يحاول ذهب - حر
ट्रम्प की दहशत के आगे टिका बाजार, मुनाफा वसूली ने रोकी बढ़त
August 01, 2025
|Dainik Bhaskar Mumbai
अमेरिका में भारतीय निर्यात पर 25% टैरिफ और जुर्माना लगाए जाने के बावजूद गुरुवार को शेयर बाजार उतना नहीं गिरा, जितनी आशंका थी।
सेंसेक्स सिर्फ 296 अंक गिरकर 81, 185.6 पर और निफ्टी 87 अंकों की गिरावट के साथ 24,768 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 80,695 पर और निफ्टी करीब 1% गिरावट के साथ 24,635 पर आ गया था। इसके बाद सेंसेक्स 1,108 अंक रिकवर होकर कुछ समय के लिए 300 से ज्यादा अंकों की बढ़त पर आ गया था। इसके बाद मुनाफा वसूली हो गई।
मिड और स्मॉल-कैप सेगमेंट को थोड़ा ज्यादा लेकिन 1% से कम नुकसान हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.70% और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.85% गिरकर बंद हुआ। विश्लेषकों का कहना है कि यह भारतीय शेयर बाजार के लिए एक तरह से अग्निपरीक्षा का दिन था। यदि गुरुवार को बाजार में ज्यादा गिरावट आती तो निवेशकों और ट्रेडरों के जेहन में अमेरिकी टैरिफ को लेकर बैठा डर पुख्ता हो जाता। अब ये डर एक हद तक खत्म हो गया। इसके चलते आगामी दिनों में यदि बाजार थोड़ा और टूटता है तो निवेशक वैल्यू बाइंग के नजरिये से शेयर खरीदने आ जाएंगे।
मूडीज एनालिटिक्स की एसोसिएट इकोनॉमिस्ट अदिति रमण ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता मुश्किल दौर से गुजर रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत से आने वाले सामान पर 25% टैरिफ लगाने की धमकी दी है। यह टैरिफ अप्रैल में बताए गए 26% से सिर्फ एक फीसदी ही कम है और हाल के महीनों में लगाए गए 10% के दोगुना से ज्यादा है। इससे ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। भारतीय अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से घरेलू खपत पर निर्भर है। निर्यात पर निर्भरता कम है।
هذه القصة من طبعة August 01, 2025 من Dainik Bhaskar Mumbai.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Dainik Bhaskar Mumbai
Dainik Bhaskar Mumbai
यादगार... जिस हेलिकॉप्टर से उड़ान सीखी, उसी के सामने किया प्रपोज
यह नजारा महाराष्ट्र के नाशिक के पास स्थित कॉम्बैट आर्मी एविएशन ट्रेनिंग स्कूल का है।
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
किराए के फार्म हाउस में एक साल से बना रहे थे मादक पदार्थ, 2 गिरफ्तार
गुजरात में मुंबई पुलिस का छापा : एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
धारावी को मिलेंगे मुंबई के सबसे आधुनिक बस डिपो
• अंतरिम व्यवस्था के लिए बनेगा अस्थाई डिपो
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
मुंबईकरों को मिलेगी साढ़े सात किमी लंबी निर्बाध समुद्र तटीय सैरगाह
• 12.15 करोड़ की लागत से बनेगा कोस्टल रोड मिसिंग लिंक
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
व्यापारियों के क्रेडिट कार्ड बिल से ठिकाने लगाई जा रही रकम
जामताड़ा गैंग का नया फार्मूला: ठगी की रकम को फ्रीज होने से बचाने के लिए जालसाजों ने निकाला तोड़
1 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
भायंदर से अंडरवर्ल्ड मॉड्यूल का आतंकी हुजैफा हाशमी गिरफ्तार
दिल्ली स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एटीएस की कार्रवाई
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
2 लाख तक कर्ज होगा माफ, 56 लाख किसानों को फायदा
मंत्रिमंडल के फैसले : विप चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद मिलेगा लाभ; प्रस्ताव को मिली मंजूरी, नियमित कर्ज चुकाने वालों को 50 हजार का प्रोत्साहन
2 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
हमारी शिक्षा की व्यवस्था में इतनी 'परीक्षाएं' क्यों हैं?
शिक्षा के उद्देश्य को हमने सीमित किया
2 mins
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
जज रहते कई को सजा सुनाई, जेल में मुझे खतरा, अलग सेल दें : गिरिबाला
पूर्व जज व बेटा समर्थ 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, आम कैदियों के बीच नहीं रहेंगे
1 min
June 03, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
निवा बुपा हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने नहीं किया बीमित को सर्जरी का भुगतान
सारे दस्तावेज देने के बाद भी भटक रहा पॉलिसीधारक
1 min
June 03, 2026
Listen
Translate
Change font size
