يحاول ذهب - حر
अजेय अभियान को आज देना है अंजाम
March 09, 2025
|Dainik Bhaskar Mumbai
फाइनल मुकाबला आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई में, दोपहर 2:30 बजे से सीधा प्रसारण
-
25 साल बाद एक बार फिर भारत और न्यूजीलैंड चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में आमने-सामने होंगे। रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक महायुद्ध होगा, बल्कि दोनों टीमों और उनके खिलाड़ियों के लिए इतिहास रचने का मौका भी लेकर आएगा। भारत ने 2013 की चैम्पियंस ट्रॉफी और न्यूजीलैंड ने साल 2000 की चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद से कोई आईसीसी वनडे खिताब नहीं जीता है। ऐसे में जो भी टीम यहां हारेगी, उसका आईसीसी वनडे ट्रॉफी का इंतजार कम से कम साल 2027 के वर्ल्ड कप तक खिंच जाएगा। खिताबी मुकाबले का सीधा प्रसारण दोपहर 2:30 बजे से जियो-स्टार नेटवर्क और दूरदर्शन पर होगा।
भारत अपने तीसरे चैम्पियंस ट्रॉफी खिताब की तलाश में है। भारत अगर खिताब जीतता है, तो सर्वाधिक तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाएगा, वहीं रोहित शर्मा दो अलग-अलग फॉर्मेट में आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी के बाद देश के सिर्फ दूसरे कप्तान बन जाएंगे। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की कोशिश 2023 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली नॉकआउट हार के जख्म पर मरहम लगाने की होगी।
2000 के फाइनल में कीवियों ने भारत को हराया था, गांगुली का शतक बेकार गया था
भारत और न्यूजीलैंड इससे पहले चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में साल 2000 में भिड़े थे, जब न्यूजीलैंड ने क्रिस केर्न्स की नाबाद 102 रनों की पारी की बदौलत भारत को 4 विकेट से हराया था।
केन्या में हुए उस मैच में सौरव गांगुली ने 117 और सचिन तेंदुलकर ने 69 रन बनाए थे, लेकिन न्यूजीलैंड ने 265 के चेज में बाजी मार ली थी। यह न्यूजीलैंड का अब तक का एकमात्र पुरुष आईसीसी वनडे खिताब है। इसके बाद से दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट्स के नॉकआउट में कई बार भिड़ीं, जिसमें न्यूजीलैंड ने भारत को 2019 वनडे वर्ल्ड कप सेमीफाइनल और 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में हराया था। वहीं, भारत ने कीवियों को 2023 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में मात दी।
هذه القصة من طبعة March 09, 2025 من Dainik Bhaskar Mumbai.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Dainik Bhaskar Mumbai
Dainik Bhaskar Mumbai
709 दिव्यांगजनों को 1 करोड़ 44 लाख रुपए के 1,350 सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित
विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गोंडा में एडिप योजना के अंतर्गत कुल 709 दिव्यांगजनों को 1 करोड़ 44 लाख रुपए के 1,350 सहायक उपकरण निःशुल्क वितरित किया।
1 min
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
5 लाख की आबादी वाला केप वर्डे नॉकआउट में
सऊदी के साथ ड्रॉ खेलकर डेब्यू पर चमत्कार; मिस्र भी पहली बार नॉकआउट में; बेल्जियम, सेनेगल 5-5 गोल दागकर जीते
1 min
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
ईरान का बहरीन में अमेरिकी नौसेना बेस पर ड्रोन हमला
होर्मुज में 1 और जहाज पर हमला, 4 दिन में दूसरी बार
1 min
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
मुंबई क्लाइमेट वीक में आर्द्रभूमि के छिपे खजाने पर रहेगा फोकस
जलवायु संरक्षण के लिए साझा मंच और फ्लेमिंगो ब्लू कार्बन परियोजना को बढ़ावा
1 mins
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
भारत में न्यूट्रास्युटिकल बाजार की रफ्तार तेज, 57 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान
दावा : सालाना 10.5% की जोरदार दर से बढ़ रहा है पोषण-आधारित स्वास्थ्य उत्पादों का बाजार
1 mins
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
प्राचीन भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है लैंगिक विविधता
महाभारत के कुरुक्षेत्र युद्ध में भीष्म ने शिखण्डी से युद्ध करने से इनकार कर दिया था। उनके अनुसार, चूंकि शिखण्डी का जन्म स्त्री के रूप में हुआ था, इसलिए वह स्त्री ही था।
2 mins
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
30 से मुंबई में रफ्तार पकड़ेगा मानसून, सप्ताहभर झमाझम
सप्ताहांत के लिए मौसम विभाग ने किया यलो अलर्ट जारी | गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ वर्षा की चेतावनी
1 min
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
आंतरिक वित्तीय नियंत्रण को अनुपालन नहीं, आवश्यकता मानें : आईसीएआई
देश के चार्टर्ड अकाउंटेंट का शीर्ष निकाय भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) के अध्यक्ष प्रसन्न कुमार डी ने कहा है कि कॉरपोरेट प्रशासन और जोखिम प्रबंधन को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच मजबूत आंतरिक वित्तीय नियंत्रण को केवल अनुपालन की अनिवार्यता नहीं, बल्कि कारोबार की आवश्यकता के रूप में देखा जाना चाहिए।
1 min
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
डॉक्टरों ने जटिल न्यूरोसर्जरी कर बचाई मां और बच्चे की जान
मुंबई में एक 24 वर्षीय गर्भवती महिला के दिमाग और आंख के पीछे तक फैले अत्यंत दुर्लभ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन कर डॉक्टरों ने मां और उसके पेट में पल रहे बच्चे की जान बचा ली।
1 min
June 28, 2026
Dainik Bhaskar Mumbai
एसएफ यू: सिलिकॉन वैली में बना क्रिकेट का एडवांस एआई टूल आईपीएल में रोहित, गिल वहीं कैच हुए जहां इस मॉडल ने बताया
खेल के मानवीय पहलुओं को समझने के लिए अब अश्विन की मदद ले रहा मॉडल
2 mins
June 28, 2026
Listen
Translate
Change font size
