يحاول ذهب - حر

क्या आपका पर्सनल डेटा सुरक्षित है?

December 11, 2025

|

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

भारत में डेटा सुरक्षा को लेकर नियामकीय संरचना अक्सर प्रतिक्रियात्मक रही है, न कि सक्रिय।

- महेन्द्र तिवारी

क्या आपका पर्सनल डेटा सुरक्षित है?

उएटढ-खप के पास वेबसाइट ब्लॉक करने का अधिकार अवश्य है, और पिछले वर्षों में उसने कई साइटों पर कार्रवाई की भी है, पर यह कदम समस्या का स्थायी समाधान नहीं है। वेबसाइट को ब्लॉक कर देना एक तात्कालिक उपाय है; असली प्रश्न यह है कि लीक हुए डेटा को वापस कैसे लिया जाए, या कम से कम यह सुनिश्चित कैसे किया जाए कि आगे ऐसा न हो।भा रत में प्रोक्सीअर्थ.ओआरजी का मामला केवल एक और वेबसाइट के डेटा लीक की खबर नहीं है; यह उस व्यापक संकट का आईना है जो डिजिटल पहचान, टेलिकॉम-आधारित केवाईसी प्रणालियों और सरकारी डेटा सुरक्षा के दावों पर गहरा अविश्वास खड़ा करता है। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया है कि आज भारतीय नागरिक का मोबाइल नंबर किस तरह उसकी पूरी डिजिटल पहचान का प्रवेश-द्वार बन चुका है। उस नंबर के आधार पर किसी व्यक्ति का नाम, पता, संबंध, पहचान-प्रपत्रों की जानकारी और यहां तक कि लोकेशन तक उपलब्ध होने का अर्थ है कि उसकी निजता व्यवहार में एक मृगतृष्णा मात्र बची है। यह स्थिति केवल अमूर्त प्राइवेसी अधिकार का हनन नहीं, बल्कि वास्तविक और तात्कालिक जोखिमों का सूत्रपात भी है।

प्रोक्सीअर्थ.ओआरजी की कार्यप्रणाली किसी जटिल या अत्याधुनिक हैकिंग तकनीक पर आधारित नहीं थी। उपलब्ध साक्ष्यों से यह स्पष्ट होता है कि वेबसाइट ने कोई नया डेटा चुराया नहीं, बल्कि वर्षों से विभिन्न लीक टेलिकॉम कंपनियों के केवाईसी रिकॉर्ड, आधार-आधारित ई-केवाईसी डेटा, फिनटेक और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्मों के डेटाबेस, और डार्क वेब पर बिक चुके संवेदनशील पहचान-प्रपत्र-सबको जोड़कर एक सर्च टूल में बदल दिया। इस प्लेटफॉर्म का संचालन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं स्वीकार किया कि उसने केवल पहले से उपलब्ध डेटा को एक जगह इकट्ठा किया है। लेकिन यह दलील उतनी ही खतरनाक है जितनी भ्रांतिपूर्ण, क्योंकि जानकारी की अव्यवस्थित, अंधेरी फाइलों से निकलकर एक आसान, कोई-भी- खोज-कर-ले वेबसाइट बन जाना स्वयं में बहुत बड़ा जोखिम है। विखंडित लीक भले हजारों की संख्या में फैले हों, पर उन सबका एकीकृत, खोजनीय डेटाबेस बन जाना व्यावहारिक रूप से एक नए डेटा-लीक से किसी भी तरह कम नहीं।

المزيد من القصص من Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

पीएसएलवी-सी62 रॉकेट उड़ान पथ से भटका

उपग्रहों को निर्धारित कक्षा में स्थापित करने में विफल

time to read

1 min

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

गायों की देखभाल के लिए आगे आए सोनू सूद, गोशाला को दी 22 लाख रुपए की मदद

फिल्मी पर्दे पर दमदार एक्शन करने वाले हीरो दर्शकों को काफी पसंद आते हैं, लेकिन असल जिंदगी में हीरो वही होते हैं जो जरूरतमंदों के काम आते हैं।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

2027 में 22 भाषाओं में संसद की कार्यवाही का प्रसारण किया जाएगा

नई दिल्ली/भाषा।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

न्यूयॉर्क शहर के कई प्रमुख अस्पतालों में हजारों नर्स हड़ताल पर

न्यूयॉर्क शहर के तीन अस्पताल प्रणालियों में कार्यरत हजारों नर्स सोमवार को हड़ताल पर चली गईं, क्योंकि सप्ताहांत भर चली बातचीत से उनके अनुबंध विवादों में कोई सफलता नहीं मिली।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

साइबर ठगों ने साल भर में दिल्ली में 1,250 करोड़ रुपए की ठगी की

साइबर ठगों ने दिल्ली क्षेत्र में पिछले एक साल में भोले-भाले लोगों से कुल 1,250 करोड़ रुपए की ठगी की।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

देश का 'जेन जी' सृजनशीलता से भरा, सरकार को उसके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत का 'जेन जी' सृजनात्मकता और ऊर्जा से भरा हुआ है और उसे जोखिम लेने से पीछे नहीं हटना चाहिए, क्योंकि सरकार को उसके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है

time to read

1 mins

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ बिहार, केरल, ओडिशा के लोगों को गिरफ्तार किया गया

भुवनेश्वर पुलिस ने एक अंतरराज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़ किया, जिसमें 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

आर्कटिक में रूस, चीन का मुकाबला करने के लिए नाटो के साथ बातचीत कर रहा ब्रिटेन

ब्रिटेन उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) में अपने सहयोगियों के साथ इस बात पर चर्चा कर रहा है कि रूस और चीन से उत्पन्न खतरों का मुकाबला करने के लिए आर्कटिक क्षेत्र में सुरक्षा को कैसे मजबूत किया जा सकता है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

विकसित राजस्थान के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी अहम : शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारत एक युवा राष्ट्र है तथा हमारे युवा, देश और प्रदेश के कर्णधार हैं।

time to read

3 mins

January 13, 2026

Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru

ईरान बातचीत के लिए राजी है : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान में प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग करने को लेकर ईरान पर जवाबी कार्रवाई संबंधी अमेरिका की धमकी के बाद इस पश्चिम एशियाई देश ने अमेरिका से संपर्क किया और बातचीत का प्रस्ताव रखा।

time to read

1 mins

January 13, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size