खतरे में है परिवार : वर्जित सम्बन्ध दाम्पत्य पर भारी
December 26, 2025
|Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
दे श में दाम्पत्य जीवन के लिए खतरा बढ़ गया है लगातार इस तरह की वारदातों की झड़ी लगी है जिसमें छोटी मोटी बातों पर लोग पति पत्नी लिव-इन पार्टनर रिश्तेदारों सगे संबंधियों का खून बहाने से नही चूक रहे हैं समाज में परिवर्तन के इस दौर में जहां सेक्स और अर्थ को स्वछंद जीने की होड़ लगी है वहीं इंसानियत के सद्गुणों को छोड़ कर मनमानी और हिंसा की ओर जा रहे हैं।
इसी का परिणाम है कि यौन अपराध बढ़ रहा है वहीं जरा जरा सी बात पर लोग कत्ल कर रहे हैं कहीं पत्नी प्रेमी के साथ मिल कर सात फेरों वाले पति का कत्ल कर रही है तो कभी पति शराब के नशे में चूर हो कर अपनी अर्धांगिनी का कत्ल कर रहे हैं।
मर्यादापूर्ण जीवन बिताने का सारी दुनिया को संदेश देने वाले भारत में ही अब चंद लोग रिश्तों का सम्मान भूलते जा रहे हैं और लाइफ़ पार्टनर की हत्या तक कर रहे हैं पिछले कुछ दिनों की घटनाएं जो अखबारों की सुर्खियां बनी उन्हें सामने रखकर समाज में बढ़ रही अमानवीयता क्रूरता हैवानियत और प्रतिशोध की भावना को समझ सकते हैं। कभी मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम द्वारा पति की हत्या की वारदातों से हतप्रभ हुए भारतीय समाज को अब आए दिन ऐसी वारदातों से दो चार होना पड़ रहा है जिनमें अबला सबला बन कर अपने विवाहेत्तर संबंधो के लिए पति को नृशंसता के साथ रास्ते से हटा रहीं हैं।
ताज़ा वारदात मेरठ की मुस्कान की तर्ज पर एक और हत्यारिन विवाहिता रूबी ने अंजाम दिया है उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी और साथियों के साथ मिलकर पति की बेरहमी से लोहे के हथियार और ग्राइंडर से हाथ पैर काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर पहचान छिपाने की कोशिश की गई. फिलहाल पुलिस मृतक के कटे हुए हाथपैर और सिर कुछ बरामद कर लिया है और पत्नी व दो लोगों को गिरफ्तार कर खुलासा किया।
मृतक राहुल की शादी 15 साल पहले चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी रूबी से हुई थी. दंपती के दो बच्चे हैं. 10 साल की बेटी और 12 साल का बेटा. राहुल जूते का व्यापार करता था और 18 नवंबर से लापता था। पूछताछ में रूबी, उसके प्रेमी अभिषेक और अन्य युवक गौरव को हिरासत में लिया है। एक अन्य वारदात अभी 23 दिसंबर को ही सामने आई है हैदराबाद में 22 वर्ष के युवक संग सेक्स व अय्याशी के नशे में अंधी हो चुकी 36 वर्ष की पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ही 45 वर्ष के पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, अशोक (45) की शादी 12 साल पहले पूर्णिमा (36) से हुई थी। दंपती अपने 11 वर्षीय बेटे के साथ कॉलोनी में रहते थे। अशोक
هذه القصة من طبعة December 26, 2025 من Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मालवीय, वाजपेयी सही मायने में राजनेता थे : राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और शिक्षाविद मदनमोहन मालवीय के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उन्हें सही मायने में राजनेता बताया।
1 min
January 04, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
भारत-बांग्लादेश के बीच राजनीतिक तनाव के कारण द्विपक्षीय क्रिकेट पर संदेह
भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़ते राजनयिक संबंधों के कारण दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट कुछ समय के लिए ठप पड़ सकता है और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) द्वारा कार्यक्रम की घोषणा के बावजूद भारतीय टीम के दौरे की संभावना कम है।
1 mins
January 04, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
ब्रिटेन के महाराज की नववर्ष सम्मान सूची में भारतीय उद्यमिता और सामुदायिक भावना देखने को मिली
लंदन/भाषा। ब्रिटेन के महाराज चार्ल्स तृतीय द्वारा पिछले साल के उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किये जाने वालों की सूची इस सप्ताह जारी की गई, जिसमें भारतीय मूल के कई पेशेवर भी शामिल है।
1 min
January 04, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
ईर्ष्यालु चाचा
साम के डुमडुमा गाँव में होमेन नामक युवक रहता था।
3 mins
January 04, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
अमेरिका का वेनेजुएला पर हमला
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ कर देश से बाहर ले जाया गया
1 mins
January 04, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
पौष पूर्णिमा स्नान पर 21.50 लाख लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी
पौष पूर्णिमा स्नान के साथ शनिवार से संगम की रेती पर माघ मेला प्रारंभ हो गया।
1 min
January 04, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
राजस्थान के अनेक इलाके शीतलहर की चपेट में
राजस्थान के अनेक इलाकों में नए साल के पहले हफ्ते में जारी कड़ाके की ठंड के बीच बीते 24 घंटे में अनेक इलाकों में शीतलहर दर्ज की गई और शनिवार सुबह अनेक जगह घना कोहरा छाया रहा।
1 min
January 04, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
बुद्ध के पवित्र अवशेष भारत की वंदनीय विरासत का अटूट हिस्सा हैं : मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बुद्ध से जुड़ी वस्तुओं की एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि ये केवल वस्तुएं नहीं हैं बल्कि भारत की वंदनीय विरासत का अटूट हिस्सा हैं।
1 mins
January 04, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
'लव जिहाद' रोकने के प्रयास घर से शुरू हों : मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख ने शनिवार को कहा कि 'लव जिहाद' को रोकने के प्रयास परिवार से ही शुरू होने चाहिए।
1 min
January 04, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
दूषित पेयजल त्रासदी : कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं में टकराव, 45 लोग एहतियातन गिरफ्तार
इंदौर में दूषित पेयजल के कारण उल्टी-दस्त के प्रकोप से लोगों की मौत के बाद सुर्खियों में आए भागीरथपुरा इलाके में कांग्रेस के 45 नेताओं को पुलिस ने शनिवार को एहतियातन गिरफ्तार कर लिया।
1 mins
January 04, 2026
Listen
Translate
Change font size
