يحاول ذهب - حر
इस वर्ष संविधान दिवस कई कारणों से है विशेष
November 28, 2025
|Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
26 नवंबर हर भारतीय के लिए बहुत गौरवशाली दिन है।
इसी दिन 1949 में संविधान सभा ने भारत के संविधान को अंगीकार किया था। इसलिए एक दशक पहले, साल 2015 में एनडीए सरकार ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था। हमारा संविधान एक ऐसा पवित्र दस्तावेज है, जो निरंतर देश के विकास का सच्चा मार्गदर्शक बना हुआ है। ये भारत के संविधान की ही शक्ति है जिसने मुझ जैसे गरीब परिवार से निकले साधारण व्यक्ति को प्रधानमंत्री के पद पर पहुंचाया है। संविधान की वजह से मुझे 24 वर्षों से निरंतर सरकार के मुखिया के तौर पर काम करने का अवसर मिला है। मुझे याद है, साल 2014 में जब मैं पहली बार संसद भवन में प्रवेश कर रहा था, तो सीढ़ियों पर सिर झुकाकर मैंने लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर को नमन किया। साल 2019 में जब चुनाव परिणाम के बाद मैं संसद के सेंट्रल हॉल में गया था, तो सहज ही मैंने संविधान को सिर माथे लगा लिया था।
संविधान दिवस पर हम डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद समेत उन सभी महान विभूतियों का स्मरण करते हैं, जिन्होंने भारत के संविधान के निर्माण में अपना अहम योगदान दिया है। डॉक्टर बाबासाहेब अम्बेडकर की भूमिका को भी हम सभी याद करते हैं, जिन्होंने असाधारण दूरदृष्टि के साथ इस प्रक्रिया का निरंतर मार्गदर्शन किया। संविधान सभा में कई प्रतिष्ठित महिला सदस्य भी थीं, जिन्होंने अपने प्रखर विचारों और दृष्टिकोण से हमारे संविधान को समृद्ध बनाया। साल 2010 में जब संविधान के 60 वर्ष हुए थे, तब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था। हमने संविधान के प्रति कृतज्ञता और निष्ठा प्रकट करने के लिए एक प्रयास किया। 2010 के उस साल में गुजरात में 'संविधान गौरव यात्रा' निकाली गई थी। इस पवित्र ग्रंथ की प्रतिकृति को एक हाथी के ऊपर रखकर मैंने उस
هذه القصة من طبعة November 28, 2025 من Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
कांग्रेस 'भ्रष्टाचार की जननी', 2027 में समाजवादी पार्टी साफ़ हो जाएगी : मौर्य
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कांग्रेस को 'भ्रष्टाचार की जननी' करार देते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी पूरी तरह साफ हो जाएगी।
2 mins
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
पीलीभीत में नेपाल से आए हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलें बर्बाद कीं
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत बाघ संरक्षित क्षेत्र(पीटीआर) से सटे गांवों में नेपाल के गौरी फंटा अभयारण्य से आए हाथियों के झुंड ने महुआ, गोयल कॉलोनी और सिरसा सरदाह सहित कई गांवों में सैकड़ों बीघा फसलें नष्ट कर दीं।
1 min
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मोदी के नेतृत्व में देश शीघ्र बनेगा तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था : शाह
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि समाज की आत्मनिर्भरता और सामाजिक आयोजनों से देश मजबूत बनता है।
4 mins
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
सीबीआई अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच छह महीने के भीतर पूरी करे : कांग्रेस
कांग्रेस ने शनिवार को मांग की कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच बिना किसी दबाव के और निष्पक्ष तरीके से छह महीने के भीतर पूरी करे तथा मामले में सबूत नष्ट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
1 mins
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
मणिपुर में धमकियों के कारण घाटी के जिलों में पेट्रोल पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद
बिष्णुपुर जिले में एक पेट्रोप पंप पर बम हमले के दो दिन बाद 'मणिपुर पेट्रोलियम डीलर्स फ्रटर्नटी' (एमपीडीएफ) ने अपनी मांगें पूरी होने तक शनिवार से \"घाटी क्षेत्र और इसके आसपास के इलाकों\" में सभी पेट्रोल पंप को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने की घोषणा की।
1 min
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
सांगानेर में अवैध भूमि विभाजन और निर्माण के खिलाफ लोकायुक्त से शिकायत
जयपुर।
1 mins
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
भद्रवाह में बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा कड़ी की गई
जम्मू और कश्मीर के डोडा जिले में बर्फबारी के बाद पर्यटन स्थलों पर पिछले पखवाड़े में पर्यटकों की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
1 min
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
नायरा बनर्जी ने बताया, कैसे एक वीडियो कॉल ने बदल दी उनकी फिल्मी दुनिया
अभिनेत्री नायरा बनर्जी अपनी आने वाली फिल्म 'वन टू चा चा चा' को लेकर काफी चर्चाओं में है।
1 mins
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष ने सेंसर बोर्ड पर टिप्पणी को लेकर स्टालिन पर निशाना साधा
कोयंबटूर।
2 mins
January 11, 2026
Dakshin Bharat Rashtramat Bengaluru
भुवनेश्वर में सरकारी 'अमा बस' में आग लगी, किसी के घायल होने की सूचना नहीं
ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कलिंगा स्टूडियो स्क्वायर (चौक) के पास सरकारी 'अमा बस' में आग लग गई।
1 min
January 11, 2026
Listen
Translate
Change font size
