يحاول ذهب - حر
ये कहना गलत कि हम दुनिया में अकेले पड़े
May 28, 2025
|Dainik Bhaskar Chhatarpur
यहां हम जिस 'एन' अक्षर का प्रयोग कर रहे हैं, वह 'न्यूक्लियर' (परमाणु) हथियारों वाला 'एन' अक्षर नहीं है।
यह 'नैरेटिव' के लिए किया गया है। यह अक्षर इतना घिस-पिट चुका है कि मैं इसे न्यूज़रूम में प्रतिबंधित करता रहा हूं। लेकिन इस लेख में जिस 'नैरेटिव' की बात की जा रही है, उसके मामले में इसकी छूट दे रहा हूं।
पहलगाम में हमला होने के तुरंत बाद ही फुसफुसाहट शुरू हो गई थी कि पूरी दुनिया पाकिस्तान की मलामत क्यों नहीं कर रही? यह शिकायत ऑपरेशन सिंदूर के साथ ही एक शोर में बदल चुकी थी कि हमें कोई इस ऑपरेशन पर शाबाशी क्यों नहीं दे रहा है? हमेशा की तरह पश्चिमी मीडिया पर उंगली उठाई जा रही थी कि वह हमारी सेना की कामयाबी की चर्चा क्यों कर रहा है। वे गोलमोल बातें कैसे कर सकते हैं और ऐसा कैसे कह सकते हैं कि हमें नुकसान हुआ है? फिर ट्रम्प इस कोलाहल में कूद पड़े और खलबली मच गई। इसका यही निष्कर्ष निकाला जाना था कि कोई भी हमारे साथ नहीं है और भारत को अकेले ही लड़ना है। पीड़ित होने का एहसास बहुत आकर्षक होता है, और कई पीढ़ियों से हमने इसे एक पुरानी बीमारी की तरह बना लिया है। लेकिन इसके साथ कई तथ्यात्मक समस्याएं जुड़ी हैं।
पहला तथ्य यह है कि 1965 को छोड़ कभी भी हम अकेले नहीं पड़े। 1971 में सोवियत संघ हमारे साथ संधि कर चुका मित्र-देश था। करगिल युद्ध हो या ऑपरेशन पराक्रम हो या 26/11 का हमला, हर मौके पर लगभग पूरी दुनिया हमारे पक्ष में थी। यहां तक कि चीन का रुख भी गोलमोल था। वैसे 1965 में भी सोवियत संघ भारत की तरफ आधा झुका ही हुआ था। मिग विमानों का हमारा पहला स्क्वाड्रन (युद्ध शुरू होने के समय नौ विमान तैयार थे) बन रहा था और दिल्ली के पास ही 'सैम-2 गाइडलाइन' मिसाइलें तैनात कर दी गई थीं। 1991 में सोवियत विघटन और हमारी अर्थव्यवस्था के रफ्तार पकड़ने के बाद पश्चिम से हमारे संबंध बेहतर होते गए।
هذه القصة من طبعة May 28, 2025 من Dainik Bhaskar Chhatarpur.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Dainik Bhaskar Chhatarpur
Dainik Bhaskar Chhatarpur
अमेरिका ने फ्रेमवर्क तैयार किया अब भारत को वेनेजुएला का तेल बेचेगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का तेल का नया खेल सामने आया है।
1 min
January 11, 2026
Dainik Bhaskar Chhatarpur
नेपाल में भारत से सटे बॉर्डर पर पाक की फंडिंग से बन रहे हैं सैकड़ों मदरसे
नेपाल का बेदोली गांव।
3 mins
January 11, 2026
Dainik Bhaskar Chhatarpur
साफ पानी अब भी सपना क्यों?
आज भारत नल जल की बढ़ती पहुंच का जश्न मना रहा है।
4 mins
January 11, 2026
Dainik Bhaskar Chhatarpur
शकरकंदी खीरः आसानी से बनाएं सर्दी की ये खास डिश
आपने कई तरह की खीर खाई होगी।
1 mins
January 11, 2026
Dainik Bhaskar Chhatarpur
तारकोवस्की : जब पात्रों द्वारा कहे गए संवाद ही मौन रचते हैं!
बा त 14 अगस्त 1986 की है।
3 mins
January 11, 2026
Dainik Bhaskar Chhatarpur
अब तक 21 मौतें; दूषित पानी से एक और जान गई
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी ने एक और जान ले ली।
1 min
January 11, 2026
Dainik Bhaskar Chhatarpur
असली एयरपोर्ट पर शूट हुई 'तस्करी' : अमृता
अभिनेत्री अमृता खानविलकर ने साल की शुरुआत जबरदस्त अंदाज में की है।
2 mins
January 11, 2026
Dainik Bhaskar Chhatarpur
किस तरह पर्वतों और नदियों से जुड़े हैं शिव और विष्णु
शक्ति पीठों के माध्यम से भी भारत के नक्शे को समझा जा सकता है।
3 mins
January 11, 2026
Dainik Bhaskar Chhatarpur
स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी ने खासी व बुखार का क्लेम देने से किया मना
पॉलिसी लेने के बाद पहले दिन से सारी बीमारी कवर करने का दावा करने वाली बीमा कंपनी आम लोगों को धोखा दे रही है।
1 min
January 11, 2026
Dainik Bhaskar Chhatarpur
समाजवाद का रास्ता तेल के कुओं से होकर सीधा स्वर्ग जाता है
प्रस्तुत हैं इस हफ्ते के मुख्य समाचार ...
1 mins
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
