे जस्ट डिसीजन जिंदगी पर भारी पड़ रहे हैं।
4 mins
January 05, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मंजूरी के बाद भी, अदालतों में न्यायाधीश नियुक्त नहीं
उच्चतम न्यायालय द्वारा लगभग एक वर्ष पहले लंबित आपराधिक मामलों के निस्तारण के लिए मार्ग प्रशस्त किए जाने के बावजूद अब तक किसी भी उच्च न्यायालय में तदर्थ (एड-हॉक) न्यायाधीशों की नियुक्ति नहीं हुई है, क्योंकि उच्च न्यायालयों ने इस दिशा में कोई विशेष रुचि नहीं दिखाई है।
1 min
January 05, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
पिछले साढ़े 11 वर्षों में भारत में पनपी नई खेल संस्कृति : योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि पिछले साढे 11 वर्षों में हर भारतवासी ने देश के भीतर एक नई 'खेल संस्कृति' को पनपते देखा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'खेलो इंडिया' अभियान के माध्यम से प्रत्येक भारतीय के मन में खेल के प्रति सम्मान का भाव पैदा किया है।
2 mins
January 05, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
अमेरिका में रह रहे वेनेजुएला के लोगों ने मादुरो के खिलाफ अमेरिकी कार्रवाई पर मनाया जश्न
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सेना द्वारा पकड़ लिए जाने और अमेरिका लाने की खबर फैलते ही, दक्षिण फ्लोरिडा में रहने वाले वेनेजुएला के लोग जश्न मनाने लगे और कुछ लोग वहां का झंडा कंधों पर लपेट कर आजादी' का नारा लगाने लगे।
1 mins
January 05, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
'वीबी-जी राम जी' योजना : कांग्रेस झूठ फैलाकर दिहाड़ी मजदूरों को गुमराह कर रही है : प्रह्लाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस वीबी-जी राम जी के बारे में गलत जानकारी और दुष्प्रचार को बढ़ावा देकर राज्य में दिहाड़ी मजदूरों को गुमराह कर रही है।
2 mins
January 05, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
ममता बनर्जी सागर द्वीप को मुख्य भूभाग से जोड़ने वाले पुल की आधारशिला रखेंगी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मूरीगंगा नदी पर बनने वाले एक पुल की सोमवार को आधारशिला रखेंगी।
1 min
January 05, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
लियोनार्डो डिकैप्रियो ने सिनेमाघरों के भविष्य पर जताई चिता
हॉलीवुड अभिनेता लियोनाडों डिकैप्रियो ने कहा है कि उन्हें संदेह है कि 'स्ट्रीमिंग' मंचों के बढ़ते चलन के बीच, क्या दर्शकों में अब भी सिनेमाघरों के लिए पहले जैसा उत्साह बना हुआ है।
1 min
January 05, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मुझे डोटासरा से कोई सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं : मदन राठौड़
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर पलटवार करते हुए रविवार को कहा कि उन्हें कांग्रेस नेता से \"सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है।
1 min
January 05, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
संभल में सरकारी जमीन से अवैध मस्जिद-मदरसा हटाए गए
20 गरीबों को पट्टे पर आवंटित
1 min
January 05, 2026
Listen
Translate
Change font size
