يحاول ذهب - حر

मुनीर का क्या हश्र होगा, हम सब जानते हैं

June 04, 2025

|

Dainik Bhaskar Pune

अपने सीने पर चार 'स्टार' के तमगे चमकाने वाला कोई पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष जो नहीं कर पाया, वह क्या पांचवें 'स्टार' का तमगा चमकाकर कर पाएगा? और क्या भारतीय सेना को परेशान होना चाहिए? इसका छोटा-सा जवाब यह है कि भारत को पाकिस्तानी फौज से हमेशा सावधान रहना चाहिए, और हम रहते भी हैं।

- शेखर गुप्ता एडिटर-इन-चीफ, 'द प्रिन्ट' X@ShekharGupta

आसिम मुनीर को यह जो विचित्र किस्म का प्रमोशन दिया गया है, उसने इस सावधानी को थोड़ा बढ़ाया है।

पाकिस्तान और इस उपमहादेश के पूरे इतिहास में किसी को पांचवें 'स्टार' से सम्मानित करने की यह दूसरी घटना है (पांच स्टार वाले हमारे करिअप्पा, मानेकशॉ और अर्जन सिंह को रस्मी बेटन से सम्मानित किया गया था)। आधुनिक सेनाओं में पांचवें स्टार से सम्मानित करने के उदाहरण दुर्लभ हो गए हैं। किसी महत्वपूर्ण देश का उदाहरण देना हो तो इजिप्ट के अब्देल फत्तह अल-सीसी का दिया जा सकता है। ताकतवर अमेरिकियों ने भी इस ऊंची उपाधि को मार्शल, मैकआर्थर, आइजनहॉवर और ब्रैडले जैसे नामों में दफन कर दिया है।

असैनिक सरकार का तख्ता पलटकर सत्ता हथिया लेना पाकिस्तान में अब उबाऊ हो गया है। उन्हें यह सब करने की जरूरत नहीं है। हमारा विश्लेषण अब इस पर केंद्रित होना चाहिए कि फील्ड मार्शल आसिम मुनीर जनरल आसिम मुनीर से कितने भिन्न होंगे? प्रोपगंडा के लिए जीत का जश्न मनाना अलग बात है, लेकिन उन्हें मालूम है कि उनकी फौज को भारी झटका लगा है। भारतीय विमानों को मार गिराने के अपुष्ट दावे लोगों को कुछ समय के लिए ही खुश कर सकते हैं। ध्वस्त हुए हवाई अड्डों (सभी सिंधु नदी के पूरब में स्थित) और जैश-लश्कर के मलबे में तब्दील बड़े-बड़े ठिकानों की तस्वीरें ही छाई रहेंगी। वे अपनी छाती चाहे जितनी ठोक लें, पांचवें स्टार की चमक जमीनी हकीकत को फीकी नहीं कर पाएगी। इसलिए वे कुछ-न-कुछ तो करना चाहेंगे ही। उनके लिए यह जरूरी भी होगा।

المزيد من القصص من Dainik Bhaskar Pune

Dainik Bhaskar Pune

मुंबई समेत 29 मनपा के लिए आज थमेगा चुनाव-प्रचार

• 2,869 सीटों के लिए मैदान में उतरे 15 हजार 931 उम्मीदवार

time to read

2 mins

January 13, 2026

Dainik Bhaskar Pune

नतीजे • ऑर्डर बुक 84,000 करोड़ का, मार्जिन 25% से ऊपर टीसीएस का मुनाफा 14% घटा, पर एआई सर्विस से आय में 17% उछाल

देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का मुनाफा अक्टूबरदिसंबर तिमाही में 14% घट गया।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Bhaskar Pune

स्वर्णिम निवेश... देश में गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ का एयूएम 1 साल में 4 गुना, 2 लाख करोड़ पार

ईरान में बढ़ते तनाव और टैरिफ वॉर ने फिर से सोने-चांदी की कीमतों को हवा दी है।

time to read

2 mins

January 13, 2026

Dainik Bhaskar Pune

राहत • रिटेल महंगाई 2% से कम रहने के आसारः बैंक ऑफ बड़ौदा सब्जी, अनाज जैसी जरूरी चीजों के दाम लगातार 8 महीने से घट रहे हैं: रिपोर्ट

रिटेल महंगाई दिसंबर में लगातार तीसरे महीने आरबीआई के टारगेट के निचले स्तर 2% से कम रही।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Bhaskar Pune

मैं मुंबई आऊंगा, मेरे पैर काटने की कोशिश करो

तमिलनाडु के भाजपा नेता के. अन्नामलाई ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के 'रसमलाई' कह कर मजाक उड़ाने और गाली देने वाले बयान पर पलटवार किया है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Bhaskar Pune

सर्जरी का क्लेम देने से रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने किया इनकार

सड़क हादसे में बुरी तरह घायल होने वाले पॉलिसीधारकों को भी न्याससंगत क्लेम नहीं दिया जा रहा है।

time to read

1 min

January 13, 2026

Dainik Bhaskar Pune

लोन में बकरी, अब तक 300 से ज्यादा बेसहारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया

महाराष्ट्र के जलगांव जिले की चालीसगांव तहसील में ऐसा बैंक चल रहा है, जहां पैसों की बजाय बकरियों का लेन-देन होता है।

time to read

1 min

January 12, 2026

Dainik Bhaskar Pune

होटल कंपनियों की बाजार वैल्यू 5 साल में 6 गुना तक बढ़ी

भारत की होटल इंडस्ट्री अब सिर्फ ठहरने की सुविधा तक सीमित नहीं रही।

time to read

1 min

January 12, 2026

Dainik Bhaskar Pune

कनाडा से सीखी सफाई; हरियाली शिक्षा व अनुशासन से बदला गांव

चारों ओर हरियाली ... साफ गलियां ... पार्क और अनुशासित जीवनशैली ... ये है रणसिंह कलां।

time to read

1 min

January 12, 2026

Dainik Bhaskar Pune

हादसे के समय नहीं पहना था हेलमेट, घटी मुआवजे की रकम

भास्कर न्यूज | मुंबई. बॉम्बे हाई कोर्ट ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले मोटरसाइकिल सवार की पत्नी को दी गई मुआवजे की रकम को कम कर दिया।

time to read

1 min

January 12, 2026

Listen

Translate

Share

-
+

Change font size