يحاول ذهب - حر
अब सीधे वार के लिए भारत तैयार
December 31, 2025
|Business Standard - Hindi
यूरोप की एक वैचारिक संस्था के विश्लेषक ने मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव के कुछ दिनों बाद अहम सवाल उठा दिया।
उन्होंने स्पष्ट और सपाट लहजे में पूछा, 'नीतिगत निर्णय लेने वाले काबिल लोगों ने हमें पिछले साल बताया था कि दक्षिण एशिया, जो ऐतिहासिक रूप से टकराव के लिए जाना जाता रहा है, वह अब यूरोप की तुलना में अधिक स्थिर हो गया है। यूरोप में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद लंबी शांति यूक्रेन युद्ध के साथ भंग हो गई। मेरी दिलचस्पी इस बात में है कि अब वे दक्षिण एशिया के हालात का आकलन किस तरह कर रहे हैं। 'उस विश्लेषक की टिप्पणी इस बात पर अधिक केंद्रित थी कि 'ऑपरेशन सिंदूर' (जो 7 मई को तड़के शुरू हुआ और 10 मई की शाम को थमा) ने असाधारण रूप से भारत और पाकिस्तान संबंधों को लेकर लंबे समय से चली आ रही धारणा को पलट दिया था। यह धारणा दोनों देशों के बीच हुए चार युद्धों के परिवेश में तैयार हुई थी। एक युद्ध दोनों देशों द्वारा परमाणु हथियार क्षमता हासिल करने के बाद लड़ा गया था।
धुंधली होती सीमाएं
रक्षा से जुड़े एक सूत्र ने दोनों देशों के टकराव के दूसरे दिन कहा था, 'पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा की मर्यादा लांघी है।' सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान ने बड़े पैमाने पर भारत में असफल ड्रोन हमले किए हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले (जिसमें 26 लोग मारे गए थे) के जवाब में भारत के सशस्त्र बलों ने 7 मई को पाकिस्तान एवं उसके कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर इलाके में आतंकियों के 9 ठिकानों पर सटीक हमले किए। सरकार ने कहा कि ये हमले 'सीमित, सुनियोजित और आतंकवादियों को सबक सिखाने' के लिए थे और उसका दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है। मगर पाकिस्तान ने भारतीय नागरिक और सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमले शुरू कर दिए और अगले कुछ दिनों तक पश्चिमी सीमा (गुजरात में कच्छ से लेकर श्रीनगर और जम्मू-कश्मीर में अवंतीपुर तक) को निशाना बनाया। पाकिस्तान अपने मंसूबे में पूरी तरह विफल रहा मगर उसने हमलों से कश्मीर की सीमा लांघ कर देश के दूसरे हिस्सों को चोट पहुंचाने की कोशिश की। ये हमले इस बार पाकिस्तान के सशस्त्र बलों द्वारा किए गए थे न कि उसके समर्थित आतंकियों द्वारा। भारत ने भी 1971 की लड़ाई के बाद पहली बार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत को निशाना बनाया।
नया सिद्धांत
هذه القصة من طبعة December 31, 2025 من Business Standard - Hindi.
اشترك في Magzter GOLD للوصول إلى آلاف القصص المتميزة المنسقة، وأكثر من 9000 مجلة وصحيفة.
هل أنت مشترك بالفعل؟ تسجيل الدخول
المزيد من القصص من Business Standard - Hindi
Business Standard - Hindi
आगामी केंद्रीय बजट में खपत बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित हो
बजट 2026-27 अनिवार्य रूप से मांग और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को निरंतर वृद्धि देने वाला होना चाहिए।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
खाद की खपत का 73% घरेलू उत्पादन
देश में उर्वरकों की कुल खपत का 73 प्रतिशत घरेलू उत्पादन से पूरा होता है।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
सेंसेक्स-निफ्टी में 3 माह की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट
शेयर बाजार में शुक्रवार को करीब तीन महीने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज की गई।
1 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
वोडा को 10 साल की राहत
एजीआर बकाये पर सरकार से मदद
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
मुनाफा कम मगर आय वृद्धि को दम
चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनियों की मुनाफा वृद्धि पर दिख सकता है दबाव
3 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
'शांति' कानून से परमाणु ऊर्जा में नहीं आ सकता बड़ा बदलाव
शांति अधिनियम परमाणु ऊर्जा को एक बार फिर सार्वजनिक चर्चा में ले आया है।
4 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
भारत के आसमान में 2030 तक दो कंपनियों के दबदबे के आसार
इंडिगो एयरलाइंस वाइड-बॉडी ए321 एक्सएलआर को शामिल करने वाली पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गई है।
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
इक्विटी फंडों में निवेश घटा
निकासी 17 महीने के उच्चस्तर पर, साल 2025 में शुद्ध निवेश में भी आई गिरावट
2 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
आलू का निकला दम, दाम हुए लागत से भी कम
सीजन की शुरुआत में ही आलू का दम निकल रहा है।
3 mins
January 10, 2026
Business Standard - Hindi
बीमा कमीशन ढांचे पर हो रहा विचार
बी मा क्षेत्र में वितरकों के लिए कमीशन के ढांचे में बदलाव पर नियामक और नीति के स्तर पर विचार चल रहा है।
3 mins
January 10, 2026
Listen
Translate
Change font size
