يحاول ذهب - حر
अमेरिका-पाकिस्तान फिर एक साथ
June 20, 2025
|Dainik Jagran
कार्ल मार्क्स ने कहा था, 'इतिहास खुद को दोहराता है-पहले त्रासदी के रूप में और फिर मजाक के रूप में।' कट्टर जिहादी सोच वाले पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष और फील्ड मार्शल जनरल आसिम मुनीर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में भोज के लिए बुलाकर और पाकिस्तान से गहरे सामरिक तालमेल की पेशकश करके मार्क्स के कथन को प्रासंगिक कर दिया।
1980-88 में अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने तत्कालीन पाकिस्तानी तानाशाह जनरल जियाउल हक को गले लगाया था। फिर राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने भी जनरल परवेज मुशर्रफ को। क्या करीब हर 20 वर्षों में खेले जा रहे इस खतरनाक खेल का तीसरा अध्याय अब आरंभ हुआ है? जनरल जिया और मुशर्रफ की तुलना में मुनीर पाकिस्तान के औपचारिक राष्ट्राध्यक्ष नहीं हैं, पर उन्हें उसी तरह का रुतबा हासिल है। अमेरिका अतीत में भी पेश किए जा चुके भूराजनीतिक तर्कों के आधार पर ही नए सिरे से पाकिस्तान को अपने करीब लाने की कोशिश कर रहा है। रीगन को जिया की जरूरत इसलिए पड़ी थी, क्योंकि वे पाकिस्तान के पड़ोसी देश अफगानिस्तान से सोवियत संघ को वापस धकेलना चाहते थे। अमेरिका को अपने सहायक के रूप में लड़ने के लिए मुजाहिदीन चाहिए थे। वे पाकिस्तान ने उपलब्ध कराए। जिया खुद जिहादी प्रवृत्ति के थे। एक समय उन्होंने कश्मीर हड़पने के इरादे से भारत के खिलाफ जिहाद का आह्वान किया था। तब अमेरिका ने इसकी अनदेखी की थी, क्योंकि उसका मकसद साम्यवाद को टक्कर देना था। रीगन की भांति ही बुश ने भी मुशर्रफ को अरबों डालर की आर्थिक और सैन्य मदद देकर अफगानिस्तान में बदलाव के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल किया। तब अमेरिका को उस कट्टर जिहादी तालिबान की सरकार गिरानी थी, जिसने अमेरिका में 9/11 हमलों के जिम्मेदार ओसामा बिन लादेन को शरण दी थी। अमेरिका के पैसे और हथियारों से लैस पाकिस्तान ने दोनों बार अपनी उपयोगिता सिद्ध की, पर दोहरा खेल भी खेला। उसने अमेरिका को कुछ हद तक खुश रखते हुए दक्षिण एश
هذه القصة من طبعة June 20, 2025 من Dainik Jagran.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Dainik Jagran
Dainik Jagran
भाजपा सरकार की नाकामी से राजधानी के लोग ले रहे जहरीली हवा में सांस: कांग्रेस
दिल्ली कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को मास्क पहनकर और ऑक्सीजन सिलिंडर हाथ में लेकर दिल्ली में गिरती वायु गुणवत्ता पर चिंता जताई।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
ताइवान चीन के खिलाफ रक्षा बजट में 40 अरब डालर अतिरिक्त खर्चेगा
ताइवान की राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने कहा कि ताइवान अब चीन से बढ़ते खतरे के मद्देनजर अपनी रक्षा को मजबूत करने के लिए 40 अरब डालर का अतिरिक्त रक्षा बजट पेश करने की योजना बनाई है।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
यमुना एक्सप्रेसवे पर असंतुलित होकर पलटी तेज रफ्तार डबल डेकर बस, 14 यात्री घायल
क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात एक बजे आगे चल रही बस को ओवरटेक करने के दौरान दिल्ली से वाराणसी जा रही डबल डेकर बस असंतुलित होकर पलट गई।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
कालेजों में नशाखोरी से युवाओं को बचाएंगे 'नशा मुक्ति प्रहरी'
'नशे को कहो ना-जीवन को हां', 'हम सबका एक ही नारा-नशामुक्त हो देश हमारा...'। कैंपस में ये संदेश युवा छात्रों तक पहुंचाएंगे।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
राष्ट्रीयता की भावना जगाता है वंदे मातरम्ः सचदेवा
वंदे मातरम् भारत का राष्ट्र गीत है, जो हर भारतवासी के दिल में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना को जगाता है।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
सिरहौल बार्डर के पास डंपर ने पुलिसकर्मी को कुचला, मौत
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर सिरहौल बार्डर के पास मंगलवार रात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
डीसीसीआई में सीईओ-सीएफओ के दखल से पदाधिकारी नाराज
दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में सीईओ और सीएफओ के हस्तक्षेप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
टीटीई से विवाद के बाद ट्रेन से कूदी नेवी जवान की पत्नी, मौत
पटना से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सुपरफास्ट विशेष ट्रेन (ट्रेन संख्या 04089) में गलती से चढ़ने पर टीटीई से टिकट को लेकर विवाद के बाद महिला चलती ट्रेन से कूद गई।
1 min
November 27, 2025
Dainik Jagran
बाजार में गिरावट पर विराम, सेंसेक्स 1,022 अंक चढ़ा
स्थानीय शेयर बाजार में तीन कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर बुधवार को विराम लगा और चौतरफा लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 1,000 अंक से अधिक चढ़ गया जबकि एनएसई निफ्टी ने फिर से 26,000 अंक के स्तर को प्राप्त कर लिया।
1 mins
November 27, 2025
Dainik Jagran
सोनीपत में पिलर से टकराई कार, दिल्ली के युवक की मौत
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर गिवाना गांव के नजदीक बुधवार शाम को कार पिलर से टकराने के बाद रेलिंग तोड़ते हुए ग्रीनबेल्ट में उतर गई।
1 min
November 27, 2025
Listen
Translate
Change font size

