يحاول ذهب - حر

राष्ट्रहित पर राजनीति का रवैया

June 12, 2025

|

Dainik Jagran

राहुल गांधी और कांग्रेस के कुछ नेता थरूर, खुर्शीद, कनिमोरी, ओवैसी आदि से सीखें कि जब राष्ट्रहित की बात आए तो नेताओं का व्यवहार कैसा होना चाहिए

- ए. सूर्यप्रकाश

राष्ट्रहित पर राजनीति का रवैया

आपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद वैश्विक मंचों पर अपना पक्ष रखने लिए मोदी सरकार ने सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों को अलग-अलग देशों में भेजने की जो पहल की, वह अपने मूल उद्देश्य से भी कहीं अधिक सफल साबित हुई है। इन प्रतिनिधिमंडलों में गए सदस्यों ने न केवल पाकिस्तान के असली चेहरे को बेनकाब किया, बल्कि यह भी दर्शाया कि आंतरिक स्तर पर कुछ विवादों-विभाजनों के बावजूद भारत मूल रूप से एक है। इन प्रतिनिधिमंडलों ने भारत की समावेशी संस्कृति का एक जीवंत उदाहरण प्रस्तुत किया। इसकी सबसे प्रभावी अभिव्यक्ति तब देखने को मिली, जब द्रमुक सांसद कनिमोरी के समक्ष स्पेन में भारत की राष्ट्रीय भाषा का सवाल पूछकर उन्हें असहज करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने जिस सहजता से इसका जवाब दिया कि 'विविधता में एकता' ही भारत की राष्ट्रीय भाषा है, उससे स्वाभाविक है कि किसी खास मंशा से ऐसा सवाल पूछने वाली की बोलती बंद हो गई। उल्लेखनीय है कि कनिमोरी उस तमिलनाडु राज्य से आती हैं, जहां भाषा विशेषकर हिंदी को लेकर अक्सर विवाद छेड़ दिया जाता है। यहां तक कि उनकी पार्टी अपने संस्थापक अन्नादुरई के दौर से तमिलनाडु पर 'हिंदी थोपने' का शोर मचाती रही है। यह सिलसिला जवाहरलाल नेहरू से लेकर नरेन्द्र मोदी की सरकारों तक कायम है। कनिमोरी ने भाषा को लेकर अपने जवाब से यही रेखांकित किया कि किसी भी सूरत में राष्ट्रहित ही सर्वोपरि होना चाहिए। यह बात अलग है कि जब स्पेन की धरती पर वह भारत की धाक जमा रही थीं तो उसी दौरान उनकी पार्टी के सहयोगी और प्रख्यात अभिनेता-फिल्मकार कमल हासन कन्नड़ भाषा को कमतर बताने और तमिल की श्रेष्ठता जताने का शिगूफा छेड़कर नया विवाद खड़ा करने में लगे थे।

المزيد من القصص من Dainik Jagran

Dainik Jagran

Dainik Jagran

कपड़े गंदे हुए तो मां-बाप ने तोड़ दीं पसलियां, रात में छत पर छोड़ा

छह वर्षीय शिफा के शरीर में 17 जगह चोट के निशान

time to read

2 mins

January 14, 2026

Dainik Jagran

प्रीडायबेटिक स्टेज में सतर्कता से सही रहेगी दिल की सेहत

सर्दी के दिनों में सेहत को लेकर दोतरफा चुनौती होती है, पहली खानपान को लेकर अनुशासन बिगड़ जाता है और दूसरी शारीरिक गतिविधियां कम हो जाती हैं।

time to read

1 min

January 14, 2026

Dainik Jagran

घर के बाहर शराब पीने से मना करने पर डंडे से पीटकर किया अधमरा

रोहिणी दक्षिण इलाके के सेक्टर-दो में घर के बाहर शराब पीने से मना करना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया।

time to read

1 min

January 14, 2026

Dainik Jagran

'ब्लड स्टेम सेल' दान कर बचाई जान

चिकित्सक न केवल अपने प्रयास से मरीजों की जान बचाते हैं, बल्कि कई बार ऐसे कदम उठाते हैं, समाज के नजीर भी बनता है।

time to read

1 mins

January 14, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा में एक और हिंदू की हत्या

आटो रिक्शा छीनने की कोशिश में समीर को बेरहमी से मार डाला

time to read

2 mins

January 14, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

किसी और के साथ रिश्ते में थीं मैरी काम: ओनलर

अपने दमदार पंच से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का नाम रोशन करने वाली विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी काम इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।

time to read

1 mins

January 14, 2026

Dainik Jagran

एनकाउंटर कर बनी 'लेडी सिंघम', 45 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

महिला दारोगा भुवनेश्वरी सिंह, जो हाल ही में महिला पुलिस टीम के साथ कमिश्नरेट के पहले एनकाउंटर में बदमाश को पकड़ने के बाद 'लेडी सिंघम' के रूप में सुर्खियों में आई थीं, अब रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार की गई हैं।

time to read

1 mins

January 14, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

मेरठ जा रहे आप विधायक को यूपी गेट पर रोका

दिल्ली से मेरठ जा रहे दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक वीर सिंह धींगान को पुलिस ने यूपी गेट पर रोक लिया।

time to read

1 min

January 14, 2026

Dainik Jagran

Dainik Jagran

लोहड़ी पर गूंजे पारंपरिक गीत, किया भांगड़ा

बुजुर्गों ने दुल्ला भट्टी की वीरता के सुनाएं किस्से, नई पीढ़ी को संस्कृित की जड़ों से जोड़ने का किया प्रयास

time to read

1 mins

January 14, 2026

Dainik Jagran

100 करोड़ की जीएसटी चोरी में दो आरोपित धरे

स्पेशल टास्क फोर्स लखनऊ की टीम ने 100 करोड़ रुपये की वस्तु व सेवा कर (जीएसटी) चोरी के केस में सोमवार रात शालीमार गार्डन से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

time to read

1 min

January 14, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size